UP vs RCB WPL 2026: इस सीजन में दोनों टीमों की दूसरी भिड़त, RCB के पास फाइनल में जगह बनाने का मौका!

up-vs-rcb-wpl-2026-today-match

UP vs RCB WPL 2026: इस सीजन में दोनों टीमों की दूसरी भिड़त, RCB के पास फाइनल में जगह बनाने का मौका!

up vs rcb wpl 2026 इस सीजन में दोनों टीमों की दूसरी भिड़त rcb के पास फाइनल में जगह बनाने का मौका

UP vs RCB WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन के 18वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और यूपी वॉरियर्स (UPW) के बीच मुकाबला होगा। यह मैच 29 जनवरी यानी की आज वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7.30 बजे से होगी। इसके आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा।

RCB को लगातार मिली 2 हार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में शुरुआत से लगातार 5 मैच में जीत शानदार जीत दर्ज की। वहीं 2 मैच में हार का सामना भी करना पड़ा लेकिन फिर भी टीम 10 अंको के साथ पॉइंट टेबल पर टॉप पर बनी हुई है। और यूपी वारियर्स 4 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल का आखिरी स्थान पर है। RCB vs GG WPL 2025 बता दें कि, RCB टीम प्लेऑफ में पहले ही जगह पक्की कर चुकी है। अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम आज का मैच जीत जाती है। तो फाइनल की सीट भी पक्की हो जाएगी।

दोनों टीमों का हेड टू हेड

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और यूपी वॉरियर्स (UPW) के बीच अब तक 7 मैच खेले गए। इसमें से 4 मैच में RCB टीम ने जीत हासिल की। वहीं 3 मैच में यूपी वॉरियर्स को जीत मिली। इस सीजन की बात करें तो WPL 2026 में दोनों टीमें दूसरी बार आमने -सामने होंगी। वहीं पहले भिड़त में रॉयल चैलेंजर्स टीम के हाथों यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

यूपी वारियर्स को बड़ा झटका

यूपी वॉरियर्स को लगा बड़ा झटका टीम की टॉप स्कोरर फोबे लिचफील्ड (243 रन) चोट की वजह से मैच से बाहर हो गई हो गई है। अब उनकी जगह पर एमी जोंस खेलेंगी। टीम को प्लेऑफ की लड़ाई में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। UP Warriorz Captain For WPL

कहां देख सकते हैं मैच?

विमेंस प्रीमियर लीग का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और यूपी वॉरियर्स (UPW) के बीच होने वाले मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट नेटवर्क पर होगा वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर दिखाई जाएगी।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI
यूपी वॉरियर्स मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, एमी जोन्स, हरलीन देओल, क्लॉय ट्रायन, दीप्ति शर्मा, श्वेता सेहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, नदीन डी क्लर्क, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नायक, लिंसी स्मिथ, श्रेयांका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और लॉरेन बेल।  

संबंधित सामग्री

लियोनेल मेसी ने FIFA वर्ल्ड कप में अपने करियर की पहली हैट्रिक लगाई!

खेल

लियोनेल मेसी ने FIFA वर्ल्ड कप में अपने करियर की पहली हैट्रिक लगाई!

Argentine superstar Lionel Messi scored his first World Cup hat-trick against Algeria, matching Miroslav Klose's record of 16 goals.

राष्ट्रपति की मौजूदगी में खुले जंगल में छोड़े जा सकते हैं चीते! 21 जून को कूनो में राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम

राज्य

राष्ट्रपति की मौजूदगी में खुले जंगल में छोड़े जा सकते हैं चीते! 21 जून को कूनो में राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कूनो नेशनल पार्क दौरे पर महत्वपूर्ण चीता पुनर्वास परियोजना के अंतर्गत चीतों को खुले जंगल में छोड़ने की संभावना।

IND Vs AFG 2nd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज

खेल

IND Vs AFG 2nd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज लखनऊ में खेला जाएगा। पहले मैच में भारत ने 7 विकेट से विजयी रहा।

12वीं में फेल, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; अब IIT खड़गपुर में पढ़ेगा बड़वानी का चेतन 

राज्य

12वीं में फेल, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; अब IIT खड़गपुर में पढ़ेगा बड़वानी का चेतन 

बड़वानी के चेतन सोलंकी, जो 12वीं में फेल हो गए थे, ने हार न मानते हुए IIT खड़गपुर में प्रवेश प्राप्त किया और अब कृषि सेवा में योगदान देने का संकल्प लिया है।

ENG-W Vs IRE-W T-20 WC 2026: इंग्लैंड ने आयरलैंड को 4 विकेट से दी मात

खेल

ENG-W Vs IRE-W T-20 WC 2026: इंग्लैंड ने आयरलैंड को 4 विकेट से दी मात

इंग्लैंड विमेंस टीम ने T-20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड को 4 विकेट से हराया। मैच साउथैम्पटन में खेला गया जहाँ इंग्लैंड ने 119 रन बनाकर जीत दर्ज की।