शाहनवाज खान ने जीता ब्रॉन्ज

शाहनवाज खान ने जीता ब्रॉन्ज, लॉन्ग जंप में 7.84 मीटर की छलांग; U20 वर्ल्ड एथलेटिक्स में भारत का तीसरा पदक

यूजीन में चल रही अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय युवा एथलीट शाहनवाज खान ने लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।

By : शिवम् पांडेय
शाहनवाज खान ने जीता ब्रॉन्ज, लॉन्ग जंप में 7.84 मीटर की छलांग; U20 वर्ल्ड एथलेटिक्स में भारत का तीसरा पदक

शाहनवाज खान ने जीता ब्रॉन्ज

अमेरिका के यूजीन में चल रही अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के युवा एथलीट शाहनवाज खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। 18 साल के शाहनवाज ने फाइनल के तीसरे राउंड में 7.84 मीटर की छलांग लगाकर पोडियम पर जगह बनाई। इस पदक के साथ ही चैंपियनशिप में भारत के पदकों की संख्या तीन हो गई है।

तीसरे राउंड में लगाई छलांग

शाहनवाज की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, लेकिन उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान शानदार वापसी की। तीसरे राउंड में उन्होंने 7.84 मीटर की छलांग लगाई, जिसने उन्हें पदक की दौड़ में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। उन्होंने पांचवें राउंड में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और 7.83 मीटर की छलांग लगाई। लगातार अच्छे प्रयासों के दम पर शाहनवाज ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।

इटली के इंजोली ने जीता गोल्ड

लॉन्ग जंप फाइनल में इटली के इंजोली ने 7.97 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता। ऑस्ट्रेलिया के मैकग्रोडर ने 7.96 मीटर के प्रदर्शन के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। शाहनवाज ने 7.84 मीटर की छलांग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। उनका प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स के लिए खास उपलब्धि माना जा रहा है।

भारत का तीसरा पदक

शाहनवाज इस अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले भारत के तीसरे एथलीट हैं। इससे पहले शनिवार को भारत ने दो सिल्वर मेडल जीते थे। आशीष यादव ने जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। वहीं, बासंत कुमार मेघवाल ने हाई जंप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को दूसरा पदक दिलाया था।

बासंत मेघवाल ने हाई जंप में जीता सिल्वर

इससे पहले राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ के रहने वाले 19 वर्षीय बासंत कुमार मेघवाल ने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता था। उन्होंने 2.21 मीटर की ऊंचाई पार की, जो उनके करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। बासंत ने चैंपियनशिप के शनिवार को हुए मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। अल्जीरिया के यूनेस अयाची ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि ग्रेट ब्रिटेन के ओटिस पूल ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया।

भारत के युवा एथलीटों का शानदार प्रदर्शन

अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय युवाओं का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। शाहनवाज खान के ब्रॉन्ज के साथ भारत ने तीन पदक अपने नाम कर लिए हैं। इन युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने भारतीय एथलेटिक्स के भविष्य को लेकर उम्मीदें और मजबूत की हैं।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर