BAN vs AFG ASia Cup 2025: तंजीद के अर्धशतक और गेंदबाजों के दम पर बांग्लादेश की अ...

tanjid-half-century-bangladesh-vs-afghanistan-asia-cup-2025

BAN vs AFG ASia Cup 2025: तंजीद के अर्धशतक और गेंदबाजों के दम पर बांग्लादेश की अफगानिस्तान पर रोमांचक जीत!

ban vs afg asia cup 2025 तंजीद के अर्धशतक और गेंदबाजों के दम पर बांग्लादेश की अफगानिस्तान पर रोमांचक जीत

IND vs PAK World Championship: वर्ल्ड चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के बीच होगा रोमांचक मुकाबला! वहीं बांग्लादेश टीम में तंजीद हसन के अर्धशतक और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन नें टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने सुपर - 4 में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखीं।

अफगानिस्तान की खराब शुरुआत...

अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। स्पिनर नसुम अहमद ने पहले ही ओवर में सैदिकुल्लाह अटल को LBW कर झटका दे दिया। रन गति धीमी रही और इब्राहिम जादरान भी 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 35 रन, मोहम्मद नबी भी 15 रन, अजमत ने 16 गेंदों पर 30 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 3 छक्के शामिल थे। लेकिन तस्कीन अहमद की स्लो गेंद पर वह कैच आउट हो गए। करीम जनत भी केवल 6 रन बनाकर रन आउट हुए। आखिरी ओवरों में अफगानिस्तान को जीत की उम्मीद राशिद खान से थी। उन्होंने चौका जरूर लगाया, लेकिन रहमान ने उन्हें और गजनफर को लगातार गेंदों पर आउट कर अफगानिस्तान की उम्मीदों को खत्म कर दिया। आखिरी ओवर में 22 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई।

बांग्लादेश की मजबूत शुरुआत...

एशिया कप-2025 के मुकाबले में बांग्लादेश ने दमदार शुरुआत की। तंजीद हसन की आतिशी बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। उन्होंने केवल 31 गेंदों पर 52 रन बनाए और कप्तान लिटन दास के साथ साझेदारी निभाते हुए टीम को बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया। तंजीद और सैफ हसन (30) ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़कर बांग्लादेश को तेज शुरुआत दी। खासकर तीसरे ओवर में तंजीद ने फजल हक फारूकी पर लगातार 4 चौके जड़कर माहौल बना दिया। इनमें से दो शॉट भाग्य के सहारे किनारे से निकले, जबकि 2 सीधे बल्ले से शानदार बाउंड्री पार कर गए। इसी के साथ बांग्लादेश की टीम अंत में 5 विकेट खोकर केवल 154 रन ही बना सकी।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

अफगानिस्तान

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नईब, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, नूर अहमद, अल्लाह गजनफर और फजलहक फारूकी।

बांग्लादेश

लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, मोहम्मद सैफ हसन, तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, जाकिर अली, नुरुल हसन सोहन, नसुम अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद।  

संबंधित सामग्री

कानपुर में B.Ed परीक्षा देने आए छात्र नाले में गिरे, साथियों ने खींचकर निकाला, AI कैमरा से निगरानी

राज्य

कानपुर में B.Ed परीक्षा देने आए छात्र नाले में गिरे, साथियों ने खींचकर निकाला, AI कैमरा से निगरानी

उत्तर प्रदेश की B.Ed प्रवेश परीक्षा के दौरान कानपुर में एक नाला धंसने से कई अभ्यर्थी गिरकर घायल हो गए।

Bhopal Student Sicide: मोबाइल चलाने पर पिता ने छात्रा को लगाई थी डांट, किया सुसाइड!

राज्य

Bhopal Student Sicide: मोबाइल चलाने पर पिता ने छात्रा को लगाई थी डांट, किया सुसाइड!

In Bhopal, a student named Khushi Kushwaha took her life by consuming poison after her father scolded her for using her mobile phone at night.

TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, भाजपा पर आरोप

देश-विदेश

TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, भाजपा पर आरोप

पश्चिम बंगाल में तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला बड़े राजनीतिक विवाद में बदल गया है, जिसे TMC ने लोकतंत्र पर हमला कहा है जबकि BJP इसे ड्रामा कह रही है।

रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने 7 मवेशियों को कुचला, 5 की मौत!

राज्य

रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने 7 मवेशियों को कुचला, 5 की मौत!

In Raigarh, Chhattisgarh, a speeding truck struck and killed 5 cattle, leaving 2 severely injured. The driver fled, and police are investigating.

प्रेमानंद महाराज ने एकांतवास का ऐलान किया, कहा -  न दीक्षा देंगे और ना ही नए शिष्य बनाएंगे

राज्य

प्रेमानंद महाराज ने एकांतवास का ऐलान किया, कहा - न दीक्षा देंगे और ना ही नए शिष्य बनाएंगे

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज अपने आध्यात्मिक साधना और मानसिक शांति के लिए एकांतवास में जाने का निर्णय लिए हैं।