पीवी सिंधु जीतीं जापान ओपन 2026

सिंधु ने विराट के लिए कह दी बड़ी बात, लिखा- वे मिले और कुछ समझाया, इससे नजरिया बदला

पीवी सिंधु ने जापान ओपन 2026 जीतकर बड़ी खिताबी वापसी की। विराट कोहली की सलाह से प्रेरित होकर उन्होंने अपने खेल में कई सुधार किए।

सिंधु ने विराट के लिए कह दी बड़ी बात, लिखा- वे मिले और कुछ समझाया, इससे नजरिया बदला

सिंधु ने विराट के लिए कह दी बड़ी बात

2 साल से बड़े खिताब का इंतजार कर रहीं भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने आखिरकार जापान ओपन 2026 जीतकर शानदार वापसी की। इस खिताब के साथ वह जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन चुकी है। पीवी सिंधु की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे सिर्फ कड़ी मेहनत और फिटनेस के साथ विराट कोहली की सलाह ने भी बड़ी भूमिका निभाई।

विराट कोहली की सलाह

31 साल की पीवी सिंधु ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने कमबैक में विराट कोहली की भूमिका का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि करियर के सबसे मुश्किल दौर में उन्होंने कोहली से सलाह ली थी और उनकी एक सीख ने पूरी सोच बदल दी। सिंधु ने लिखा- लगातार चोटों, खराब प्रदर्शन और मानसिक दबाव के बीच विराट से संपर्क किया। कोहली ने कुछ ही मिनटों में जवाब दिया और अगले दिन मुलाकात की। इस दौरान उनके पति वेंकट दत्ता साई भी थे। 

खेल में दोबारा खुशी तलाशी

पीवी सिंधु ने कहा कि उस मुलाकात में हुई बातचीत निजी रहेगी, लेकिन विराट कोहली की सबसे बड़ी सीख थी कि ट्रॉफी के पीछे भागने के बजाय खेल में दोबारा खुशी तलाशनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब वह सुबह 5:30 बजे प्रेक्टिस के लिए ट्रॉफी जीतने नहीं, बल्कि खेल के प्रति अपने जुनून की वजह से उठती हैं। इस मानसिक बदलाव के साथ पीवी सिंधु ने अपने खेल में कई सुधार किए। उन्होंने करीब 3.5 किलो वजन कम किया, नेट गेम को मजबूत बनाया, डेटा आधारित ट्रेनिंग अपनाई और इंडोनेशियाई कोच इरवांशाह और स्ट्रेंथ ट्रेनर वेन लोम्बार्ड के साथ फिटनेस पर काम किया।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

₹5 करोड़ लेकर प्रेमानंदजी के आश्रम पहुंचे थे विराट-अनुष्का? कोहली की तरफ से आया बड़ा जवाब, दावा बताया झूठा

₹5 करोड़ लेकर प्रेमानंदजी के आश्रम पहुंचे थे विराट-अनुष्का? कोहली की तरफ से आया बड़ा जवाब, दावा बताया झूठा

विराट कोहली के प्रवक्ता ने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने पर लगाए गए ₹5 करोड़ के आरोपों को गलत बताया। विराट और अनुष्का शर्मा ने आश्रम का दौरा किया था।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर