CG NEWS: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार विदेश दौरे पर जाएंगे सीएम साय, जाने दौरे का पूरा प्लान?

cg-cm-vishnu-deo-sai-first-foreign-visit

CG NEWS: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार विदेश दौरे पर जाएंगे सीएम साय, जाने दौरे का पूरा प्लान?

cg news मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार विदेश दौरे पर जाएंगे सीएम साय जाने दौरे का पूरा प्लान 

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय का विदेश दौरा कार्यक्रम तय हुआ है. सीएम बनने के बाद वे पहली बार विदेश दौरे पर जा रहे हैं. 10 दिनों के लिए जापान और दक्षिण कोरिया के प्रवास पर रहेंगे. सीएम का विदेश दौरा काफी मायनों में अहम माना जा रहा है.

21 अगस्त को जाएंगे दिल्ली

सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार, सीएम साय 21 अगस्त की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। वहां वे एक या दो बैठकों में शामिल होंगे और शाम को जापान के लिए उड़ान भरेंगे। जापान में उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा, जहां वे स्थानीय उद्योगपतियों, निवेशकों और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़े उद्यमियों से मुलाकात करेंगे।

ये है प्लान

तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम विष्णु देव साय 21 अगस्त से 31 अगस्त तक विदेश दौरे पर रहेंगे.  वे जापान और दक्षिण कोरिया जाएंगे. इन दोनों ही जगहों में वे उद्योगपतियों से  मुलाकात करेंगे. बताया जा रहा है कि वे छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए इन्हें आमंत्रित कर सकते हैं.

औद्योगिक विकास पर होगा फोकस

इन बैठकों में निवेश आकर्षित करने, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विकास के नए मॉडल पर चर्चा की जाएगी। सरकार का विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, खाद्य प्रसंस्करण और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों पर फोकस होगा। जापान दौरे के बाद मुख्यमंत्री साय और उनका दल दक्षिण कोरिया पहुंचेंगे, जहां वे औद्योगिक साझेदारी, तकनीकी हस्तांतरण और लॉजिस्टिक्स सुधार से जुड़ी अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे। दक्षिण कोरिया के साथ सहयोग से राज्य में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और बेहतर अधोसंरचना विकास के नए अवसर खुलेंगे।

मुख्य सचिव भी रहेंगे साथ

सीएम साय के साथ प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी रहेंगे. 21 अगस्त की सुबह रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. इसके बाद वे शाम को दिल्ली से जापान के लिए रवाना होंगे. दरअसल छत्तसीगढ़ में निवेश की अपार संभावनाएं हैं. ऐसे में छत्तीसगढ़ की सरकार इस पर प्रयास कर रही है.

प्रदेश में चल रही योजनाओं-सुविधा की देंगे जानकारी

इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विदेशी निवेशकों को छत्तीसगढ़ के अनुकूल निवेश माहौल, उद्योग नीति और विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। राज्य सरकार का मानना है कि इस दौरे से निवेश समझौतों की संभावनाएं मजबूत होंगी, जिससे आने वाले वर्षों में बड़े प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं।

प्रदेश को अब तक इतना निवेश मिला

नई औद्योगिक नीति में राज्य सरकार ने सबसे ज्यादा जोर पॉवर सेक्टर पर दिया है। इस सेक्टर में हमें 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू के साथ ही रायपुर में भी इन्वेस्टर्स समिट के दौरान 6 लाख 65 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का भूमिपूजन किया। लगभग 11 सौ करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस यूनिट से चिप निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा है। प्रदेश सरकार नवा रायपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नॉलाजी का कैंपस स्थापित करने जा रही है। इसकी अनुमानित लागत 271 करोड़ रुपए होगी। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। Read More:- हॉलमार्किंगः 1 सितंबर से सिल्वर ज्वेलरी की हॉलमार्किंग लागू होगी Watch Now :-किश्तवाड़ आपदा - 200 लोग लापता….

संबंधित सामग्री

23 जून से मौसम लेगा यू-टर्न! मानसून आगे बढ़ने को तैयार, बिजली-बारिश ने 16 लोगों की ली जान 

देश-विदेश

23 जून से मौसम लेगा यू-टर्न! मानसून आगे बढ़ने को तैयार, बिजली-बारिश ने 16 लोगों की ली जान 

मौसम विभाग के अनुसार, 23 जून को मानसून छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ सकता है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार में बढ़ सकती है बारिश।

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की SIT जांच में बड़े खुलासे, चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्र पर गिरेगी गाज

राज्य

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की SIT जांच में बड़े खुलासे, चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्र पर गिरेगी गाज

SIT ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 150 संदिग्धों की पहचान की, 25 पर कार्रवाई संभव। चंपत राय, अनिल मिश्र और गोपाल राव पर कड़ी कार्रवाई संभव।

उत्तराखंड के चम्पावत में कार 200 मीटर खाई में गिरी, 2 की मौत, 3 घायल

राज्य

उत्तराखंड के चम्पावत में कार 200 मीटर खाई में गिरी, 2 की मौत, 3 घायल

चम्पावत में टाटा पंच कार गहरी खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हुए। SDRF और पुलिस ने घायलों को बचाया।

स्लीवलेस ड्रेस पहनी, बिना हिजाब परफॉर्म किया, ईरानी सिंगर को 74 कोड़े की सजा

देश-विदेश

स्लीवलेस ड्रेस पहनी, बिना हिजाब परफॉर्म किया, ईरानी सिंगर को 74 कोड़े की सजा

ईरान में परस्तू अहमदी को बिना हिजाब के परफॉर्म करने पर 74 कोड़ों की सजा, और कलात्मक गतिविधियों पर दो साल का प्रतिबंध सुनाया गया।

झारखंड में गिरी बिजली, राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में बढ़ा तापमान

देश-विदेश

झारखंड में गिरी बिजली, राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में बढ़ा तापमान

मानसून ने भारत के 19 राज्यों को कवर किया है, पर तेलंगाना में रुका हुआ है। ऊँचे तापमान और बिजली गिरने से मौतें भी हुई हैं।