हरभजन सिंह से पंजाब सरकार ने छीनी सिक्योरिटी

हरभजन सिंह की सुरक्षा वापसी

हरभजन सिंह से पंजाब सरकार ने छीनी सिक्योरिटी

पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ली, तुरंत केंद्र ने CRPF की सुरक्षा प्रदान की। हरभजन समेत 7 सांसदों ने AAP छोड़ BJP जॉइन की।

हरभजन सिंह से पंजाब सरकार ने छीनी सिक्योरिटी

हरभजन सिंह से पंजाब सरकार ने छीनी सिक्योरिटी |

पंजाब की राजनीति में मचे घमासान के बीच राज्य सरकार ने राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ले ली है। उनके जालंधर स्थित घर पर तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को बुला लिया गया। इसके तुरंत बाद ही केंद्र सरकार ने भज्जी को CRPF की सिक्योरिटी दे दी। उनके घर के बाहर जवान तैनात कर दिए गए।

केंद्र से मिली सिक्योरिटी 

भज्जी ने अभी AAP छोड़ने या BJP जॉइन करने को लेकर कुछ नहीं कहा लेकिन राघव चड्‌ढा ने उनके भी साथ में होने का दावा किया था। हरभजन से पहले AAP सरकार ने राघव चड्‌ढा की भी Z+ सिक्योरिटी वापस ले ली थी। इसके बाद उन्हें केंद्र की तरफ से सिक्योरिटी मिल गई।

AAP के तोड़ा नाता

सूत्रों के मुताबिक, पंजाब पुलिस के सुरक्षा कर्मियों को वापस हेडक्वार्टर रिपोर्ट करने के आदेश दे दिए गए हैं। हरभजन सिंह उन 7 राज्यसभा सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में राघव चड्ढा के नेतृत्व में 'AAP' के साथ अपना नाता तोड़कर भाजपा का दामन थामा है। बता दें कि 7 सांसदों हरभजन सिंह के साथ राघव चड्ढा, स्वाति मालीवाल और संदीप पाठक जैसे बड़े चेहरों ने भी भाजपा जॉइन की है। 

सहानी का दावा

इसी बीच AAP छोड़ने वाले दूसरे राज्यसभा सांसद विक्रमजीत साहनी ने दावा किया कि AAP सुप्रीमो केजरीवाल ने उनसे इस्तीफा मांगा था। उन्होंने कहा मेरा मन भी बन गया था लेकिन फिर सलाहकारों ने रोक दिया। साहनी ने कहा कि पंजाब इस वक्त ICU में है। उसे बचाने के लिए स्ट्रॉन्ग सेंट्रल सपोर्ट या केंद्र सरकार के सहयोग जरूरी है।

क्या बोले सीचेवाल?

वहीं AAP सांसद संत सीचेवाल ने कहा कि राघव चड्‌ढा ने आजाद ग्रुप बनाने की बात कहकर मुझे 16, 17 और 18 अप्रैल को चाय पर बुलाया था लेकिन मैं नहीं गया। मैंने उन्हें किसी तरह का आजाद ग्रुप बनाने या उसमें शामिल होने से मना कर दिया था।

संबंधित सामग्री

भाजपा सांसद बीडी शर्मा की पत्नी ने महंगाई पर सरकार को घेरा,लिखा-युद्ध किसी का लड़ाई किसी की नुकसान आम जनता का

राज्य

भाजपा सांसद बीडी शर्मा की पत्नी ने महंगाई पर सरकार को घेरा,लिखा-युद्ध किसी का लड़ाई किसी की नुकसान आम जनता का

भोपाल में भाजपा नेता बीडी शर्मा की पत्नी ने महंगाई पर सोशल मीडिया पर तीखी टिप्पणी की, जिससे राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं।

एमपी में राज्यसभा चुनाव का बिगुल, बीजेपी-कांग्रेस में दावेदारों की दौड़ तेज

राज्य

एमपी में राज्यसभा चुनाव का बिगुल, बीजेपी-कांग्रेस में दावेदारों की दौड़ तेज

भारत में 2026 के राज्यसभा चुनावों की घोषणा हुई। 10 राज्यों में 24 सीटें शामिल हैं, जिनपर 18 जून को मतदान होगा।

TOP 10 News: राज्यसभा चुनाव, CBI जांच, और शिक्षा मंत्री इस्तीफे की मांग

देश-विदेश

TOP 10 News: राज्यसभा चुनाव, CBI जांच, और शिक्षा मंत्री इस्तीफे की मांग

राज्यसभा चुनाव से लेकर ट्विशा मामले में CBI जांच तक, और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग; देश-विदेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।

राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग की आ गई तारीख:18 जून को 24 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग 

देश-विदेश

राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग की आ गई तारीख:18 जून को 24 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग 

चुनाव आयोग ने 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव की घोषणा की है। मल्लिकार्जुन खड़गे और एचडी देवगौड़ा समेत कई नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

इंदौर हनीट्रैप केस में बड़ा खुलासा, पूर्व भाजपा नेत्री समेत दो गिरफ्तार

राज्य

इंदौर हनीट्रैप केस में बड़ा खुलासा, पूर्व भाजपा नेत्री समेत दो गिरफ्तार

इंदौर में पुलिस ने एक पूर्व भाजपा नेत्री और हेड कॉन्स्टेबल को हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार किया। इस नेटवर्क का संबंध कई बड़े शहरों से है।