Junior Hockey World Cup 2025: चेन्नई-मदुरै में होने वाले जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप से पाकिस्तान बाहर

pakistan-withdraws-junior-hockey-world-cup-2025-chennai-madurai

Junior Hockey World Cup 2025: चेन्नई-मदुरै में होने वाले जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप से पाकिस्तान बाहर

junior hockey world cup 2025 चेन्नई-मदुरै में होने वाले जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप से पाकिस्तान बाहर

Junior Hockey World Cup 2025: जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत भारत में 28 नंवबर होने वाली थी लेकिन पाकिस्तान ने अपना नाम वापस ले लिया। इस बात की पुष्टि इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) ने की। Read More: SL vs PAK Womens WC: बारिश का कहर जारी, श्रीलंका और पाकिस्तान का मैच बेनतीजा!

FIH ने बयान जारी करते हुए कहा –

"पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने सूचित किया है कि उसकी टीम आगामी जूनियर वर्ल्ड कप में भाग नहीं लेगी। उनकी जगह खेलने वाली टीम का ऐलान जल्द किया जाएगा।"

टूर्नामेंट चेन्नई और मदुरै में होना है आयोजित....

इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत कर रहा है और मैच चेन्नई और मदुरै में खेले जाएंगे। पाकिस्तान को पूल-B में भारत, चिली और स्विट्जरलैंड के साथ शामिल किया गया था। भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर फैन्स में खासा उत्साह था, लेकिन पाकिस्तान के हटने के बाद यह मुकाबला अब नहीं हो सकेगा।

भारत-पाकिस्तान तनाव की पृष्ठभूमि...

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और इसके बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है। खेल जगत पर भी इसका असर दिखा। पाकिस्तान के हटने के पीछे आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि मौजूदा परिस्थितियों का असर इस फैसले पर पड़ा है।

इससे पहले हॉकी एशिया कप से भी हट चुका है पाकिस्तान...

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने किसी बड़े हॉकी टूर्नामेंट से नाम वापस लिया हो। पिछले महीने बिहार के राजगीर स्टेडियम में हुए हॉकी एशिया कप से भी पाकिस्तान ने अंतिम समय पर हटने का फैसला किया था। उस टूर्नामेंट से ओमान ने भी नाम वापस लिया था। उनकी जगह बांग्लादेश और कजाकिस्तान को शामिल किया गया था।

अब कौन लेगा पाकिस्तान की जगह?

FIH ने पाकिस्तान की जगह खेलने वाली टीम का अब तक ऐलान नहीं किया है। यह संभावना है कि एशिया या यूरोप की किसी टीम को रिप्लेसमेंट के तौर पर मौका दिया जा सकता है। जल्द ही FIH इस पर अंतिम फैसला करेगा।

सूर्यकुमार ने पाकिस्तानी खिलाड़ी से नहीं मिलाया हाथ...

14 सितंबर को हुए भारत-पाक के बीच हुए मैच में हाथ ना मिलाने को लेकर पाकिस्तान बौखला गया था। फिर 21 सितंबर को मैच खेला गया जिसमें भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। इसके बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया।  

संबंधित सामग्री

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

राज्य

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

आशीष की हैट्रिक और कप्तान केतन के गोल से भारत ने रचा इतिहास, मुख्यमंत्री ने युवा खिलाड़ियों को बताया देश का भविष्य।

पंजाब: प्रेमिका की बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव सूटकेस में भर जंगल में जलाया; आरोपी गिरफ्तार

देश-विदेश

पंजाब: प्रेमिका की बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव सूटकेस में भर जंगल में जलाया; आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर में 23 वर्षीय युवक ने अपनी प्रेमिका की नाबालिग बेटी की हत्या कर दी और शव को सूटकेस में भरकर जंगल में जला दिया।

Cake Recipe Without Egg: बिना अंडे के घर पर बनाएं टेस्टी चॉकलेट केक!

लाइफ स्टाइल

Cake Recipe Without Egg: बिना अंडे के घर पर बनाएं टेस्टी चॉकलेट केक!

Discover how to create a scrumptious eggless chocolate cake using just biscuits, milk, and baking powder. Ideal for quick and easy baking.

“नशे में संलिप्त 123 सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई, 174 चिट्टा तस्कर पहुंचे जेल,” बोले हिमाचल CM सुक्खू

राज्य

“नशे में संलिप्त 123 सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई, 174 चिट्टा तस्कर पहुंचे जेल,” बोले हिमाचल CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की।

MP बना निवेश का केंद्र, लैटिन अमेरिका के साथ मजबूती, CM डॉ. यादव बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं

राज्य

MP बना निवेश का केंद्र, लैटिन अमेरिका के साथ मजबूती, CM डॉ. यादव बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं

मध्यप्रदेश ने लैटिन अमेरिका-कैरिबियन देशों के साथ फार्मा, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल क्षेत्रों में साझेदारियां बढ़ाईं।