GT Vs CSK IPL 2026: GT ने CSK को 89 रन से दी मात, प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई CSK

GT Defeats CSK in IPL 2026

GT Vs CSK IPL 2026: GT ने CSK को 89 रन से दी मात, प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई CSK

In the 66th match of IPL 2026, Gujarat Titans defeated Chennai Super Kings by 89 runs, knocking CSK out of the playoff race.

gt vs csk ipl 2026 gt ने csk को 89 रन से दी मात प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई csk

GT Vs CSK IPL 2026: GT ने CSK को 89 रन से दी मात, प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई CSK |

GT Vs CSK IPL 2026: IPL 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से मात दी। इसी के साथ CSK टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टीम ने तूफानी पारी खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट गवांकर 229 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई टीम 13.4 ओवर में 140 रन बनाकर सिमट गई।

सुदर्शन और गिल के बल्ले ने दिखाया कमाल

टीम की ओर से सई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोश बटलर तीनों ने शानदार फिफ्टी ठोकी। सई ने धुंआधार पारी खेलते हुए 53 गेंद में 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 84 रन बनाए। 

गिल ने शानदार पारी खेलते हुए 37 गेंद में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 64 रन बनाए। इसी के साथ गिल ने मेंस टी-20 क्रिकेट में 6 हजार रन पूरे कर लिए। वहीं दोनों के आउट होने के बाद जोश बटलर ने कमान संभाली और 27 गेंद में 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 57 रन बनाकर नाबाद रहें और टीम के स्कोर को 20 ओवर में 229 तक पहुंचा दिया।

CSK की शर्मनाक हार

टारगेट का पीछा करने उतरी csk टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, संजू सैमसन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। मैट 24 रन,   ऋतुराज 16 रन, उर्विल 0 रन, कार्तिक शर्मा 19 रन, डेवाल्ड 8 रन, अंशुल कंबोज 19 रन, नूर अहमद 1 रन बनाकर आउट हो गए।  इसके अलावा टीम से सबसे ज्यादा रन शिवम दुबे ने बनाए, उन्होंने 17 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 47 रन बनाए। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके और टीम 140 रन बनाकर ही ढह गई।

GT की ओर से मोहम्मद सिराज, कसिगो रबाड़ा और राशिद खान ने 3-3 विकेट चटकाएं। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस (GT)

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह।


 

संबंधित सामग्री


SRH Vs RCB IPL 2026: आज SRH का सामना RCB से होगा

खेल

SRH Vs RCB IPL 2026: आज SRH का सामना RCB से होगा

In the 67th match of IPL 2026, defending champions RCB will clash with SRH at Hyderabad's Rajiv Gandhi Stadium.

Hardik Pandya Fined: आचार संहिता का उल्लंघन करने पर BCCI ने  हार्दिक पांड्या पर लगाया जुर्माना

खेल

Hardik Pandya Fined: आचार संहिता का उल्लंघन करने पर BCCI ने हार्दिक पांड्या पर लगाया जुर्माना

During the IPL 2026 match between Mumbai Indians and Kolkata Knight Riders, Hardik Pandya was fined for violating the IPL code by aggressively dislodging the bails.

GT Vs CSK IPL 2026: आज CSK लिए करो या मरो का मैच, जानिए हेड टू हेड

खेल

GT Vs CSK IPL 2026: आज CSK लिए करो या मरो का मैच, जानिए हेड टू हेड

In the 66th match of IPL 2026, Gujarat Titans face Chennai Super Kings. CSK needs a win to stay in the playoff race, while GT is already qualified.

KKR Vs MI IPL 2026: मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 विकेट को दी मात

खेल

KKR Vs MI IPL 2026: मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 विकेट को दी मात

In the 65th match of IPL 2026, Kolkata Knight Riders defeated Mumbai Indians by 4 wickets at Eden Gardens, achieving the target in 18.5 overs.

IPL 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स  और मुंबई इंडियंस आमने-सामने

खेल

IPL 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने

In IPL 2026, Kolkata Knight Riders will clash with Mumbai Indians at Eden Gardens, starting at 7:30 PM. Both teams have played 12 matches this season, with KKR winning 5 and MI winning 4.