Tom Moody LSG Global Director: IPL से पहले LSG टीम में बड़ा बदलाव, SRH के पूर्व ...

tom-moody-lsg-global-director-ipl

Tom Moody LSG Global Director: IPL से पहले LSG टीम में बड़ा बदलाव, SRH के पूर्व कोच बने ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट...

tom moody lsg global director ipl से पहले lsg टीम में बड़ा बदलाव srh के पूर्व कोच बने ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट

Tom Moody LSG Global Director: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी को अपना ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त करने का फैसला किया है। इस पद पर मूडी न केवल IPL की लखनऊ टीम बल्कि SA20 लीग की डरबन सुपर जायंट्स और इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग की मैनचेस्टर टीम की क्रिकेट गतिविधियों की भी निगरानी करेंगे। Read More: RCB WPL 2026 Coaching Staff Changes: RCB के कोचिंग स्टाफ में फेरबदल, WPL 2026 से पहले हुआ बड़ा बदलाव! मूडी टीम के मौजूदा हेड कोच जस्टिन लैंगर और रणनीतिक सलाहकार केन विलियमसन के साथ मिलकर काम करेंगे। उनके आने से टीम मैनजमेंट को एक अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल क्रिकेटर का साथ मिलेगा।

SRH और श्रीलंका टीम को दिला चुके हैं सफलता...

टॉम मूडी का क्रिकेट और कोचिंग करियर बेहद प्रभावशाली रहा है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कोच के रुप में 2013 से 2019 तक काम किया और 2016 में टीम को IPL खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। 2021 में उन्हें SRH का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट भी बनाया गया था। मूडी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल की है। वह 1987 और 1999 में ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे। इसके अलावा, उन्होंने 2005 से 2007 तक श्रीलंका क्रिकेट टीम के हेड कोच के रुप में कार्य किया, जहां उनके नेतृत्व में टीम 2007 वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंची थी।

इंग्लिश और फ्रेंचाइजी लीग में शानदार ट्रैक रिकॉर्ड...

टॉम मूडी ने इंग्लैंड की ओवल इनविंसिबल्स टीम को लगातार 3 बार द हंड्रेड लीग का खिताब जिताया है। इसके अलावा, वे ILT20 लीग की डेजर्ट वाइपर्स टीम के भी हेड कोच रहे हैं, जिसने 2023 और 2025 में रनर -अब का स्थान हासिल किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड की सरे काउंटी और मुंबई इंडियंस की मालिक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) भी मूडी को अपने साथ जोड़ना चाहती थी, लेकिन उन्होंने LSG का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

LSG में बदलाव की उम्मीद...

सूत्रों के मुताबिक, मूडी जल्द ही टीम से जुड़ जाएंगे। वे जहीर खान की जगह लेंगे, जो IPL 2025 में टीम के क्रिकेट ऑपरेशंस हेड थे। जहीर को 2 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर जोड़ा गया था, लेकिन एक सीजन के बाद ही वे टीम से अलग हो गए। LSG ने अपने शुरुआती 2 सीजन (2022 और 2023) में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार प्लेयऑफ में जगह बनाई थी, लेकिन पिछले दो वर्षों में टीम का प्रदर्शन गिरा है। IPL 2025 में LSG सातवें स्थान पर रही और 14 में से सिर्फ 6 मैच जीत सकी। अब टॉम मूडी की नियुक्ति से उम्मीद की जा रही है कि टीम दोबारा प्लेयऑफ की रेस में मजबूत वापसी करेगी।

संबंधित सामग्री

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी?  जानिए व्रत का महत्व

सनातन

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी? जानिए व्रत का महत्व

2026 में निर्जला एकादशी 25 जून को मनाई जाएगी, यह व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो साल भर की सभी एकादशियों के पुण्य के बराबर फल प्रदान करता है।

पुणे में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या, 400 फीट गहरी खाई में दिया धक्का

देश-विदेश

पुणे में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या, 400 फीट गहरी खाई में दिया धक्का

पुणे में केतन विशाल अग्रवाल की हत्या का मामला सामने आया, जिसमें उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी शामिल थे।

हरियाणा कैबिनेट के बड़े फैसले: नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू, वाहन मालिकों को राहत, अवैध कॉलोनियों पर बनेगी विशेष समिति

राज्य

हरियाणा कैबिनेट के बड़े फैसले: नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू, वाहन मालिकों को राहत, अवैध कॉलोनियों पर बनेगी विशेष समिति

हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में वाहन मालिकों, महिला सशक्तिकरण, और शहरी विकास योजनाओं पर केंद्रित अनेक निर्णय लिए गए।

रायपुर NDPS कोर्ट ने गांजा मामले में आरोपी को सुनाई 10 साल की सजा

राज्य

रायपुर NDPS कोर्ट ने गांजा मामले में आरोपी को सुनाई 10 साल की सजा

रायपुर की विशेष NDPS कोर्ट ने गांजा रखने के आरोप में अंकित जाटव को 10 साल का कारावास और 1 लाख रुपये जुर्माना लगाया।

पंजाब में 658 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

राज्य

पंजाब में 658 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा में 658 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने नौकरी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया है।