CM भजनलाल ने किया नवनिर्मित गर्ल्स कॉलेज भवन का लोकार्पण, गर्ल्स गुरुकुल के स्था...

नवनिर्मित गर्ल्स कॉलेज भवन का लोकार्पण

CM भजनलाल ने किया नवनिर्मित गर्ल्स कॉलेज भवन का लोकार्पण, गर्ल्स गुरुकुल के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा

CM Bhajanlal Sharma visited Anjani Mata Dham in Chenda village, Pali, inaugurated a girls' college, and addressed job creation and women's issues.

cm भजनलाल ने किया नवनिर्मित गर्ल्स कॉलेज भवन का लोकार्पण गर्ल्स गुरुकुल के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा

नवनिर्मित गर्ल्स कॉलेज भवन का लोकार्पण |

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पाली जिले के रोहट क्षेत्र में चेंडा गांव के श्री राजेश्वर भगवान आंजणी माता धाम आए। उन्होंने नवनिर्मित गर्ल्स कॉलेज भवन का लोकार्पण किया। साथ ही गर्ल्स गुरुकुल का 10वां स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया। 

युवाओं को नौकरी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- पिछली सरकार के शासन में पेपर आउट होने के कई मामले सामने आए। युवाओं के साथ छल करने का काम किया गया, लेकिन हमने 2 साल में लगभग 350 पेपर करवाए, और एक भी लीक नहीं हुआ। BJP सरकार अपने 5 साल के कार्यकाल में 4 लाख सरकारी और 6 लाख नौकरियां निजी क्षेत्र में युवाओं को देगी। सवा लाख युवाओं को नौकरी दे चुके हैं। हमारी सरकार के राज में मेहनत कर पढ़ने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को नौकरियां मिलेगी। उनके साथ किसी तरह का छल नहीं होगा।

महिलाओं के लिए किए काम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM ने कहा- रोहट क्षेत्र की पेयजल की समस्या के समाधान के लिए जल्द DPR पर काम शुरू होगा। पाली के बांडी नदी पुल पर फोर लेन बनाएंगे। जवाई बांध सालभर भरा रहे इसके लिए उस पर भी काम किया जा रहा है। CM शर्मा ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेषकर महिलाओं को राहत देने के लिए बहुत काम किए। महिलाओं को खुले में शौच जाने की समस्या को देखते हुए घर-घर शौचालय बनवाएं गए। लकड़ियों के धुएं से आंखें खराब हो रही थी, इस समस्या को दूर करने के लिए उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर दिए। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पेयजल कनेक्शन दिए ताकि महिलाओं को भटकना न पड़े। इसके साथ ही CM ने स्कूली छात्राओं में साईकिले, कॉलेज छात्राओं में स्कूटी वितरित की।

संबंधित सामग्री

राजस्थान के जालोर को दिल्ली से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी, नई ट्रेन का संचालन

राज्य

राजस्थान के जालोर को दिल्ली से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी, नई ट्रेन का संचालन

राजस्थान के जालोर जिला 97 साल बाद दिल्ली से सीधी रेल कनेक्टिविटी प्राप्त करने जा रहा है, जिससे यात्रा सुविधाजनक हो जाएगी।

DC Vs RR IPL 2026 Result: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया

खेल

DC Vs RR IPL 2026 Result: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया

In the 62nd match of IPL 2026, Delhi Capitals beat Rajasthan Royals by 5 wickets at Arun Jaitley Stadium, chasing down a target of 194 runs.

MP-राजस्थान समेत 9 राज्यों में भीषण गर्मी का प्रहार, 45°C पार पहुंचा पारा, बिहार में गर्मी से 27 छात्राएं बेहोश

देश-विदेश

MP-राजस्थान समेत 9 राज्यों में भीषण गर्मी का प्रहार, 45°C पार पहुंचा पारा, बिहार में गर्मी से 27 छात्राएं बेहोश

मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 9 राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी। कई शहरों में तापमान 45°C पार, बिहार में गर्मी से 27 छात्राएं बेहोश हुईं।

CM भजनलाल ने की बघेल समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात

राज्य

CM भजनलाल ने की बघेल समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बघेल समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के समारोह का पोस्टर विमोचन किया।

राजस्थान एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो पलटने से तीन की मौत, तीन घायल

राज्य

राजस्थान एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो पलटने से तीन की मौत, तीन घायल

A high-speed Scorpio overturned on the Bharatmala Expressway in Rajasthan, killing three of a family and injuring three others.