ब्लाइंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब भारत के नाम, नेपाल को 7 विकेट से हराया

india-wins-inaugural-blind-womens-t20-world-cup-2025-nepal-final

ब्लाइंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब भारत के नाम, नेपाल को 7 विकेट से हराया

ब्लाइंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब भारत के नाम नेपाल को 7 विकेट से हराया

Blind Women's T20 WC: बेटियों ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। पहली बार खेले गए ब्लाइंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब भारत ने जीत लिया। टीम ने कोलंबो में खेले गए फाइनल मुकाबले में नेपाल को 7 विकेट से हराया। 

भारत की शानदार जीत

नेपाल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी। जिसे टीम इंडिया ने महज 12 ओवर में 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। भारत की कप्तानी कर्नाटक की दीपिका टीसी ने की। भारतीय टीम की जबरदस्त बॉलिंग ने नेपाल के बल्लेबाजों को केवल ही एक बाउंड्री लगाने दी। भारत की तरफ से फुला सारेन 44 रन बनाकर नाबाद रही।  ब्लाइंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप

Blind Women's T20 WC: 6 टीमें हुई शामिल

ब्लाइंड विमेंस वर्ल्ड कप में कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें भारत, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और अमेरिका की टीमें शामिल हुई। T20 फॉर्मेट की मेजबानी भारत और श्रीलंका ने मिलकर की। पहले कुछ मुकाबले बेंगलुरु में खेले गए और इसके बाद कोलंबो में खेले गए। टूर्नामेंट में सभी टीमों ने राउंड रोबिन के तहत मैच खेले। इसमें भारत ने सभी 5 मैच जीते और सबसे पहले सेमीफाइनल में जगह बनाई। Team India: भारत और साउथ अफ्रीका की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, KL कप्तान, RO-KO की वापसी

कैसे होता है मैच

Blind Women's T20 WC: ब्लाइंड क्रिकेट प्लास्टिक बॉल से खेला जाता है। इसकी आवाज से खिलाड़ी गेंद की पहचान करते हैं। टीम में 3 तरह की ब्लाइंड प्लेयर्स होती हैं। B1 जो पूरी तरह ब्लाइंड, B2 और B3 इन्हें कुछ-कुछ दिखाई देता है। टीमों में इस तीनों तरह की प्लेयर्स होना जरूरी है। मैच में बॉलिंग अंडर आर्म की जाती है। जब B1 कैटेगरी के बल्लेबाज खेलते हैं तो दौड़ने के लिए रनर का इस्तेमाल किया जाता है। वे जो भी रन दौड़ते हैं उन्हें 2 के रूप में गिना जाता है।

संबंधित सामग्री

कैंची धाम में 14-15 जून को निजी वाहनों पर रोक, विशेष शटल सेवा चलाने का फैसला

राज्य

कैंची धाम में 14-15 जून को निजी वाहनों पर रोक, विशेष शटल सेवा चलाने का फैसला

कैंची धाम में 14-15 जून को निजी वाहनों पर रोक के साथ विशेष शटल सेवाएं शुरू की जाएंगी ताकि वार्षिक मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो सके।

एक पेड़ मां के नाम 2.0

राज्य

एक पेड़ मां के नाम 2.0' का शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन बोले- हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान का आरंभ किया।

 वरुण धवन की कॉमेडी और ड्रामे से भरी फिल्म

मनोरंजन

वरुण धवन की कॉमेडी और ड्रामे से भरी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस में हुई रिलीज

Varun Dhawan's new film 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' is a comedy-drama about love and confusion, reminiscent of 'Garam Masala'. Co-starring Mrinal Thakur and Pooja Hegde.

माया ख्वालिंस्का ने फ्रेंच ओपन 2026 में रचा इतिहास, डायना श्नाइडर को हराकर फाइनल में बनाई जगह

खेल

माया ख्वालिंस्का ने फ्रेंच ओपन 2026 में रचा इतिहास, डायना श्नाइडर को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Qualifier Maya Khwalinska reaches the French Open 2026 finals, set to face Russia's Meera Andreeva. Historic match for both as Khwalinska could become the champion.

कोलार लाइन सुधरी, 10 लाख लोगों को राहत: 75 इलाकों में फिर शुरू हुई पानी की सप्लाई

राज्य

कोलार लाइन सुधरी, 10 लाख लोगों को राहत: 75 इलाकों में फिर शुरू हुई पानी की सप्लाई

भोपाल में पानी की समस्या हल हो गई है क्योंकि नगर निगम ने कोलार लाइन की मरम्मत पूरी कर दी है, और शहर के कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बहाल हो गई है।