छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन: बेहोश हुआ छात्र

abvp-violent-protest

छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन: बेहोश हुआ छात्र

छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन बेहोश हुआ छात्र

ABVP violent protest: राजधानी भोपाल के कॉलेज के पास संचालित शराब दुकान के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने आज उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान एमएलबी गर्ल्स कॉलेज और एसवी को-एड कॉलेज के नजदीक शराब दुकान होने से नाराज छात्रों ने सड़क जाम कर दी और दुकान पर पथराव भी किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। एबीवीपी ने प्रशासन पर नियमों की अनदेखी और छात्राओं की सुरक्षा से समझौता करने के आरोप लगाए।

[caption id="attachment_145847" align="alignnone" width="1189"]छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन[/caption]

ABVP violent protest: छात्राओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

भोपाल के पॉलिटेक्नीक चौराहा पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर जोरदार प्रदर्शन किया। और राजा भोज सेतू से पॉलिटेक्नीक चौराहा तक का रास्ता जाम कर दिया गया, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। लेकिन यहा झड़प के दौरान एक छात्र बेहोश हो गया है। जिसको तुरंत छात्रों की मदद से मेडिकल ट्रिटमेंट दी गई।

ABVP violent protest: शराब दुकान पर पथराव, बोर्ड फाड़ा

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने शराब दुकान के बोर्ड पर चढ़कर उसे फाड़ दिया। और दुकान पर पथराव भी किया ।

100 मीटर दायरे में शराब दुकान

एबीवीपी की केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य शालनी वर्मा ने आरोप लगाया कि पॉलिटेक्नीक चौराहा स्थित शराब दुकान, एमएलबी गर्ल्स कॉलेज और एसवी को-एड कॉलेज जैसे शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में संचालित हो रही है।

छेड़छाड़ की घटनाओं पर जताई चिंता

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हाल ही में इस क्षेत्र में 2 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई हैं। संगठन का आरोप है कि शराब पीकर निकलने वाले लोग छात्राओं को निशाना बनाते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में है। यही कारण है कि छात्रों में आक्रोश बढ़ा और आंदोलन उग्र हो गया।

पहले शांतिपूर्ण विरोध

शालनी वर्मा ने बताया कि एबीवीपी ने पहले कई बार शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन को ज्ञापन देकर शराब दुकान हटाने की मांग की थी। लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन को उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रशासन को पहले ही कार्रवाई करनी चाहिए थी।

संबंधित सामग्री

राम मंदिर चढ़ावा: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, CM योगी लेंगे अंतिम फैसला

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, CM योगी लेंगे अंतिम फैसला

अयोध्या राम मंदिर में 200 करोड़ से ज्यादा की चोरी की जांच के लिए गठित SIT ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट CM योगी आदित्यनाथ को सौंपी।

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने बेंगलुरु इवेंट में फैन को बचाया, वीडियो हुआ वायरल

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने बेंगलुरु इवेंट में फैन को बचाया, वीडियो हुआ वायरल

वर्ल्ड मोटरसाइकिल डे के इवेंट में जॉन अब्राहम ने सिक्योरिटी गार्ड को रोक कर फैन को बचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कौन थे हड़प्पा काल के लोग? राखीगढ़ी के 5000 साल पुराने कंकाल देंगे जवाब

देश-विदेश

कौन थे हड़प्पा काल के लोग? राखीगढ़ी के 5000 साल पुराने कंकाल देंगे जवाब

हरियाणा के राखीगढ़ी में मिले प्राचीन कंकालों का अध्ययन से हड़प्पा काल की जीवनशैली, स्वास्थ्य और प्रवास संबंधी जानकारियाँ प्राप्त होंगी।

MP UCC: आदिवासियों के विवाह पंजीयन को किया जा सकता है अनिवार्य, ड्राफ्ट कमेटी के सामने आए 4 बड़े सुझाव

राज्य

MP UCC: आदिवासियों के विवाह पंजीयन को किया जा सकता है अनिवार्य, ड्राफ्ट कमेटी के सामने आए 4 बड़े सुझाव

मध्यप्रदेश में यूसीसी के प्रारूप पर चर्चा तेज हुई है, जिसमें आदिवासी समाज के लिए चार प्रमुख सुझाव प्रस्तावित किए गए हैं। समिति इन पर विचार कर रही है।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की एकता के लिए उनका बलिदान अविस्मरणीय

राज्य

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की एकता के लिए उनका बलिदान अविस्मरणीय

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई कार्यक्रमों की घोषणा की गई।