Hardik Pandya Fined: आचार संहिता का उल्लंघन करने पर BCCI ने हार्दिक पांड्या पर लगाया जुर्माना

Hardik Pandya Fined in IPL 2026

Hardik Pandya Fined: आचार संहिता का उल्लंघन करने पर BCCI ने हार्दिक पांड्या पर लगाया जुर्माना

During the IPL 2026 match between Mumbai Indians and Kolkata Knight Riders, Hardik Pandya was fined for violating the IPL code by aggressively dislodging the bails.

hardik pandya fined आचार संहिता का उल्लंघन करने पर bcci ने  हार्दिक पांड्या पर लगाया जुर्माना

Hardik Pandya Fined: आचार संहिता का उल्लंघन करने पर BCCI ने हार्दिक पांड्या पर लगाया जुर्माना |

Hardik Pandya Fined: IPL 2026  के 65वें में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला हुआ था, इस मैच में कोलकाता टीम ने जीत हासिल की। इसके बाद से हार्दिक को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने तो हार्दिक को मुंबई टीम से हटाने तक की मांग कर दी। इसी बीच BCCI ने हार्दिक पांड्या पर IPL नियक के तोड़ने पर उन पर जुर्माना लगा दिया है।

हार्दिक पर लगा जुर्माना

बीते दिन हुए मैच में हार्दिक पाड्या ने  गुस्से में जोर से विकेट की बेल्स गिरा दी थी। ऐसा करना IPL के नियम के खिलाफ माना गया। इस हिसाब से हार्दिक ने IPL की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन किया है। इस वजह से BCCI ने हार्दिक पर जुर्माना लगाया है और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया साथ ही उन पर उनकी  फीस का 10% जुर्माना लगा दिया है।

आचार संहिता का हार्दिक ने किया उल्लघंन

मैच के दौरान हार्दिक पांड्या को IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते पाया गया जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े, मैदान के उपकरण या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग से जुड़ा होता है।

दरअसल , मैच की दूसरी पारी के 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर रोवमैन पॉवेल ने हवाई फायर किया, डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर ये आसान कैच होता, लेकिन दीपक चाहर और रॉबिन मिंज की कन्फ्यूजन से ये कैच छूट गया. वैसे ये कैच चाहर का था, लेकिन उन्होंने कोशिश नहीं की क्योंकि उन्हें लगा मिंज इस कैच को पकड़ेंगे. इसकी अगली गेंद पर मनीष पांडे ने चौका मारा, इसी ओवर की चौथी गेंद पर पांडे ने एक और चौका मारा और इसके बाद कप्तान हार्दिक गुस्सा हो गए। और गुस्से में बेल्स गिरा दी।

मुंबई को मिली हार

 IPL 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस  को 4 विकेट से मात दी। यह मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला गया, जहां KKR ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गवांकर 147 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी KKR टीम ने 18.5 ओवर में 6 विकेट गवांकर 148 रन बनाकर टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।


 

संबंधित सामग्री

IPL का खिताब जीतने के बाद विरुष्का पहुंचे वृंदावन!

खेल

IPL का खिताब जीतने के बाद विरुष्का पहुंचे वृंदावन!

Following their IPL win, Virat Kohli and Anushka Sharma visited the Keli Kunj Ashram in Vrindavan. Their visit is trending on social media.

IPL खत्म होते ही टिम डेविड की बढ़ी मुश्किलें, IPL 2027 के पहले मैच में रहेंगे बैन!

खेल

IPL खत्म होते ही टिम डेविड की बढ़ी मुश्किलें, IPL 2027 के पहले मैच में रहेंगे बैन!

IPL star Tim David is suspended from the 2027 season opener and fined 50% of his match fee for code of conduct violations during the 2026 final.

गुजरात टाइटंस की टीम बस में शॉर्ट सर्किट, देर रात बीच सड़क पर उतरे खिलाड़ी

खेल

गुजरात टाइटंस की टीम बस में शॉर्ट सर्किट, देर रात बीच सड़क पर उतरे खिलाड़ी

IPL 2026 फाइनल के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस में शॉर्ट सर्किट से धुआं उठा। सभी खिलाड़ी और स्टाफ सुरक्षित निकाले गए, कोई घायल नहीं हुआ।

IPL फाइनल हार के बाद गुजरात टाइटंस के साथ बड़ा हादसा टला, बीच सड़क धुआं छोड़ने लगी टीम बस

खेल

IPL फाइनल हार के बाद गुजरात टाइटंस के साथ बड़ा हादसा टला, बीच सड़क धुआं छोड़ने लगी टीम बस

IPL 2026 फाइनल हारने के बाद, गुजरात टाइटंस की टीम बस में शॉर्ट सर्किट से धुआं उठा, सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित निकाला गया।

GT vs RCB IPL Final Result: RCB ने लगातार दूसरी बार IPL के खिताब पर जमाया कब्जा

खेल

GT vs RCB IPL Final Result: RCB ने लगातार दूसरी बार IPL के खिताब पर जमाया कब्जा

In the IPL 2026 final, RCB defeated GT by easily chasing a target of 156 runs, marking their second consecutive IPL title victory.