MP Weather:  नौतपा में MP में झमाझम

mp-weather-nautapa-update-indore-ujjain-bhopal-rainfall-alert

MP Weather:  नौतपा में MP में झमाझम

mp weather  नौतपा में mp में झमाझम

MP Weather Nautapa Update : इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में अलर्ट

MP Weather Nautapa Update : नौतपा यानिकि भीषण गर्मी के 9 दिन. लेकिन मध्यप्रदेश में 25 मई से शुरु हुए नौतपा में गर्मी नहीं बल्कि बारिश देखने को मिली और ये दौर 28 मई तक जारी रहेगा यानिक ये नौतपा तपाने वाले नहीं बल्कि राहत देने वाले है.

नौतपा की शुरुआत बारिश से  

मौसम विभाग ने अगले 4 दिन यानी, 28 मई तक मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत 40 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है। आंधी की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। इससे पहले शनिवार को कई जिलों में मौसम बदला रहा। मऊगंज में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई, तीन घायल हो गए।

2 जून तक नौतपा

इस बार नौतपा 25 मई से शुरू होगा, जो 2 जून तक रहेगा। मई के महीने में पूरे प्रदेश में तेज गर्मी का असर रहता है। वहीं, नौतपा में भीषण गर्मी रहती है। इस बार अब तक आंधी-बारिश वाला मौसम ही रहा है। लगातार 24 दिन से प्रदेश में कहीं न कहीं बारिश हुई या फिर आंधी चली है। नौतपा के शुरुआती दिनों में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

आज इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, शाजापुर, देवास, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर में तेज आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है। नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भी मौसम बदला रहेगा।

इसलिए ऐसा मौसम

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और एक ट्रफ की वजह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस वजह से आने वाले चार दिन तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Read More :- केरल पहुंचा मानसून : भारी बारिश, बोट पलटने से मौत, लाखों लोग प्रभावित, 2 लोग लापता!

Watch Now :-  ई-रिक्शा पर बड़ा फैसला! : राजधानी भोपाल में ई-रिक्शा पर लगेंगे ब्रेक, जानिए वजह...

संबंधित सामग्री

स्कॉलरशिप से सपनों को मिलेगी नई उड़ान: सीएम डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्कॉलरशिप से सपनों को मिलेगी नई उड़ान: सीएम डॉ. मोहन यादव

ट्विशा शर्मा केसः आरोपी समर्थ सिंह से SIT की पूछताछ जारी, समर्थ लगा रहा ट्विशा के चरित्र पर सवाल

जुर्म गाथा

ट्विशा शर्मा केसः आरोपी समर्थ सिंह से SIT की पूछताछ जारी, समर्थ लगा रहा ट्विशा के चरित्र पर सवाल

ट्विशा शर्मा मामले में आरोपी समर्थ सिंह से SIT की सख्त पूछताछ जारी है, और सुप्रीम कोर्ट सहित विभिन्न अदालतों में मुकदमा चल रहा है।

एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मर्डर केस, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया पीड़ितों के बयानों के पीछे न भागे

राज्य

एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मर्डर केस, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया पीड़ितों के बयानों के पीछे न भागे

सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मौत केस में सुनवाई के दौरान मीडिया और पक्षों को संयम बरतने की सलाह दी। न्यायपालिका पर सवाल उठाने पर चिंता व्यक्त की गई।

मध्य प्रदेश में नौतपा शुरू, भीषण गर्मी की चेतावनी जारी

राज्य

मध्य प्रदेश में नौतपा शुरू, भीषण गर्मी की चेतावनी जारी

मध्य प्रदेश में नौतपा के आरंभ के साथ ही भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। IMD ने अगले 9 दिनों के लिए गर्मी और लू की चेतावनी दी है।

फूड पॉइजनिंग का मामला,  प्रशिक्षण शिविर में दूषित भोजन से 5 छात्रों की बिगड़ी तबीयत,1 गंभीर

राज्य

फूड पॉइजनिंग का मामला,  प्रशिक्षण शिविर में दूषित भोजन से 5 छात्रों की बिगड़ी तबीयत,1 गंभीर

मध्य प्रदेश के इटारसी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 5 छात्र खाने के बाद बीमार पड़े। उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर है।