bhimbetka: भीमबैठका की प्रागैतिहासिक धरोहर को नया ठिकाना, 19 करोड़ से बनेगा रॉक ...

bhimbetka-rock-art-eco-park-museum-mp-tourism

bhimbetka: भीमबैठका की प्रागैतिहासिक धरोहर को नया ठिकाना, 19 करोड़ से बनेगा रॉक आर्ट इको पार्क म्यूजियम

bhimbetka भीमबैठका की प्रागैतिहासिक धरोहर को नया ठिकाना 19 करोड़ से बनेगा रॉक आर्ट इको पार्क म्यूजियम

bhimbetka: विश्व धरोहर सूची में शामिल भीमबैठका के शैलचित्रों को अब एक नए अंदाज़ में सहेजने की तैयारी है। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड यहां 19 करोड़ रुपए की लागत से रॉक आर्ट इको पार्क म्यूजियम विकसित करेगा, जहां प्रागैतिहासिक काल की यह अनमोल विरासत सुरक्षित भी रहेगी और आम लोगों के लिए ज्यादा सहज तरीके से देखी भी जा सकेगी। भीमबैठका परिक्षेत्र में बनने वाला यह संग्रहालय 1.12 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। उद्देश्य साफ है, जंगलों में फैले दूरस्थ शैलचित्रों को एक ही स्थान पर लाकर संरक्षण और प्रदर्शन दोनों को मजबूत करना।

bhimbetka: 10 किलोमीटर में एक जगह दिखेगा इतिहास

भीमबैठका क्षेत्र में शैलचित्रों के कई संकुल करीब 10 किलोमीटर के दायरे में फैले हैं। सात पहाड़ियों पर बसे इस इलाके में 750 से ज्यादा शैलाश्रय मौजूद हैं, जिन तक पहुंचना हर पर्यटक के लिए आसान नहीं होता। नए रॉक आर्ट इको पार्क म्यूजियम में जावरा, विनायका, भोंरावली और लाखा जुआर जैसे दुर्गम क्लस्टरों में मौजूद दुर्लभ और कम देखे गए शैलचित्रों की हूबहू प्रतिकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी।

bhimbetka: प्रकृति से जुड़ा इको पार्क

पर्यटन बोर्ड के योजना निदेशक प्रशांत बघेल के मुताबिक यह संग्रहालय पारंपरिक कंक्रीट भवन की तरह नहीं होगा। यहां अस्थायी और पर्यावरण अनुकूल सामग्री का उपयोग कर इको पार्क विकसित किया जाएगा, ताकि भीमबैठका के प्राकृतिक परिवेश से कोई टकराव न हो. उन्होंने बताया कि डिजाइन ऐसा होगा, जिससे पर्यटकों को गुफाओं और शैलाश्रयों जैसा वास्तविक और जीवंत अनुभव मिल सके। यानी इतिहास सिर्फ देखा नहीं जाएगा, महसूस भी किया जा सकेगा।

देशभर के चुनिंदा शैलचित्र भी होंगे शामिल

इस संग्रहालय में सिर्फ भीमबैठका ही नहीं, बल्कि देश के अन्य हिस्सों में पाए गए चुनिंदा शैलचित्रों को भी विस्तृत जानकारी के साथ प्रदर्शित करने की योजना है। डिजिटल माध्यमों के जरिए प्रागैतिहासिक जीवन, कला और संस्कृति को समझाने पर भी खास जोर रहेगा।

2028 तक पूरा करने का लक्ष्य

पर्यटन विभाग की ओर से बताया गया है कि परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) पर काम चल रहा है। वैश्विक स्तर पर भीमबैठका की पहचान को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस म्यूजियम को 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया भी जारी है। अब देखने वाली बात होगी कि यह इको पार्क किस तरह से इतिहास और आधुनिक तकनीक के बीच सेतु बनता है।  

संबंधित सामग्री

कौन थे हड़प्पा काल के लोग? राखीगढ़ी के 5000 साल पुराने कंकाल देंगे जवाब

देश-विदेश

कौन थे हड़प्पा काल के लोग? राखीगढ़ी के 5000 साल पुराने कंकाल देंगे जवाब

हरियाणा के राखीगढ़ी में मिले प्राचीन कंकालों का अध्ययन से हड़प्पा काल की जीवनशैली, स्वास्थ्य और प्रवास संबंधी जानकारियाँ प्राप्त होंगी।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की एकता के लिए उनका बलिदान अविस्मरणीय

राज्य

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की एकता के लिए उनका बलिदान अविस्मरणीय

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई कार्यक्रमों की घोषणा की गई।

अनूपपुर: आरती की घंटियां सुन मंदिर पहुंच जाते हैं भालू, प्रसाद लेकर लौट जाते हैं जंगल,  लोग मानते हैं जावंत

राज्य

अनूपपुर: आरती की घंटियां सुन मंदिर पहुंच जाते हैं भालू, प्रसाद लेकर लौट जाते हैं जंगल, लोग मानते हैं जावंत

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में भालू मंदिर में प्रसाद ग्रहण करने आते हैं। यह अनोखी घटना 2013 से जारी है, जिसमें भालू बिना किसी उपद्रव के प्रसाद लेकर वापस जंगल जाते हैं।

भोपाल को मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा! 2900 करोड़ के वेस्टर्न बायपास को मिली बड़ी मंजूरी

राज्य

भोपाल को मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा! 2900 करोड़ के वेस्टर्न बायपास को मिली बड़ी मंजूरी

भोपाल में प्रस्तावित वेस्टर्न बायपास परियोजना को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की बैठक में मंजूरी मिली। परियोजना पर 2900 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान।

Womens T20 WC 2026: विमेंस T-20 वर्ल्डकप में होंगे आज तीन मुकाबले

खेल

Womens T20 WC 2026: विमेंस T-20 वर्ल्डकप में होंगे आज तीन मुकाबले

विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज स्कॉटलैंड-न्यूजीलैंड, श्रीलंका-आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच मुकाबले होंगे।