IAS संतोष वर्मा की बर्खास्तगी के लिए सीएम को भेजे जाएंगे पोस्टकार्ड

ias-santosh-verma-dismissal-postcard-campaign-mp

IAS संतोष वर्मा की बर्खास्तगी के लिए सीएम को भेजे जाएंगे पोस्टकार्ड

ias संतोष वर्मा की बर्खास्तगी के लिए सीएम को भेजे जाएंगे पोस्टकार्ड

कर्मचारी मंच ने किया 8 दिसंबर से आंदोलन शुरू करने की घोषणा

ias santosh verma: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आईएएस अवार्ड लेने वाले अधिकारी संतोष वर्मा की बर्खास्तगी की मांग के लिये अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत सीएम डॉ मोहन यादव को प्रदेश के विभिन्न जिलों से पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे। मप्र कर्मचारी मंच के तत्वाधान में आगामी 8 दिसंबर से शुरू की जा रही है।

ias santosh verma: बेटियों पर दिया था आपत्तिजनक बयान

बेटियों को लकर आपत्तिजनक बयान के बाद भी वह अपने पद पर बना हुआ है। इस प्रशासनिक अराजकता को देखते हुए राज्य का अधिकारी-कर्मचारी भी आहत है। पोस्टकार्ड के माध्यम से इसे मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाते हुए कार्रवाई की मांग जिलों से पोस्टकार्ड भेजकर किये जाने का फैसला लिया गया है।

सद्बुद्धि के लिए सुंदरकांड

आईएएस संतोष वर्मा की करतूत सामने आने के बाद भी सरकार के सकारात्क रूख से अधिकारी-कर्मचारी भी हतप्रभ हैं। इसके विरोध में मंत्रालय परिसर में ही सद्बुद्धि यज्ञ कराया जा सकता है। जिसमें मंत्रालय के साथ विंध्यांचल और सतपुड़ा जैसे विभागाध्यक्ष कार्यालयों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका अहम रहेगी। तिथि निर्धारण को लेकर विमर्श किया जा रहा है। इस दौरान गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीराम चरित मानस के सुंदरकांड का पाठ भी किया जाएगा।

ias santosh verma: ये है मांगे

  • एफआईआर दर्ज की जाय
  • फर्जी दस्तावेजों पर पदावति की कार्रवाई कर निलंबित किया जाय
  • सरकार केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय से बर्खास्त करने की सिफारिश करे
  • इस अवधि में लिये गये वेतन-भत्तों की रिकवरी कराई जाय

दस्तावेजों में हेराफेरी कर लिया था प्रमोशन

कार्रवाई होती तो चार साल पहले पदानव हो जाते वर्माः आईएएस वर्मा के द्वारा भले ही 2010 में दस्तावेजों में हेराफेरी कर शासन को गुमराह कर पदोन्नति ले ली गई, लेकिन इंदौर के जज बृजेंद्र सिंह रावत द्वारा 2021 में लिखाई गई एफआईआर और उसके बाद हुई पुलिस जांच में इनके द्वारा किये गये फर्जीवाड़े की पुष्टि हो गई थी। Read More:-  लोकसभा में हंगामा-DMK सांसद ने जज को RSS जज कहा, रिजिजू भड़के  

संबंधित सामग्री

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

राज्य

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार उठा रही बड़ा कदम, - कई विभागों ने प्रजेंटेशन के जरिये पेश किए अपने सुझाव, हाई लेवल कमेटी ने दर्ज किए मौखिक और लिखित विचार

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।