Rising Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने India A को हराकर सेमीफाइनल में की पक्की जगह!

rising-asia-cup-2025-pakistan-beat-india-a-secures-semifinal-spot

Rising Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने India A को हराकर सेमीफाइनल में की पक्की जगह!

rising asia cup 2025 पाकिस्तान ने india a को हराकर सेमीफाइनल में की पक्की जगह

IND vs SA Test Match: स्पिनर्स के सामने क्यों नहीं टिक पाई टीम इंडिया? घर में लगातार चौथी हार…

भारत 136 पर ऑलआउट, पाकिस्तान का आसान चेज...

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 19 ओवर में 136 रन पर ढेर हो गई। जवाब में पाकिस्तान ने 137 रन का लक्ष्य 13.2 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान के ओपनर सदाकत माज ने 47 गेंद पर 79 रन की जबरदस्त पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उन्होंने गेंदबाजी में भी 2 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने।

सदाकत माज को मिले दो बड़े जीवनदान...

माज की पारी के दौरान भारत ने दो मौके गंवाए— 1. एक हाई कैच ड्रॉप हुआ 2. एक विवादित कैच MCC के नए नियम के कारण नॉट आउट घोषित हुआ इन दो जीवनदानों ने मैच का पूरा मोमेंटम पाकिस्तान के पक्ष में झुका दिया।

2025 में पाकिस्तान से भारत की पहली हार...

इस साल भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 6 मैच खेले गए थे, जिनमें भारत ने 5 जीते थे। राइजिंग एशिया कप की यह हार 2025 में भारत की पाकिस्तान के हाथों पहली हार है।

भारत की बल्लेबाजी...

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 30 रन पर प्रियांश आर्या का विकेट गिर गया। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने नमन धीर के साथ 39 रन की साझेदारी की। वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंद पर 45 रन (5 चौके, 3 छक्के) वहीं नमन धीर ने 20 गेंद पर 35 रन बनाए लेकिन मिडिल ऑर्डर फ्लॉप रहा और टीम 136 से आगे नहीं बढ़ सकी। पाकिस्तान के लिए शाहिद अजीज ने 3 विकेट, जबकि साद मसूद और सदाकत माज ने 2-2 विकेट लिए।

पाकिस्तानी ओपनर्स की धांसू शुरुआत...

लक्ष्य का पीछा करते हुए सदाकत माज और मोहम्मद नईम की जोड़ी ने 33 गेंदों में 54 रन की साझेदारी कर मैच को एकतरफा बना दिया। यश ठाकुर ने नईम का विकेट दिलाकर साझेदारी तोड़ी, लेकिन तब तक पाकिस्तान पूरी तरह हावी हो चुका था।

MCC का नया नियम – माज बच गए

10वें ओवर में नेहल वाधेरा ने बाउंड्री के बाहर उछलकर बॉल अंदर फेंकी और नमन धीर ने कैच पकड़ा। परंतु MCC के नए नियम के अनुसार कैच तभी वैध माना जाता है जब बॉल उछालने वाला खिलाड़ी खुद भी बाउंड्री के अंदर हो। इसलिए अंपायर ने माज को नॉट आउट दिया। इन दोनों मौकों ने माज को बड़ी पारी खेलने का मौका दिया, और उन्होंने नाबाद 79 रन बनाकर मैच खत्म कर दिया।

सेमीफाइनल की तस्वीर...

पाकिस्तान 4 अंकों के साथ ग्रुप B में टॉप पर है और सेमीफाइनल पहुंचना लगभग तय है, इंडिया ए 2 मैचों में 2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। पहले मैच में भारत ने UAE को 148 रन से हराया था। भारत के पास अगले मैच में जीतकर टॉप-4 में जगह बनाने का पूरा मौका अभी भी है।        

संबंधित सामग्री

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

राज्य

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

आशीष की हैट्रिक और कप्तान केतन के गोल से भारत ने रचा इतिहास, मुख्यमंत्री ने युवा खिलाड़ियों को बताया देश का भविष्य।

पंजाब: प्रेमिका की बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव सूटकेस में भर जंगल में जलाया; आरोपी गिरफ्तार

देश-विदेश

पंजाब: प्रेमिका की बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव सूटकेस में भर जंगल में जलाया; आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर में 23 वर्षीय युवक ने अपनी प्रेमिका की नाबालिग बेटी की हत्या कर दी और शव को सूटकेस में भरकर जंगल में जला दिया।

Cake Recipe Without Egg: बिना अंडे के घर पर बनाएं टेस्टी चॉकलेट केक!

लाइफ स्टाइल

Cake Recipe Without Egg: बिना अंडे के घर पर बनाएं टेस्टी चॉकलेट केक!

Discover how to create a scrumptious eggless chocolate cake using just biscuits, milk, and baking powder. Ideal for quick and easy baking.

“नशे में संलिप्त 123 सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई, 174 चिट्टा तस्कर पहुंचे जेल,” बोले हिमाचल CM सुक्खू

राज्य

“नशे में संलिप्त 123 सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई, 174 चिट्टा तस्कर पहुंचे जेल,” बोले हिमाचल CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की।

MP बना निवेश का केंद्र, लैटिन अमेरिका के साथ मजबूती, CM डॉ. यादव बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं

राज्य

MP बना निवेश का केंद्र, लैटिन अमेरिका के साथ मजबूती, CM डॉ. यादव बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं

मध्यप्रदेश ने लैटिन अमेरिका-कैरिबियन देशों के साथ फार्मा, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल क्षेत्रों में साझेदारियां बढ़ाईं।