Monsoon 2025: उत्तराखंड से बिहार तक, सिर्फ पानी नहीं, सिस्टम भी बह रहा है...

uttarakhand-landslide-badrinath-highway-blocked-up-bihar-monsoon-alert-india

Monsoon 2025: उत्तराखंड से बिहार तक, सिर्फ पानी नहीं, सिस्टम भी बह रहा है...

monsoon 2025 उत्तराखंड से बिहार तक सिर्फ पानी नहीं सिस्टम भी बह रहा है

uttarkashi-cloudburst dharali-disaster cloudburst-news-2025 

मानसून का इंतजार हर साल होता है। लेकिन जब ये पानी राहत नहीं, तबाही बन जाए तो हर बूंद डराने लगती है। 6 अगस्त 2025, देश के कई राज्यों में बारिश ने वो मंजर दिखाया, जो इंसान को लाचार और बेबस बना देता है।

उत्तराखंड में पहाड़ दरके, रास्ते बंद

उत्तराखंड में मंगलवार का दिन तबाही का पैग़ाम लेकर आया। कर्णप्रयाग में भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। वहीं हरिद्वार-देहरादून रेल मार्ग पर चट्टान गिरने से ट्रेनों की आवाजाही भी ठप पड़ गई। देहरादून की रिस्पना नदी उफान पर है, और नैनीताल में NH-309 पर नदी का पानी सड़क को पार कर गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

हर राज्य में रेड, ऑरेंज, यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल, केरल, बिहार समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है:

  • केरल: रेड अलर्ट

  • कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी: ऑरेंज अलर्ट

  • बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश: यलो अलर्ट

ये कोई साधारण चेतावनी नहीं ये आने वाले विनाश की दस्तक है।

हिमाचल में 500 सड़कें बंद, स्कूलों में छुट्टियां

हिमाचल प्रदेश में भी हालात गंभीर हैं चंडीगढ़-मनाली और पठानकोट-कांगड़ा हाईवे बंद हो गया, शिमला, मंडी, सोलन और कुल्लू के स्कूल बंद कर दिए. कई इलाके पूरी तरह से संपर्कविहीन हो चुके हैं। मंडी के करसोग, शिमला के ठियोग और कुल्लू के कई सब-डिवीजन में प्रशासन ने ऐहतियातन स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं।

cloudburst uttarakhand dharali deaths flood rescue india disaster-2025

उत्तर प्रदेश: बाढ़ में डूबे मकान, गिरती इमारतें

यूपी के 24 जिलों में बाढ़ का सीधा असर दिख रहा है। लखनऊ, प्रयागराज, बिजनौर, हापुड़ जैसे शहरों में हालात चिंताजनक हैं प्रयागराज के कई इलाकों में एक मंजिल तक घर डूब गए, हापुड़ में एक सरकारी स्कूल की जर्जर इमारत 5 सेकंड में भरभराकर गिर गई एक महिला बाल-बाल बची बिजनौर में पुल पार करते वक्त एक स्कॉर्पियो नदी में बह गई, जिसे लोगों ने रस्सी से बाहर निकाला और 343 से ज़्यादा मकान बारिश में धराशायी हो चुके हैं।

बिहार में गंगा का कहर, श्मशान घाट तक डूबे

पटना, बक्सर, भोजपुर और बेतिया जैसे जिलों में गंगा और सोन नदी उफान पर हैं फतुहा में श्मशान घाट पानी में डूब चुका है, लोग मजबूरी में सड़क किनारे शव जला रहे हैं बेतिया में सड़क पर 4 फीट तक पानी भर गया है 71 स्कूलों को बंद कर दिया गया है, ताकि बच्चे सुरक्षित रहें ये तस्वीरें एक शांत नदी की नहीं, एक बेकाबू जल राक्षस की हैं।

देश के बाकी हिस्सों का हाल भी बेहतर नहीं

  • राजस्थान में बारिश धीमी पड़ी, लेकिन बाड़मेर, जैसलमेर में गर्म हवाएं फिर सक्रिय

  • मध्य प्रदेश में बारिश से ब्रेक, लेकिन उमस बढ़ गई

  • झारखंड में मानसून की रफ्तार धीमी लेकिन 11 अगस्त तक सतर्क रहने की सलाह

  • हरियाणा-पंजाब में हल्की बारिश, 3 दिन बाद भारी बरसात की चेतावनी

संबंधित सामग्री

सड़क पर नमाज को लेकर बोले CM योगी, प्यार से माने तो ठीक, नहीं तो...

राज्य

सड़क पर नमाज को लेकर बोले CM योगी, प्यार से माने तो ठीक, नहीं तो...

CM योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सड़कों पर नमाज पढ़ने पर सख्ती दिखाते हुए कहा कि नमाज घर में या शिफ्ट में पढ़ें, सड़क पर नहीं।

Jaipur Car Accident: जयपुर में तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत

राज्य

Jaipur Car Accident: जयपुर में तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत

A high-speed car crash in Jaipur on the night of May 17 led to one fatality and several injuries. Authorities are investigating.

लखनऊ में शिक्षक भर्ती घोटाले के खिलाफ अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, रेंगते हुए शिक्षा मंत्री के घर पहुंचे

राज्य

लखनऊ में शिक्षक भर्ती घोटाले के खिलाफ अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, रेंगते हुए शिक्षा मंत्री के घर पहुंचे

उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती मामले में घोटाला के खिलाफ अभ्यर्थी ने लखनऊ में शिक्षा मंत्री के घर का घेराव किया।

MP में गर्मी का तांडव जारी, राजगढ़ सबसे गर्म:अगले 4 दिन 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

राज्य

MP में गर्मी का तांडव जारी, राजगढ़ सबसे गर्म:अगले 4 दिन 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है, तापमान कई जगहों पर 45 डिग्री से अधिक। IMD ने दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह दी है।

उत्तराखंड में 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली, CM धामी ने दी बधाई

राज्य

उत्तराखंड में 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली, CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड में बीते 4 सालों में 30 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिजिटल माध्यम से युवाओं को शुभकामनाएं दीं।