Balrampur: क्लास में मास्टर जी ने अंग्रेजी का बनाया तमाशा: वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड

balrampur-teacher-wrong-english-viral-video-sunday-wensday-suspend

Balrampur: क्लास में मास्टर जी ने अंग्रेजी का बनाया तमाशा: वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड

balrampur क्लास में मास्टर जी ने अंग्रेजी का बनाया तमाशा वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड

balrampur teacher suspend: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई का स्तर कितना कमजोर है, इसका ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने सामने ला दिया। वीडियो में एक शिक्षक बच्चों को ऐसी अंग्रेजी पढ़ाते दिखे जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। मामला सामने आते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया।

balrampur teacher suspend: बच्चों को गलत स्पेलिंग पढ़ा रहे थे शिक्षक

यह मामला वाड्रफनगर विकासखंड के कोगवार गांव स्थित प्राथमिक शाला मचानडांड़ का है। वीडियो में शिक्षक अंग्रेजी के दिनों के नाम बोर्ड पर लिखकर बच्चों को रटवा रहे थे, लेकिन खुद ही सही स्पेलिंग नहीं जानते थे। शिक्षक ने “Sunday” की जगह “Sanday” और “Wednesday” की जगह “Wensday” लिख दिया। बच्चे मासूमियत से वही गलत स्पेलिंग दोहराते रहे।

बॉडी पार्ट्स के नाम भी गलत—‘Nose’ बना ‘Noge’

गलती यहीं नहीं रुकी। शिक्षक ने बॉडी पार्ट्स के नाम भी गलत लिखे। बोर्ड पर—
  • “Nose” की जगह “Noge”
  • “Ear” की जगह “Eare”
  • “Eye” की जगह “Iey”
इन गलतियों ने शिक्षा के प्रति लापरवाही और शिक्षक की तैयारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लंबे समय से नौकरी पर, लेकिन पढ़ाई जीरो!

ग्रामीणों के अनुसार यह शिक्षक लंबे समय से नौकरी पर है, लेकिन उसने कभी अपनी पढ़ाई या नॉलेज सुधारने की कोशिश नहीं की। यही वजह है कि बच्चे आज भी फादर, मदर, सिस्टर जैसे बेसिक शब्दों की स्पेलिंग तक सही नहीं सीख पाए हैं।

ग्रामीणों ने की शिकायत-एक शिक्षक नशे में, दूसरा अनपढ़!

स्कूल में रोज़ाना 42 बच्चे पढ़ने आते हैं। लेकिन ग्रामवासियों ने बताया कि स्कूल में नियुक्त दो शिक्षकों में से एक, कमलेश पंडो, अक्सर शराब के नशे में स्कूल आता है और क्लास में ही सो जाता है।दूसरे शिक्षक प्रवीण टोप्पो, जो वीडियो में दिखे, बच्चों को गलत इंग्लिश पढ़ाते थे और खुद को ही सही स्पेलिंग नहीं आती थी। इससे अभिभावक बेहद नाराज थे।

जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षक सस्पेंड

ग्रामीणों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को शिकायत दी, जिसके आधार पर जांच बैठाई गई। जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी के पास पहुंची, जहां सत्यता मिलने पर प्रवीण टोप्पो को निलंबित कर दिया गया।शिक्षा विभाग ने कहा कि ऐसी लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  

संबंधित सामग्री

देहरादून में गर्लफ्रेंड और प्रेमी से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी प्रताड़ना

राज्य

देहरादून में गर्लफ्रेंड और प्रेमी से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी प्रताड़ना

देहरादून में गर्लफ्रेंड और उसके प्रेमी द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित एक युवक ने सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी मृतक के कमरे में रहने वाले एक दोस्त ने दी।

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी की हथौड़ी से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। पत्नी की मौत हॉस्पिटल में हुई, पति गिरफ्तार।

यूपी में मानसून की देरी, CM योगी ने किसानों के लिए उठाए कदम

राज्य

यूपी में मानसून की देरी, CM योगी ने किसानों के लिए उठाए कदम

उत्तर प्रदेश में मानसून की देरी के बीच, CM योगी ने किसानों को बीज, उर्वरक और अन्य संसाधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

25 जून को है निर्जला एकादशी, भूलकर न करें ये काम...

सनातन

25 जून को है निर्जला एकादशी, भूलकर न करें ये काम...

Nirjala Ekadashi is considered one of the most sacred days in Hinduism, involving strict fasting and specific rituals to honor Lord Vishnu.

जसपाल राणा की तेरहवीं,  रक्षा मंत्री, CM धामी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

जसपाल राणा की तेरहवीं, रक्षा मंत्री, CM धामी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा की तेरहवीं और श्रद्धांजलि सभा देहरादून में संपन्न हुई, जिसमें कई नामी हस्तियां शामिल हुईं।