भोपाल में युवक का पीछा कर मारी गोली

a-young-man-was-chased-and-shot-in-bhopal

भोपाल में युवक का पीछा कर मारी गोली

भोपाल में युवक का पीछा कर मारी गोली

Bhopal News  : भोपाल के ईटखेड़ी में जानलेवा हमले का शिकार दानिश अली होश में आ गया है। उसने वारदात का पूरा घटनाक्रम बताया है। दानिश ने कहा, कि शुक्रवार देर रात वह पत्नी के साथ स्कॉर्पियो से ईटखेड़ी में दोस्त के रिसेप्शन में शामिल होने गया था। और लौटते समय ईटखेड़ी कलारी के पास उसने कार रोकी। जैसे ही वह सड़क किनारे टॉयलेट कर रहा था, तभी बाइक पर सवार दो युवक उसके पास आकर रुके।

आधा दर्जन लोगों ने किया हमला

संदेह होने पर मैं कार में बैठ गया। तभी सामने से दो अन्य बाइकों पर आए करीब आधा दर्जन युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने मुझे कार से घसीटकर बाहर निकाला और तीन से अधिक राउंड फायर किए, जिनमें दो गोलियां मुझे लगीं। इसके बाद चाकू से भी कई वार किए। read more :MP मंत्रिमंडल का विस्तार, 4 मंत्रियों पर लटकी तलवार!

Bhopal News :पत्नी चिल्लाती रही, कोई नही आया

इस दौरान मेरी पत्नी मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन दहशत के कारण राहगीर आगे नहीं आए। हमले में पत्नी के हाथ में भी चाकू लग गया। भागते समय आरोपियों ने कहा- हमने बोला था, गोली मारेंगे, गोली मार दी।

पुरानी रंजिश के चलते हमला किया

दानिश ने बताया कि आरोपियों से मेरी पुरानी रंजिश है। स्टेशन पर रहने वाले रूसी से पहले भी लड़ाई हो चुकी है। उसी के साथियों ने मुझ पर हमला किया। पुलिस ने शनिवार देर रात आरोपी शाहबेज और फरदीन को हिरासत में ले लिया है। फरार शन्नू और जुबैर समेत अन्य की तलाश जारी है। टीआई आशीष सप्रे के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने की दो टीमें लगाई गई हैं और जल्द सभी को पकड़ लिया जाएगा।

Bhopal News :आरोपियों ने दानिश का पीछा किया

दानिश के मुताबिक, आरोपी उसका पीछा करते हुए करीब 22 किलोमीटर तक पहुंचे और कार्यक्रम से निकलते ही मौका देखकर हमला कर दिया।  

संबंधित सामग्री

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

राज्य

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार उठा रही बड़ा कदम, - कई विभागों ने प्रजेंटेशन के जरिये पेश किए अपने सुझाव, हाई लेवल कमेटी ने दर्ज किए मौखिक और लिखित विचार

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।