Manpat: बीजेपी प्रशिक्षण शिविर का आज समापन, शाह का दौरा रद्द

bjp-training-camp

Manpat: बीजेपी प्रशिक्षण शिविर का आज समापन, शाह का दौरा रद्द

manpat बीजेपी प्रशिक्षण शिविर का आज समापन शाह का दौरा रद्द

बीएल संतोष करेंगे संबोधन, सीएम ने बुद्ध प्रतिमा का किया अनावरण

छत्तीसगढ़ के मैनपाट में चल रहे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज समापन सत्र आयोजित होगा। इस समापन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का शामिल होना प्रस्तावित था, लेकिन उनका दौरा अंतिम समय में रद्द कर दिया गया है। अब यह सत्र भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के नेतृत्व में संपन्न होगा।

अंतिम दिन महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष भी हुए शामिल

भाजपा के इस प्रशिक्षण शिविर के तीसरे और अंतिम दिन प्रदेश के सभी महापौर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मैनपाट पहुंचे हैं। अंतिम दिन का यह सत्र पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और आगामी रणनीतियों को अंतिम रूप देने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

ये वरिष्ठ नेता रहेगे मौजूद

शिविर के समापन पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, राष्ट्रीय संगठक वी. सतीष, और सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश जैसे दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे। ये सभी वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को संगठनात्मक विचारधारा, चुनावी प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान की दिशा में मार्गदर्शन देंगे।

सीएम विष्णुदेव साय ने किया भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण

प्रशिक्षण शिविर के साथ-साथ मैनपाट में सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। आज सुबह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मैनपाट स्थित तिब्बती सहकारी समिति परिसर में भगवान बुद्ध की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में तिब्बती समाज के लोग उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास की घोषणाएं करते हुए कहा:

"सरकार मैनपाट को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगी। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता राज्य की पहचान बनेगी।"

मुख्यमंत्री ने शैला रिसॉर्ट से नए बौद्ध मंदिर तक सीसी रोड निर्माण के लिए ₹10 लाख, और पुराने बौद्ध मंदिर में शेड निर्माण के लिए ₹20 लाख की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की।

सांस्कृतिक रंग में रंगा शिविर

शिविर के दूसरे दिन, 8 जुलाई को एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री साय ने पारंपरिक वाद्य मांदर को गले में डालकर नृत्य किया। उनके साथ प्रदेश के अन्य मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता भी स्थानीय नृत्य और गीतों में शामिल हुए। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और जमीनी जुड़ाव को दर्शाता है।

Read More :- अमेरिकाः न्यू मैक्सिको में घर बहा, टेक्सास में 100+ मौतें, 161 लोग लापता

Watch Now :-  जानिए कैसे ChatGPT की मदद से Jennifer Allen ने सिर्फ 30 दिन में आधा कर्ज चुकता कर दिया – वीडियो जरूर देखें और शेयर करें!

संबंधित सामग्री

भोपाल-इंदौर कमिश्नरेट में डीसीपी के छह अहम पद खाली, पोस्टिंग को लेकर उठे सवाल

राज्य

भोपाल-इंदौर कमिश्नरेट में डीसीपी के छह अहम पद खाली, पोस्टिंग को लेकर उठे सवाल

भोपाल और इंदौर के पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी स्तर के पद लंबे समय से खाली हैं, जिसमें इंटेलिजेंस, ट्रैफिक और जोन जैसे संवेदनशील विभाग शामिल हैं।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जयंती वर्ष:सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का

राज्य

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जयंती वर्ष:सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का

मध्यप्रदेश सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर 23 जून से 6 जुलाई तक विशेष पखवाड़ा आयोजित करेगी, जिसमें विचार गोष्ठियां और श्रद्धांजलि कार्यक्रम शामिल हैं।

मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर 52 गांवों के आदिवासियों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकाला पैदल मार्च

राज्य

मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर 52 गांवों के आदिवासियों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकाला पैदल मार्च

धमतरी के आदिवासी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट का घेराव किया, जिसमें 52 गांवों के ग्रामीण शामिल हुए।

मोबाइल की बढ़ती लत आंखों के लिए बन रही खतरा, तेजी से बढ़ रहे ड्राई आई सिंड्रोम के मामले

लाइफ स्टाइल

मोबाइल की बढ़ती लत आंखों के लिए बन रही खतरा, तेजी से बढ़ रहे ड्राई आई सिंड्रोम के मामले

विशेषज्ञों के अनुसार, अत्यधिक स्क्रीन समय ड्राई आई सिंड्रोम को बढ़ावा दे रहा है, जिसमें आँसू की कमी से आँखों में सूखापन और जलन होती है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मिस्र और केप वर्डे ने दिखाया दमखम

खेल

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मिस्र और केप वर्डे ने दिखाया दमखम

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मिस्र ने न्यूजीलैंड को हराया और केप वर्डे ने उरुग्वे के साथ ड्रॉ खेला। दोनों टीमों ने नॉकआउट दौर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।