मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संवाद

रिटायर्ड अफसरों से बोले सीएम भजनलाल अब समाज को दें अनुभव 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सेवानिवृत्त अधिकारियों से युवाओं को दिशा देने हेतु अनुभव साझा करने की अपील की। साथ ही, सामाजिक न्याय को नीतियों की आत्मा बताया।

By : सोनिया रायकवार
रिटायर्ड अफसरों से बोले सीएम भजनलाल अब समाज को दें अनुभव 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से जुड़े सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा से व्यक्ति सेवानिवृत्त हो सकता है, लेकिन समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी समाप्त नहीं होती। मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त अधिकारियों से अपील की कि वे अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव और जमीनी परिस्थितियों की समझ का इस्तेमाल युवाओं को दिशा देने में करें। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों का अनुभव समाज के लिए उपयोगी है और विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।

सामाजिक न्याय नीतियों की आत्मा

भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक न्याय को अपनी नीतियों का मूल आधार मानकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ-सबका विकास’ की भावना के साथ सरकार समाज के वंचित वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सेवानिवृत्त अधिकारियों ने जताया आभार

संवाद के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों ने छात्रवृत्ति राशि में बढ़ोतरी, निशुल्क कोचिंग, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

गांवों के विकास पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में वंचित वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सड़क, पेयजल और वेस्ट मैनेजमेंट जैसी सुविधाओं के विकास के लिए बाबा साहेब अंबेडकर आदर्श ग्राम विकास योजना के तहत काम किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की बधाई देते हुए राज्य के विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।

SIR पर CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान: ‘13 करोड़ वोट कटने का दावा भ्रामक और असत्य’

SIR पर CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान: ‘13 करोड़ वोट कटने का दावा भ्रामक और असत्य’

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने SIR के तहत 13 करोड़ वोट कटने के दावे को असत्य और भ्रामक बताया, ड्राफ्ट सूची से नाम हटाने के प्रक्रिया की सफाई दी।

पंचायत चुनाव के बाद CM भजनलाल शर्मा खुद APO हो जाएंगे? डोटासरा बोले- उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली

पंचायत चुनाव के बाद CM भजनलाल शर्मा खुद APO हो जाएंगे? डोटासरा बोले- उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली

राजस्थान कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर पंचायत चुनाव के बाद बड़ा बयान दिया, सरकारी तबादलों पर भी सवाल उठाए।

नारी शक्ति सम्मेलन में CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान, महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

नारी शक्ति सम्मेलन में CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान, महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

राजस्थान में महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर जोर देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई योजनाओं की घोषणा की।

गांधी जयंती पर CM भजनलाल शर्मा का संदेश, गांधी-शास्त्री को श्रद्धांजलि देकर सत्य और अहिंसा अपनाने का आह्वान

गांधी जयंती पर CM भजनलाल शर्मा का संदेश, गांधी-शास्त्री को श्रद्धांजलि देकर सत्य और अहिंसा अपनाने का आह्वान

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में गांधी और शास्त्री जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि और राम धुन कार्यक्रम में भाग लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर