बस हादसा गरियाबंद

भूतेश्वरनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पुल में धंसी, मची अफरा-तफरी; एक राहगीर घायल

गरियाबंद जिले के मरौदा गांव में बस हादसा हुआ जिसमें श्रद्धालु सुरक्षित बचे, पर एक राहगीर घायल हो गया।

भूतेश्वरनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पुल में धंसी, मची अफरा-तफरी; एक राहगीर घायल

गरियाबंद जिले के मरौदा गांव स्थित प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ धाम से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। घटना भकुर्रा मार्ग के पास एक पुल पर हुई। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान बस सड़क से नीचे उतर गई और उसका अगला पहिया पुल के किनारे धंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बस में सवार थे 54 श्रद्धालु

जानकारी के मुताबिक, बस रायपुर से श्रद्धालुओं को लेकर भूतेश्वरनाथ धाम गई थी। दर्शन के बाद वापसी के दौरान पुल के पास सामने से वाहन आने पर बस चालक ने उसे साइड देने की कोशिश की। इसी दौरान बस का अगला पहिया सड़क किनारे पुल में धंस गया। टक्कर के कारण बस का सामने का कांच भी टूट गया।

हादसे के वक्त बस में करीब 54 लोग सवार थे

राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि सड़क किनारे चल रहा एक राहगीर बस की चपेट में आकर घायल हो गया।

घायल राहगीर को अस्पताल भेजा

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल राहगीर को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे में श्रद्धालुओं के सुरक्षित रहने से प्रशासन ने राहत की सांस ली।

सड़क पर लगा लंबा जाम

बस के पुल में फंसने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालने में जुट गई। करीब एक घंटे बाद भी यातायात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका था।

सावन के दूसरे सोमवार से पहले बढ़ी परेशानी

सावन माह के दूसरे सोमवार से पहले भूतेश्वरनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। जाम के कारण कई श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर कुछ महिलाएं सड़क किनारे बैठी नजर आईं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम बस को सुरक्षित तरीके से हटाने और यातायात बहाल करने में जुटी है।

संबंधित सामग्री

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में इस वर्ष 56 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

रामबन में 55 यात्रियों से भरी स्लीपर बस हाईवे पर पलटी, हादसे में 25 लोग घायल; मौके पर मची अफरा-तफरी

रामबन में 55 यात्रियों से भरी स्लीपर बस हाईवे पर पलटी, हादसे में 25 लोग घायल; मौके पर मची अफरा-तफरी

रामबन जिले में नेशनल हाईवे पर एक बस पलटने से 25 यात्री घायल हो गए। बस श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रही थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 चार-पहिया और 62 दो-पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 चार-पहिया और 62 दो-पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तर प्रदेश में यातायात के नियमों के सख्त पालन के लिए 87 नए इंटरसेप्टर वाहन शामिल किए गए, जिससे इनकी कुल संख्या 172 हो गई।

इंदौर में PM बस सेवा की बस ने 3 लोगों को कुचला, एक की मौत; हादसे के बाद बस में तोड़फोड़

इंदौर में PM बस सेवा की बस ने 3 लोगों को कुचला, एक की मौत; हादसे के बाद बस में तोड़फोड़

इंदौर के राजबाड़ा इलाके में बस हादसे के बाद भीड़ ने पथराव कर बस के कांच तोड़े। हादसे में एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल हुए।

गुरुग्राम की सिया के बाद भोपाल की फीमेल राइडर आबिदा से बदसलूकी, शिकायत के बाद युवकों ने मांगी माफी

गुरुग्राम की सिया के बाद भोपाल की फीमेल राइडर आबिदा से बदसलूकी, शिकायत के बाद युवकों ने मांगी माफी

भोपाल में महिला राइडर आबिदा के साथ बदसलूकी के बाद पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया। युवकों ने माफी मांगी, महिला राइडर्स की सुरक्षा पर उठे सवाल।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर