Tara Veer Pahariya Video Viral:तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया के साथ रिलेशन को कि...

tara-sutaria-veer-pahariya-relationship-confirmed-viral-video

Tara Veer Pahariya Video Viral:तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया के साथ रिलेशन को किया कंफर्म, वायरल वीडियो में प्यार लुटाती दिखी एक्ट्रेस!

tara veer pahariya video viralतारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया के साथ रिलेशन को किया कंफर्म वायरल वीडियो में प्यार लुटाती दिखी एक्ट्रेस

Tara Sutaria Veer Pahariya Dating: तारा सुतारिया वीर पहाड़िया कर रहीं हैं डेट, किया खुलासा!

तारा का फ्लाई किस देते का वीडियो वायरल..

फैशन वीक इवेंट का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वीर पहाड़िया तारा को चीयर करते नजर आ रहें है, वहीं तारा रैंप वॉक पर वॉक करते हुए आई और बीच में वो फ्लाइंग किस करती नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)

इस इंवेट के बाद एक इंटरव्यू में तारा से उनके और वीर पहाड़िया के रिलेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि- 'यह बहुत ही प्यारा है और इसे देखना और ऑनलाइन पढ़ना बहुत अच्छा है।' जब तारा से वीर को डेट करने पर सवाल किया गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। तारा ने केवल इतना कहा कि 'मुझे माफ करें,मैं इस समय इस बारे में बात नहीं कर पाऊंगी।' Tara Veer Pahariya Video Viral 1

कुछ दिन पहले ही तारा की पोस्ट के कमेंट ने मचाया था धमाल...

हाल हि में एक्ट्रेस ने पंजाबी सिंगर एपी के साथ अपने सोशल मीडिया के इंस्टा अकाउंट पर फोटो शेयर की, और कैप्शन में लिखा – ‘तू ही ऐ छन्न, मेरी रात ऐ तू लिखा है।’ जिसके बाद एक बार फिर तारा सुर्खियों में आ गई, लेकिन इस बार उनके एपी के साथ फोटो या रिलेशन की वजह से नहीं बल्कि वीर पहाड़िया के कमेंट की वजह से सुर्खियों में बनी हुईं हैं। इस पोस्ट पर वीर पहाड़िया ने कमेंट किया – “My Love”, जिसके जबाव ने तारा ने हार्ट के साथ नजर का इमोजी लगाकर लिखा -“Mine”, इस कमेंट ने डेटिंग की खबरों को और तेज कर दिया है। कई लोगों का मानना है कि, दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट कर लिया है।  

तारा का नया गाना बना सुर्खियों की वजह…

यह तस्वीरें दरअसल तारा और एपी ढिल्लों के नए म्यूजिक वीडियो ‘थोड़ी सी दारू’ से जुड़ी थीं। रोमांटिक फोटोशूट को फैंस ने खूब पसंद किया, लेकिन वीर का प्यार भरा कमेंट और तारा का जवाब ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आपको बता दें कि, तारा सुतारिया और वीर पहड़िया के बीच डेटिंग की चर्चाएं काफी समय से सुर्खियों में बनी हुईं हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस बारें में खुलकर बात नहीं की।

पहले भी साथ देखे जा चुके हैं तारा और वीर…

तारा सुतारिया का नाम लंबे समय से वीर पहाड़िया के साथ भी जोड़ा जा रहा है। लैक्मे फैशन वीक के दौरान दोनों को एक साथ रैंप वॉक करते हुए देखा गया था। तारा और वीर को कुछ समय पहले मुंबई के एक स्पेनिश रेस्टोरेंट के बाहर साथ देखा गया था, जिसके बाद से दोनों के अफेयर की अफवाहें तेज हो गई थीं। इससे पहले तारा का नाम एपी ढिल्लों के साथ भी जुड़ चुका है। बाद में दोनों को एक ही लोकेशन पर छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया, जिससे इन अफवाहों को और हवा मिली।

आदर जैन के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं तारा…

तारा सुतारिया ने एक्टर आदर जैन को लगभग चार साल तक डेट किया था। दोनों का रिश्ता काफी समय तक चर्चा में रहा, लेकिन साल 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद आदर जैन ने अलेखा आडवाणी से शादी कर ली, जो तारा की बेस्ट फ्रेंड मानी जाती थीं। यह खबर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रही थी।

इंडियन आइडल 15 से बादशाह के साथ भी जुड़ा था नाम…

तारा का नाम मशहूर रैपर बादशाह के साथ भी जोड़ा गया। यह चर्चा उस वक्त शुरू हुई जब रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ के सेट पर शिल्पा शेट्टी ने मजाक में तारा का नाम लेकर बादशाह को चिढ़ाया। बादशाह के शरमा जाने के बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जाने लगे कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

IND Vs AFG 2nd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज

खेल

IND Vs AFG 2nd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज लखनऊ में खेला जाएगा। पहले मैच में भारत ने 7 विकेट से विजयी रहा।

12वीं में फेल, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; अब IIT खड़गपुर में पढ़ेगा बड़वानी का चेतन 

राज्य

12वीं में फेल, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; अब IIT खड़गपुर में पढ़ेगा बड़वानी का चेतन 

बड़वानी के चेतन सोलंकी, जो 12वीं में फेल हो गए थे, ने हार न मानते हुए IIT खड़गपुर में प्रवेश प्राप्त किया और अब कृषि सेवा में योगदान देने का संकल्प लिया है।

ENG-W Vs IRE-W T-20 WC 2026: इंग्लैंड ने आयरलैंड को 4 विकेट से दी मात

खेल

ENG-W Vs IRE-W T-20 WC 2026: इंग्लैंड ने आयरलैंड को 4 विकेट से दी मात

इंग्लैंड विमेंस टीम ने T-20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड को 4 विकेट से हराया। मैच साउथैम्पटन में खेला गया जहाँ इंग्लैंड ने 119 रन बनाकर जीत दर्ज की।

NZ-W Vs SL-W T-20 WC 2026: श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को 5 विकेट से हराकर रचा इतिहास

खेल

NZ-W Vs SL-W T-20 WC 2026: श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को 5 विकेट से हराकर रचा इतिहास

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। यह श्रीलंका की न्यूज़ीलैंड पर पहली जीत है।

ATS के रडार पर बड़ा नेटवर्क! फराज जेल भेजा गया, नईम फिर रिमांड पर; NIA की भी एंट्री तय

राज्य

ATS के रडार पर बड़ा नेटवर्क! फराज जेल भेजा गया, नईम फिर रिमांड पर; NIA की भी एंट्री तय

मध्य प्रदेश के भोपाल से PFI मॉड्यूल मामले में जांच गहराती, फराज जेल भेजा गया, नईम रिमांड पर। NIA की भी जल्द हस्तक्षेप की संभावना।