अटैक ऑन सुखबीर बादल रिवील्ड

सुखबीर सिंह बादल पर हमले का सनसनीखेज खुलासा, हमलावर ने दिया गुरु का हवाला

पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारा में हुआ हमला साजिशन था, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। हमलावर ने गुरु साहिब का आदेश मिलने का दावा किया।

By : सोनिया रायकवार
सुखबीर सिंह बादल पर हमले का सनसनीखेज खुलासा, हमलावर ने दिया गुरु का हवाला

पंजाब के पूर्व डिप्टी CM और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब में हुए हमले को लेकर बड़े बड़े खुलासे हुए हैं. उनपर यह किया गया हमला सोची हुई साजिश थी. इस घटना में बादल को हल्की नहीं बल्कि हाथों में बड़ी चोट आई है. यह खुलासा उनकी पत्नी और सांसद हरसिमरत कौर बादल ने किया है. हमले के बाद पहली बार सामने आईं हरसिमरत कौर ने बताया कि हमलावर ने करीब 2 फीट लंबे चाकू से सुखबीर बादल पर वार किया था, जिसके कारण उन्हें 100 से अधिक टाके आए हैं.

हरसिमरत ने बताया 

हमलावर का वार सीधा छाती की तरफ था, लेकिन सुखबीर बादल का हाथ आगे आने की वजह से चाकू हाथ को चीरता हुआ आर-पार हो गया. इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और 150 से ज्यादा टांके लगाने पड़े.

कठिन समय में गुरु साहिब का सिर पर हाथ

वहीं हमले के बाद सुखबीर सिंह बादल का कहना है कि उनका रोम-रोम दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का ऋणी है. बादल ने कहा कि जिंदगी की हर कठिन परीक्षा में गुरु साहिब ने उनके सिर पर मेहर भरा हाथ रखा है. सुखबीर बादल ने करीब एक साल पहले हुई घटना का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि श्री गुरु रामदास जी के पावन स्थान पर भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था और उस समय भी गुरु महाराज ने उन्हें जीवनदान दिया था.

आरोपी ने दिया अजीब तर्क

इस हमले के आरोपी निहंग जसपाल सिंह ने दावा किया कि उसे यह हमला करने का आदेश गुरु साहिब से मिला था. उसके अनुसार, जब वह नांदेड़ के गुरुद्वारा साहिब में अरदास कर रहा था, उसी दौरान उसे ऐसा आदेश मिलने का एहसास हुआ. इसके बाद सुखबीर बादल सामने आए तो उसने खंजर निकालकर उन पर हमला कर दिया.

संबंधित सामग्री

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल के गांधीनगर में एक डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उसके भाई पर एयरगन से गोली चलाई, बाद में खुदकुशी का प्रयास किया।

पटना में शराब तस्करों का पुलिस टीम पर बड़ा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग से 6 गाड़ियों को पहुंचा नुकसान, 35 आरोपी गिरफ्तार

पटना में शराब तस्करों का पुलिस टीम पर बड़ा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग से 6 गाड़ियों को पहुंचा नुकसान, 35 आरोपी गिरफ्तार

पटना के बेहरावां चकिया गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला हुआ। कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और 35 लोग हिरासत में लिए गए।

मुकेश खन्ना ने कैप्टन स्मित मछार को कहा 'शक्तिमान', बोले- तुस्सी ग्रेट हो पापे

मुकेश खन्ना ने कैप्टन स्मित मछार को कहा 'शक्तिमान', बोले- तुस्सी ग्रेट हो पापे

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट हमले के दौरान अपनी बहादुरी दिखाई, जिसे बॉलीवुड सितारों ने भी सराहा।

कमाल कर दिया पायलट जी...आपको सैल्यूट:सलमान खान ने की पायलट स्मित मच्छर की तारीफ; शाहरुख खान, रणवीर सिंह, समेत कई सेलेब्स

कमाल कर दिया पायलट जी...आपको सैल्यूट:सलमान खान ने की पायलट स्मित मच्छर की तारीफ; शाहरुख खान, रणवीर सिंह, समेत कई सेलेब्स

कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट हमले के बावजूद विमान को सुरक्षित उतारा। सलमान खान सहित कई सितारों ने की उनकी सराहना।

होर्मुज में जहाज पर मिसाइल हमला, 5 भारतीय नाविक सवार थे; सभी सुरक्षित, 8 महीने में 11 भारतीयों की जान गई

होर्मुज में जहाज पर मिसाइल हमला, 5 भारतीय नाविक सवार थे; सभी सुरक्षित, 8 महीने में 11 भारतीयों की जान गई

कुवैत के झंडे वाले तेल टैंकर MT Kazimah III पर होर्मुज स्ट्रेट में हमला हुआ। सभी पांच भारतीय नाविक सुरक्षित हैं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर