भारत ने जीते दो पदक

एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन, कुछ ही देर में जीते गोल्ड और सिल्वर

भारतीय निशानेबाजी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन किया, सुरुचि सिंह और कमलजीत ने गोल्ड जबकि ऐश्वर्य, रुद्रांक्ष, नीरज की टीम ने सिल्वर जीता।

By : वेदिका सितलानी
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन, कुछ ही देर में जीते गोल्ड और सिल्वर

एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन, कुछ ही देर में जीते गोल्ड और सिल्वर

सुरुचि सिंह और कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में जीता गोल्ड, ऐश्वर्य-रुद्रांक्ष-नीरज की तिकड़ी ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशंस में दिलाया सिल्वर

नागोया: एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार का दिन भारतीय निशानेबाजी के लिए शानदार रहा। भारत ने कुछ ही समय के अंतराल में दो पदक अपने नाम किए। पहले सुरुचि सिंह और कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार की तिकड़ी ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशंस टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल किया।

सुरुचि और कमलजीत ने रचा शानदार प्रदर्शन

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम के फाइनल में भारतीय जोड़ी ने 484.6 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। दक्षिण कोरिया की सुह्योन होंग और गाउन चू की जोड़ी 478.0 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि ईरान ने कांस्य पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने इससे पहले क्वालिफिकेशन में भी 587 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था।

यह भारत का एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग का पहला गोल्ड और कुल दूसरा गोल्ड मेडल रहा। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था।

50 मीटर राइफल 3 पोजीशंस में सिल्वर

इसके बाद ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशंस टीम स्पर्धा में 1762-94x का स्कोर करते हुए सिल्वर मेडल जीता। चीन ने 1766-95x के स्कोर के साथ गोल्ड और दक्षिण कोरिया ने 1751-87x के साथ ब्रॉन्ज हासिल किया।

भारतीय टीम में ऐश्वर्य ने 589-34x और नीरज ने 588-34x का स्कोर किया, जबकि रुद्रांक्ष ने 585-26x का योगदान दिया। ऐश्वर्य और नीरज ने व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में भी जगह बनाई।

शूटिंग में भारत की पदक दौड़ जारी

शुक्रवार को मिले इन दो पदकों ने एशियन गेम्स में भारत की निशानेबाजी मुहिम को और मजबूत किया। एक तरफ सुरुचि और कमलजीत ने गोल्ड जीतकर शानदार प्रदर्शन किया, वहीं राइफल टीम ने कड़े मुकाबले में सिल्वर अपने नाम किया। दोनों मुकाबलों ने एशियन गेम्स के शूटिंग रेंज पर भारत की मजबूत मौजूदगी को एक बार फिर सामने रखा।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर