Malaysia Open Super 750: लक्ष्य सेन ने सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को हराकर द...

malaysia-open-super-750-mein-lakshya-ayush-win

Malaysia Open Super 750: लक्ष्य सेन ने सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को हराकर दूसरे राउंड में बनाई जगह!

malaysia open super 750 लक्ष्य सेन ने सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को हराकर दूसरे राउंड में बनाई जगह

Malaysia Open Super 750: नए सीजन की धमाकेदार शुरुआत करते हुए भारतीय बैडमिंटन के स्टार प्लेयर लक्ष्य सेन ने सिंगापुर के प्लेयर जिया हेंग जेसन तेह को हरा दिया और मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के मेन्स सिंगल्स दूसरे राउंड में जगह पक्की कर ली। यह टूर्नामेंट 6 जनवरी मंगलवार को खेला गया।

लक्ष्य सेन सिंगापुर के प्लेयर को हराया

यह मैच पूरे 70 मिनट तक चला, जिसमें 24 वर्षीय लक्ष्य ने वर्ल्ड रैंकिंग में 21वें नंबर पर रहें प्लेयर जिया हेंग को 21-16, 15-21, 21-14 से करारी शिकस्त दी। पिछले सीजन में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाले और हॉन्ग कॉन्ग ओपन में फाइनल तक पहुंचने वाले लक्ष्य फिलहाल अभी वर्ल्ड रैंकिग में 13वें पायदान पर है। लक्ष्य ने 2021 की वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल भी जीता था और अब अगले मुकाबले में लक्ष्य की भिड़त कॉन्ग के ली च्यूक यिउ से होगी, जिन्होंने छठी सीड क्रिस्टो पोपोव को हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

आयुष शेट्टी की शानदार जीत

मेन्स सिंगल्स में एक और भारतीय बैडमिंटन प्लेयर ने अपना जलवा बिखेरते हुए मलेशिया के स्टार ली जी जिया को सीधे सेटों में 21-12, 21-17 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह जीत आयुष के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। अब दूसरे राउंड में आयुष का मुकाबला चीन के वर्ल्ड नंबर -1 शी यू छी से होगा। यह मैच भारतीय बैंडमिंटन प्रेमियों के लिए बहुत ही रोचक होने वाला है।

विमेंस सिंगल्स में मालविका को मिली हार

विमेंस सिंगल्स में भारतीय प्लेयर मालविका बंसोड़ को पहले राउंड में थाईलैंड की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन और सातवी सीड राचानोक इंतानोन से हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि, मालविका बाए घुटने की गंभीर चोट से उबरने के बाद लगभग 6 महिने बाद वापस लौटी थी।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने की नवाचारों की प्रशंसा, कहा- गांव से लेकर शहर तक बढ़ाएं सौर ऊर्जा का उपयोग

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने की नवाचारों की प्रशंसा, कहा- गांव से लेकर शहर तक बढ़ाएं सौर ऊर्जा का उपयोग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा, सोलर उपकरणों की उपलब्धता-उपयोग को प्राथमिकता से किया जाए सुनिश्चित

स्वास्थ्य सेवाओं में आयुष पर बड़ा फोकस, CM डॉ यादव बोले- "हर नागरिक तक पहुंचे नवाचारों का लाभ"

राज्य

स्वास्थ्य सेवाओं में आयुष पर बड़ा फोकस, CM डॉ यादव बोले- "हर नागरिक तक पहुंचे नवाचारों का लाभ"

मध्यप्रदेश सरकार ने आयुष विभाग के तहत पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए नई पहलें शुरू की हैं।

MP में ‘एक विधि’ की ओर बड़ा कदम, CM डॉ यादव ने लॉन्च की UCC वेबसाइट; 15 जून तक मांगे सुझाव

राज्य

MP में ‘एक विधि’ की ओर बड़ा कदम, CM डॉ यादव ने लॉन्च की UCC वेबसाइट; 15 जून तक मांगे सुझाव

मध्यप्रदेश सरकार ने UCC के लिए वेबसाइट लॉन्च की। इसे जनभागीदारी और विचार संग्रह का माध्यम बनाया जाएगा। 15 जून 2026 तक सुझाव दर्ज किए जा सकेंगे।

खाद्य विभाग के नवाचारों से बदली व्यवस्था, मप्र सीएम डॉ यादव बोले- “उपभोक्ता हित सर्वोपरि”

राज्य

खाद्य विभाग के नवाचारों से बदली व्यवस्था, मप्र सीएम डॉ यादव बोले- “उपभोक्ता हित सर्वोपरि”

मध्यप्रदेश में खाद्य और उपभोक्ता सेवाओं की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सरकार ने नवाचारों की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

Parent-Child Relationship: गलती पर डांटना जरूरी, लेकिन डांटने के बाद भूलकर न करें ये गलतियां

लाइफ स्टाइल

Parent-Child Relationship: गलती पर डांटना जरूरी, लेकिन डांटने के बाद भूलकर न करें ये गलतियां

Conflicts between parents and children are natural and can sometimes lead to negative emotional impacts. It's crucial to mend the relationship after such incidents to maintain trust and love.