Vishnu Varah Temple Of Majhauli: इस जगह पर विराजमान हैं भगवान विष्णु के वराह अवत...

vishnu-varah-temple-majhauli

Vishnu Varah Temple Of Majhauli: इस जगह पर विराजमान हैं भगवान विष्णु के वराह अवतार की चमत्कारी प्रतिमा!

vishnu varah temple of majhauli इस जगह पर विराजमान हैं भगवान विष्णु के वराह अवतार की चमत्कारी प्रतिमा

Vishnu Varah Temple Of Majhauli: मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर को संस्कारधानी कहा जाता है, यहां कई प्राचीन और अद्भुर मंदिर हैं, जिनमें से एक मझौली में स्थित विष्णु वराह मंदिर हैं, जो कि अपनी अद्भुत कथाओं और आस्था की वजह से प्रसिद्ध है। Read More: Healthy Drinks For Fasting: व्रत के दौरान पी सकते हैं ये ड्रिंक्स, पूरे दिन रहेंगे एनर्जेटिक!

क्या है मंदिर का इतिहास?

स्थानीय निवासी बताते हैं कि यह मंदिर कल्चुरी काल से जुड़ा हुआ है। इस मंदिर के निर्माण में उस समय के काले पत्थरों का प्रयोग किया गया था, जिन पर बारीक नक्काशी देखने को मिलती हैं। अब यह मंदिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधीन है मंदिर के देखरेख अब पुरातत्व विभाग करता है।

कैसे हुई मंदिर की स्थापना?

स्थानीय मान्यता के अनुसार, 11वीं सदी के आसपास के समय की बात है, जब एक व्यक्ति तालाब में मछली पकड़ने गया। उसने जब जाल तालाब में डाला तो उस जाल में मछली की जगह भगवान की विष्णु के वराह अवतार की प्रतिमा फस गई। उसे व्यक्ति को लगा की वो मछली है लेकिन जब जाल को बाहर निकाला तो देखा उसमें भगवान विष्णु के वराह अवतार की छोटी प्रतिमा मिली। तब युवक उस प्रतिमा को अपने घर ले गया और उसके पूजा करने लगा। एक बार उसे भगवान का सपना आया तब वराह अवतार को मंदिर में स्थापित किया गया। वहां के लोग यह भी बताते हैं कि जब यह प्रतिमा मिली थी तब बेहद छोटी थी लेकिन धीरे- धीरे उस आकार बढ़ता गया और आज प्रतिमा विशाल रुप में विराजमान है।

देवी - देवताओं की उपस्थिति...

मझोली मंदिर में केवल भगवान विष्णु के वराह अवतार की ही नहीं बल्कि भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान, साथ ही कृष्ण और राधा रानी की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं। भक्तों की मानना है कि इस मंदिर में दर्शन मात्र से सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। भगवान यहां के हर संकट को पहले ही दूर कर देते हैं। भक्तों को सुखमय जीवन का आर्शीवाद देते हैं।

इस तरह से पहुंच सकते हैं मंदिर ?

यह मंदिर जबलपुर शहर से लगभग 45 KM दूर मझौली कस्बे में स्थित है। सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है और आसपास के गांवों व जबलपुर शहर से भक्त बड़ी संख्या में दर्शन करने आते हैं।      

संबंधित सामग्री

सुबह उठते ही मोबाइल चेक करना बढ़ा सकता है मानसिक तनाव!

लाइफ स्टाइल

सुबह उठते ही मोबाइल चेक करना बढ़ा सकता है मानसिक तनाव!

विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह उठते ही मोबाइल पर ईमेल और सोशल मीडिया चेक करने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नर्वस सिस्टम पर दबाव पड़ता है और कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है।

नीति आयोग की बैठक में नक्सलमुक्त मध्य प्रदेश की सराहना, ट्रांसफर नीति को एक दिन का विस्तार

राज्य

नीति आयोग की बैठक में नक्सलमुक्त मध्य प्रदेश की सराहना, ट्रांसफर नीति को एक दिन का विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नक्सलमुक्त प्रयासों, सुरक्षा व्यवस्था, और आगामी योग दिवस की तैयारियों की सराहना की गई। फैसले में कर्मचारी हितों का भी ध्यान रखा गया।

हरियाणा CM सैनी के आवास पर परिवार सहित डिनर करने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, 15 दिनों में तीसरी मुलाकात

राज्य

हरियाणा CM सैनी के आवास पर परिवार सहित डिनर करने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, 15 दिनों में तीसरी मुलाकात

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के बीच बढ़ती नजदीकियों से राजनीतिक हलचल तेज। मुलाकातों और डिनर के दौरान राजनीतिक समीकरण बनने की संभावना।

अकाल तख्त के फैसले पर पंजाब CM मान का पलटवार, बोले- “मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है”

राज्य

अकाल तख्त के फैसले पर पंजाब CM मान का पलटवार, बोले- “मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है”

अकाल तख्त ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धार्मिक कदाचार का दोषी ठहराया। मान ने वीडियो को भ्रामक बताकर आरोपों का खंडन किया।

सनातन धर्म के अनुसार शाम के समय न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज!

सनातन

सनातन धर्म के अनुसार शाम के समय न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज!

सनातन धर्म में शाम के समय कुछ विशेष नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है जैसे कि दरवाजे पर कचरा न रखना, जूते न रखना, और दरवाजा खुला रखना।