9 month baby bites snake: 9 माह की बच्ची के काटने पर सांप ने तड़प-तड़प कर दी जान...

9-month-baby-bites-snake-bastar-news

9 month baby bites snake: 9 माह की बच्ची के काटने पर सांप ने तड़प-तड़प कर दी जान, बच्ची ने खिलौना समझकर करैत सांप को काटा

9 month baby bites snake 9 माह की बच्ची के काटने पर सांप ने तड़प-तड़प कर दी जान बच्ची ने खिलौना समझकर करैत सांप को काटा

छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें 9 माह की बच्ची  ने जहरीले करैत सांप को ऐसा काटा कि सांप की ही मौत हो गई.वहीं, बच्ची पूरी तरह से सुरक्षित है. मामला बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोयनार गांव का है.

खेलते-खेलते सांप को पकड़ा और काट लिया

बच्ची ने खेलते-खेलते अचानक दरवाजे के पीछे छिपे एक करैत सांप को देखा, जिसे खिलौना समझ कर बच्ची ने उसे पकड़ कर बीच से काटना शुरू कर दिया, बच्ची ने साँप को इस कदर काटा की साँप की मौत हो गई.

जाने पूरा मामला

गांव में रहने वाले पप्पू कश्यप की 9 महीने की बेटी मानवी अपनी मां दीपिका के साथ घर में थी. इसी दौरान बच्ची की मां कुछ देर के लिए  कुछ काम से घर से बाहर गई और परिवार के अन्य लोग खेत गए हुए थे. लिहाजा, मां ने मानवी को बाहर न जाए, इसलिए कमरे में ही खेलने के लिए छोड़ दिया. इस बीच बच्ची ने खेलते-खेलते अचानक दरवाजे के पीछे छिपे एक करैत सांप को देखा, जिसे खिलौना समझ कर बच्ची ने उसे पकड़ कर बीच से काटना शुरू कर दिया, बच्ची ने साँप को इस कदर काटा की साँप की मौत हो गई.

बच्ची पुरी तरह सुरक्षित, सांप मार गया

कुछ देर के बाद मां ने मरे हुए सांप को देखा और पास में बच्ची को देख अपने घरवालों  को इसकी सूचना दी,  जिसके बाद बच्ची को तुरंत डिमरापाल सरकारी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि,  इलाज के दौरान बच्ची पूरी तरह से सुरक्षित पाई गई.

 पूरे इलाके में चर्चा

मेडिकल जांच में बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ पाई गई. इसके बाद बच्ची  को डिस्चार्ज कर दिया गया. खुद अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि इस तरह का यह पहला मामला है, जब एक 9 माह की बच्ची के सांप को काटने से सांप की ही मौत हो गई और बच्ची पूरी तरह से सुरक्षित पाई गई. इस तरह का अजीबो गरीब मामला पूरे बस्तर में चर्चा का विषय बना हुआ है. Read More:- Archana Tiwari: कटनी की ‘लापता लेडी’ अर्चना तिवारी की तलाश पूरे देश में जारी, GRP ने छेड़ी ऑल इंडिया सर्च ऑपरेशन Watch Now :-किश्तवाड़ आपदा - 200 लोग लापता….

संबंधित सामग्री

NZ W Vs IRE W T20 WC 2026: न्यूजीलैंड महिला टीम ने आयरलैंड को 4 रन से हराया

खेल

NZ W Vs IRE W T20 WC 2026: न्यूजीलैंड महिला टीम ने आयरलैंड को 4 रन से हराया

T20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 4 रन से हराकर जीत दर्ज की। साउथम्पटन में खेले गए मैच में गेबी और ओरला की शानदार फिफ्टी के बावजूद आयरलैंड हार गई।

23 जून से मौसम लेगा यू-टर्न! मानसून आगे बढ़ने को तैयार, बिजली-बारिश ने 16 लोगों की ली जान 

देश-विदेश

23 जून से मौसम लेगा यू-टर्न! मानसून आगे बढ़ने को तैयार, बिजली-बारिश ने 16 लोगों की ली जान 

मौसम विभाग के अनुसार, 23 जून को मानसून छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ सकता है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार में बढ़ सकती है बारिश।

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की SIT जांच में बड़े खुलासे, चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्र पर गिरेगी गाज

राज्य

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की SIT जांच में बड़े खुलासे, चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्र पर गिरेगी गाज

SIT ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 150 संदिग्धों की पहचान की, 25 पर कार्रवाई संभव। चंपत राय, अनिल मिश्र और गोपाल राव पर कड़ी कार्रवाई संभव।

उत्तराखंड के चम्पावत में कार 200 मीटर खाई में गिरी, 2 की मौत, 3 घायल

राज्य

उत्तराखंड के चम्पावत में कार 200 मीटर खाई में गिरी, 2 की मौत, 3 घायल

चम्पावत में टाटा पंच कार गहरी खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हुए। SDRF और पुलिस ने घायलों को बचाया।

स्लीवलेस ड्रेस पहनी, बिना हिजाब परफॉर्म किया, ईरानी सिंगर को 74 कोड़े की सजा

देश-विदेश

स्लीवलेस ड्रेस पहनी, बिना हिजाब परफॉर्म किया, ईरानी सिंगर को 74 कोड़े की सजा

ईरान में परस्तू अहमदी को बिना हिजाब के परफॉर्म करने पर 74 कोड़ों की सजा, और कलात्मक गतिविधियों पर दो साल का प्रतिबंध सुनाया गया।