Balodabazar: दिनदाहड़े मर्डर से धर्राया बालोदाबाजार, बीच सड़क पर कुल्हाड़ी से काट कर युवक की हत्या

balodabazar-murder-kasdol-axe-attack-2025

Balodabazar: दिनदाहड़े मर्डर से धर्राया बालोदाबाजार, बीच सड़क पर कुल्हाड़ी से काट कर युवक की हत्या

balodabazar दिनदाहड़े मर्डर से धर्राया बालोदाबाजार बीच सड़क पर कुल्हाड़ी से काट कर युवक की हत्या

आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर भी पथराव

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 2 युवकों ने पुरानी रंजिश में 2 दोस्तों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे एक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर गांववालों ने पथराव कर दिया, जिससे गाड़ियों के शीशे टूट गए। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।

इन लोगों ने की वारदात

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम नानू उर्फ त्रिलोक चंद कौशिक है, जो झबड़ी गांव का रहने वाला था। नानू का दोस्त मेमचंद कौशिकगंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं कुल्हाड़ी से मारने वालों का नाम लकी केवट और अजय केवट है, जो मड़कड़ा गांव के रहने वाले हैं।

ये है पूरा मामला ?

घटना 1 अगस्त 2025 की है जहां नानू उर्फ त्रिलोक चंद कौशिक और मेमचंद कौशिक मड़कड़ा गांव से गुजर रहे थे, तभी आरोपी लकी और अजय ने दोनों दोस्त को देख लिया। इस दौरान दोनों आरोपियों ने नानू और मेमचंद को मारने की साजिश रची।शाम को लकी और अजय ने नानू और मेमचंद को घेर लिया। इस दौरान ​​​​​​लकी और अजय ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों दोस्तों के सिर पर गंभीर चोटें आई। युवक खून से लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर गए। नानू के सिर पर ज्यादा चोट थी।इस दौरान राहगीरों और आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान नानू ने दम तोड़ दिया, जबकि मेमचंद को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में रायपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

मौत के बाद पुलिस को मिली खबर

पुलिस के मुताबिक नानू की मौत के बाद रात में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मड़कड़ा गांव पहुंचे। इस दौरान आरोपी के गांव के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे 2 गाड़ियों के शीशे टूट गए। भड़के ग्रामीणों ने पुलिस को 3-4 घंटे तक गांव में घेरकर रखा। साथ ही जमकर बवाल किया।इस दौरान गांव में तनाव की स्थिति को देखकर ASP अभिषेक सिंह बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 40-50 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा घेरे के बीच दोनों आरोपियों को घंटों मशक्कत के बाद हिरासत में लिया गया, लेकिन आरोपियों को ले जाते वक्त पुलिस की गाड़ी को भी ग्रामीणों ने रोकने की कोशिश की।

इसलिए किया मर्डर

गांववालों ने पुलिस को बताया कि नानू उर्फ त्रिलोक चंद कौशिक और मेमचंद कौशिक ने दोनों युवकों से मारपीट की थी। इसकी शिकायत थाने में की गई थी, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। इसे लेकर ग्रामीणों ने पथराव किया। मामले की जांच की जा रही है।पुलिस ने बताया कि लकी और अजय ने पुरानी रंजिश की वजह से वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों से पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। आगे की जांच की जा रही है। Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात! Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

संबंधित सामग्री

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मध्य प्रदेश दौरा आज, कूनो नेशनल पार्क में लेंगी चीता प्रोजेक्ट की जानकारी

राज्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मध्य प्रदेश दौरा आज, कूनो नेशनल पार्क में लेंगी चीता प्रोजेक्ट की जानकारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 जून को मध्य प्रदेश पहुंचेंगी, जहाँ वे कूनो नेशनल पार्क का दौरा करेंगी और चीता प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगी।

अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं या मेमोरी बढ़ाना चाहते हैं तो आज से डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक

लाइफ स्टाइल

अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं या मेमोरी बढ़ाना चाहते हैं तो आज से डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक

ब्लैक कॉफी के प्रमुख फायदे में वजन घटाने, मानसिक सतर्कता बढ़ाने, और लिवर स्वास्थ्य में सुधार शामिल हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और बायोएक्टिव कंपाउंड्स भी होते हैं।

राजकोट में सनसनीखेज डकैती:बदमाशों ने बुजुर्ग को बनाया बंधक, लूट ले गए 2.47 करोड़ रुपये नकद और कीमती सामान

जुर्म गाथा

राजकोट में सनसनीखेज डकैती:बदमाशों ने बुजुर्ग को बनाया बंधक, लूट ले गए 2.47 करोड़ रुपये नकद और कीमती सामान

राजकोट के शापर-वेरावल क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने एक बुजुर्ग व्यवसायी के घर में देर रात घुसकर करोड़ों रुपये की लूट की।

PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, CM बोले- कांग्रेस के समय गेहूं का भाव 300-400, हम 2625₹ में खरीद रहे

राज्य

PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, CM बोले- कांग्रेस के समय गेहूं का भाव 300-400, हम 2625₹ में खरीद रहे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में PM-KISAN योजना की 23वीं किस्त जारी की, 9.44 करोड़ किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए।

NEET पेपर लीक पर हिमाचल CM सुक्खू का केंद्र पर निशाना: बोले- &quotकांग्रेस शासन में नहीं होती थीं ऐसी घटनाएं&quot

राज्य

NEET पेपर लीक पर हिमाचल CM सुक्खू का केंद्र पर निशाना: बोले- "कांग्रेस शासन में नहीं होती थीं ऐसी घटनाएं"

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा शासन में पेपर लीक की घटनाएं बढ़ी हैं और विवादों में घिरे भर्ती बोर्ड को भंग करने की कार्रवाई की गई।