राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025

इस बार किसी खिलाड़ी को नहीं मिला खेल रत्न, 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड

2025 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में किसी खिलाड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न नहीं मिला। 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

By : शिवम् पांडेय
इस बार किसी खिलाड़ी को नहीं मिला खेल रत्न, 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड

खेल मंत्रालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 का ऐलान कर दिया। इस बार 12 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी खिलाड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए नहीं चुना गया। इससे पहले 2014 में किसी खिलाड़ी को खेल रत्न नहीं दिया गया था। इस साल कुल 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इनमें चेस खिलाड़ी दिव्या देशमुख और विदित गुजराती, एथलीट तेजस्विन शंकर तथा बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद और तृषा जॉली जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। वहीं, फुटबॉल के दिग्गज और 84 वर्षीय आई. अरुमायनायगम को अर्जुन अवॉर्ड की लाइफटाइम कैटेगरी में चुना गया है। वह 1962 के जकार्ता एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय फुटबॉल टीम का हिस्सा रहे थे।

तेजस्विन शंकर ने क्रिकेट से की थी शुरुआत

एथलीट तेजस्विन शंकर का खेल सफर क्रिकेट से शुरू हुआ था। उनके पिता चाहते थे कि वह पढ़ाई पर ध्यान दें और अगर खेलना ही है तो क्रिकेट खेलें। हालांकि, स्कूल के कोच ने उनकी एथलेटिक क्षमता को पहचाना और धीरे-धीरे तेजस्विन ने हाई जंप को अपना लिया। महज 17 साल की उम्र में उन्होंने 2.26 मीटर की छलांग लगाकर सीनियर नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया था। बाद में उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए हाई जंप में ऐतिहासिक मेडल जीता।


दिव्या देशमुख ने जीता था FIDE विमेंस वर्ल्ड कप

चेस में दिव्या देशमुख और विदित गुजराती को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। दिव्या ने 2025 में FIDE विमेंस वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। दिव्या के साथ विदित गुजराती का नाम भी अर्जुन अवॉर्ड की सूची में शामिल है। दोनों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय शतरंज को पहचान दिलाई है।

गायत्री-तृषा की जोड़ी को भी अर्जुन अवॉर्ड

बैडमिंटन में गायत्री गोपीचंद और तृषा जॉली को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। दोनों महिला डबल्स में भारत की प्रमुख खिलाड़ियों में रही हैं। गायत्री गोपीचंद और तृषा जॉली की जोड़ी ने 2025 में सैयद मोदी इंटरनेशनल का महिला डबल्स खिताब भी जीता था।

1962 की गोल्ड मेडलिस्ट टीम का हिस्सा 

84 वर्षीय फुटबॉल दिग्गज आई. अरुमायनायगम को अर्जुन अवॉर्ड की लाइफटाइम कैटेगरी में सम्मानित किया जाएगा। वह 1962 के जकार्ता एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय फुटबॉल टीम का हिस्सा थे। उनका चयन भारतीय फुटबॉल में उनके लंबे योगदान और उपलब्धियों के लिए किया गया है।

90 के दशक में शुरू हुआ था खेल रत्न पुरस्कार

भारत में सर्वोच्च खेल सम्मान की शुरुआत 1991-92 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की सरकार के दौरान हुई थी। उस समय इस पुरस्कार का नाम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार था। बाद में 2021 में इसका नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया। इस साल किसी खिलाड़ी को खेल रत्न के लिए नहीं चुना गया है, जो 2014 के बाद पहली बार हुआ है।
 

संबंधित सामग्री

कॉमनवेल्थ चैंपियंस से PM मोदी की मुलाकात, खिलाड़ियों को मिला हौसला

कॉमनवेल्थ चैंपियंस से PM मोदी की मुलाकात, खिलाड़ियों को मिला हौसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेडलिस्टों से मुलाकात की और उनके प्रदर्शन की सराहना की। भारत ने कुल 39 मेडल जीते।

ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  अंकुश को ग्लासगो कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  अंकुश को ग्लासगो कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 में विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी।

मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका

मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका

उत्तर प्रदेश स्थित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय ने 2026-27 पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन की तिथि 11 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है।

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा लहराएंगे भारतीय खिलाड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा लहराएंगे भारतीय खिलाड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 23वें राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। 126 एथलीट 13 खेलों में भाग लेंगे।

सीएम डॉ. मोहन ने किया इंटरनेशनल क्रिकेटर क्रांति का सम्मान, कहा- &quotहमारी बेटियां किसी से कम नहीं&quot

सीएम डॉ. मोहन ने किया इंटरनेशनल क्रिकेटर क्रांति का सम्मान, कहा- &quotहमारी बेटियां किसी से कम नहीं&quot

मध्यप्रदेश की क्रिकेटर क्रांति गौड़ को लॉर्ड्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने 5 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026