CM धामी ने खटीमा में शिक्षा और स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया लोकार्पण

धामी ने खटीमा में विकास कार्यों का लोकार्पण किया

CM धामी ने खटीमा में शिक्षा और स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में शिक्षा, स्वास्थ्य और युवा सशक्तिकरण परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें आधुनिक लाइब्रेरी और व्यायामशाला भवन उल्लेखनीय हैं।

cm धामी ने खटीमा में शिक्षा और स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया लोकार्पण

धामी ने खटीमा में विकास कार्यों का लोकार्पण किया |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा दौरे के दौरान शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और जनसुविधाओं को बढ़ावा देने वाली करीब 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का फोकस युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर लगातार बना हुआ है।

“दीदी की लाइब्रेरी”

मुख्यमंत्री धामी ने विकासखंड कार्यालय परिसर में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है। CM धामी ने विकासखंड कार्यालय परिसर में 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक “दीदी की लाइब्रेरी”, 7.50 लाख रुपये की लागत से नवीनीकृत व्यायामशाला भवन तथा 26.50 लाख रुपये की लागत से विकासखंड सभागार के आधुनिकीकरण कार्यों का लोकार्पण किया गया।

बेहतर अध्ययन सुविधा 

CM धामी ने कहा कि यह लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों के प्रतिभाशाली छात्र संसाधनों की कमी के कारण पीछे रह जाते थे, लेकिन अब उन्हें बेहतर अध्ययन सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि इस लाइब्रेरी का संचालन स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा किया जाएगा, जिससे उनकी आय में बढ़ोत्तरी होगी और वे आत्मनिर्भर बनेंगी।

विकास कामों को गति

CM ने व्यायामशाला भवन के नवीनीकरण को युवाओं के लिए अहम बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लेस यह व्यायामशाला युवाओं को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। खटीमा उनका गृह क्षेत्र होने के नाते यहां विकास कामों को और गति दी जा रही है।

संबंधित सामग्री

CM  धामी ने 'खेती बचाओ अभियान' में लिया भाग, बोले - अन्नदाता समाज का वास्तविक नायक

राज्य

CM धामी ने 'खेती बचाओ अभियान' में लिया भाग, बोले - अन्नदाता समाज का वास्तविक नायक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में 'खेती बचाओ अभियान' में भाग लिया, किसानों के समर्थन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आह्वान किया।

पंजाब में निजी स्कूलों की फीस लगाम से 32 लाख छात्रों को मिलेगी राहत; सरकार लाएगी सख्त कानून

राज्य

पंजाब में निजी स्कूलों की फीस लगाम से 32 लाख छात्रों को मिलेगी राहत; सरकार लाएगी सख्त कानून

पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर नियंत्रण हेतु कानूनी प्रावधान तेज कर दिए हैं, जिससे 32 लाख विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

CM धामी ने भीमताल में किया 13 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

राज्य

CM धामी ने भीमताल में किया 13 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल में विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणा की, जिसमें मंदिरों का नवीनीकरण और विकास प्राधिकरण की समस्याओं का समाधान शामिल है।

एमपी में नैक की तर्ज पर गठित होगी सैक, सीएम डॉ. मोहन बोले- &quotशिक्षा में निरंतर करें सुधार&quot

राज्य

एमपी में नैक की तर्ज पर गठित होगी सैक, सीएम डॉ. मोहन बोले- "शिक्षा में निरंतर करें सुधार"

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नई SAAC की स्थापना की घोषणा की।

CM धामी ने 9.74 लाख लाभार्थियों को हस्तांतरित की पेंशन राशि

राज्य

CM धामी ने 9.74 लाख लाभार्थियों को हस्तांतरित की पेंशन राशि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पेंशन राशि वितरित की और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी।