बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी विवाद

देवस्थानम बोर्ड का विवाद फिर सियासी और धार्मिक बहस के केंद्र में आया

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के मामले के बीच, उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड विवाद ने सियासी और धार्मिक बहस को फिर से हवा दी है।

देवस्थानम बोर्ड का विवाद फिर सियासी और धार्मिक बहस के केंद्र में आया

देवस्थानम बोर्ड का विवाद

बद्रीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी के मामले के बीच उत्तराखंड में देवस्थानम बोर्ड का विवाद फिर सियासी और धार्मिक बहस के केंद्र में आ चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जहां मंदिरों के बेहतर प्रबंधन के लिए देवस्थानम बोर्ड की जरूरत दोहराई, वहीं केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने इसका कड़ा विरोध करते हुए दोबारा बोर्ड लागू होने पर गांव से लेकर विधानसभा तक आंदोलन की चेतावनी दी।

‘चोरी का मामला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा - बद्रीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी का मामला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जिस पर सभी पक्षों को भरोसा हो। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। उन्होंने कहा उनका रुख नहीं बदला है। उनका मानना है कि चारधाम समेत प्रमुख मंदिरों के बेहतर प्रबंधन के लिए देवस्थानम बोर्ड जैसी व्यवस्था बेहद जरूरी है। 

वहीं तीर्थ पुरोहित त्रिवेदी ने क्या कहा केदारनाथ धाम केवल मंदिर नहीं, बल्कि सनातन परंपराओं और तीर्थ पुरोहितों की विरासत का प्रतीक है। इन पर किसी भी तरह का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

क्या है देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड?

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड एक वैधानिक बोर्ड था, जिसे प्रदेश के प्रमुख मंदिरों के प्रशासन, वित्तीय प्रबंधन और विकास के लिए बनाया गया था। इसके दायरे में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम समेत कुल 51 मंदिर लाए गए थे। देवस्थानम बोर्ड का उद्देश्य मंदिरों के प्रबंधन को एकीकृत और व्यवस्थित करना बताया गया था।

संबंधित सामग्री

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में इस वर्ष 56 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

SIR पर CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान: ‘13 करोड़ वोट कटने का दावा भ्रामक और असत्य’

SIR पर CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान: ‘13 करोड़ वोट कटने का दावा भ्रामक और असत्य’

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने SIR के तहत 13 करोड़ वोट कटने के दावे को असत्य और भ्रामक बताया, ड्राफ्ट सूची से नाम हटाने के प्रक्रिया की सफाई दी।

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने झनकट क्षेत्र में अपना काफिला रोककर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उनसे आत्मीयता से मुलाकात की।

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में CM धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में CM धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने की अपील की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर