PBKS Vs DC IPL 2026: IPL में टॉप पर रही पंजाब टीम चौथे स्थान पर पहुंची मिली लगातार चौथी हार!

DC defeats PBKS in IPL 2026

PBKS Vs DC IPL 2026: IPL में टॉप पर रही पंजाब टीम चौथे स्थान पर पहुंची मिली लगातार चौथी हार!

In a thrilling IPL 2026 match, Delhi Capitals defeated Punjab Kings by 3 wickets, marking Punjab's fourth consecutive loss.

pbks vs dc ipl 2026 ipl में टॉप पर रही पंजाब टीम चौथे स्थान पर पहुंची मिली लगातार चौथी हार

PBKS Vs DC IPL 2026: IPL में टॉप पर रही पंजाब टीम चौथे स्थान पर पहुंची मिली लगातार चौथी हार |

PBKS Vs DC IPL 2026: IPL 2026 के 19वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब को 3 विकेट से मात दे दी। इसी के साथ पंजाब को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। यह मैच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला गया, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पले बैटिंग करने उतरी पंजाब टीम ने  20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम ने 19वें ओवर में टारगेट हासिल कर लिया और शानदार जीत दर्ज की।

प्रियांश और श्रेयस की फिफ्टी

पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब टीम की ओर से प्रियांश आर्य और कप्तान साहब ने शानदार फिफ्टी ठोकी। हालांकि की टीम को जीत नहीं मिली।। टीम से प्रियांश आर्य ने 33 गेंद  में 6 छक्के और 2 चौके की मदद से 56 रन बनाए। वहीं टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 36 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 59 रन बनाकर नाबाद रहें। इनके अलावा कूपर कोनोली 38 रन और प्रभसिमरन सिंह 18 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यांश 21 रन बनाकर नाबाद रहें।

DC की ओर से मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी ने 2-2 विकेट चटकाएं, वहीं मुकेश कुमार को 1 विकेट मिला।

DC की पारी

टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम से पावरप्ले में ही केएल राहुल 9 रन, अभिषेक पोरेल 5 रन और साहिल परख  13 रन बनाकर पावेलियन लौट गए। इसके बाद ट्रिस्टन12 रन बनाकर रन आउट हो गए। 

अक्षर-मिलर का शानदार अर्धशतक 

जब टॉप आर्डर फेल होता दिया तो टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने पारी संभाली और फिरउन्होंने 30 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 56 रन बनाकर आउट हो गए।  डेविड मिलर ने 28 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के की मदद 51 रन बनाएं और टीम को जीत के मुंह तक ले आएं। फिर आशुतोष शर्मा ने 10 गेंदों में 24 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि माधव तिवारी 8 गेंदों में 18 और आकिब नबी 2 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहें और टीम को जीत दिला दी। 

पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर ने 2-2 विकेट चटकाएं। बेन ड्वारशुइस और मार्कस स्टोयनिस ने 1-1 विकेट लिए। 

पॉइंट्स टेबल पर दोनों टीम

लगातार मिली चार हार के बाद शुरुआत से टॉप पर रहने वाली पंजाब टीम 13 अंको से पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर है। वहीं दिल्ली टीम 10 अंको से 7वें स्थान पर बनी हुई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को यानसन, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट ऑप्शंस- यश ठाकुर।

दिल्ली कैपिटल्स

अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी।

इम्पैक्ट प्लेयर- आशुतोष शर्मा।
 

संबंधित सामग्री

IND Vs AFG 3rd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज होगा वनडे का तीसरा मुकाबला

खेल

IND Vs AFG 3rd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज होगा वनडे का तीसरा मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे वनडे मैच का आयोजन आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम ने पिछले दो मैचों में जीत हासिल की है।

भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप का रोमांचक मुकाबला आज

खेल

भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप का रोमांचक मुकाबला आज

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच आज एजबेस्टन स्टेडियम में होगा। पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना के खेलने पर संशय है।

IPL का खिताब जीतने के बाद विरुष्का पहुंचे वृंदावन!

खेल

IPL का खिताब जीतने के बाद विरुष्का पहुंचे वृंदावन!

Following their IPL win, Virat Kohli and Anushka Sharma visited the Keli Kunj Ashram in Vrindavan. Their visit is trending on social media.

गुजरात टाइटंस की टीम बस में शॉर्ट सर्किट, देर रात बीच सड़क पर उतरे खिलाड़ी

खेल

गुजरात टाइटंस की टीम बस में शॉर्ट सर्किट, देर रात बीच सड़क पर उतरे खिलाड़ी

IPL 2026 फाइनल के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस में शॉर्ट सर्किट से धुआं उठा। सभी खिलाड़ी और स्टाफ सुरक्षित निकाले गए, कोई घायल नहीं हुआ।

IPL फाइनल हार के बाद गुजरात टाइटंस के साथ बड़ा हादसा टला, बीच सड़क धुआं छोड़ने लगी टीम बस

खेल

IPL फाइनल हार के बाद गुजरात टाइटंस के साथ बड़ा हादसा टला, बीच सड़क धुआं छोड़ने लगी टीम बस

IPL 2026 फाइनल हारने के बाद, गुजरात टाइटंस की टीम बस में शॉर्ट सर्किट से धुआं उठा, सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित निकाला गया।