CG Janmashtami: छत्तीसगढ़ में जन्माष्टमी की धूम, कही 1100KG मालपुआ का भोग तो कही...

cg-janmashtami-2025

CG Janmashtami: छत्तीसगढ़ में जन्माष्टमी की धूम, कही 1100KG मालपुआ का भोग तो कही दुग्धाभिषेक इस्कॉन टेंपल में 3 दिन का महोत्सव

cg janmashtami छत्तीसगढ़ में जन्माष्टमी की धूम कही 1100kg मालपुआ का भोग तो कही दुग्धाभिषेक इस्कॉन टेंपल में 3 दिन का महोत्सव

छत्तीसगढ़ में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसको लेकर प्रदेशभर के मंदिरों में तैयारी जोरो पर है. टाटीबंध स्थित इस्कॉन टेंपल में 3 दिन तक जन्माष्टमी महोत्सव चल रहा है। जैतूसाव मठ में भगवान को भोग लगाने के लिए 1100 किलो मालपुआ तैयार किया गया है। मठ में भजन संध्या, जन्म आरती कर राजभोग ठाकुरजी को लगाया जाएगा।

ठाकुरजी के स्वागत की तैयारी

वहीं, समता कॉलोनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में सुबह दुग्धाभिषेक से अनुष्ठान की शुरुआत हुई। आज रात सिटी कोतवाली में जन्माष्टमी मनाई जाएगी। यहां कारागार में ठाकुरजी का जन्म होगा। वासुदेव टोकरी में उन्हें लेकर बाहर आएंगे। श्रीकृष्ण के जयकारे के बीच उन्हें सदर बाजार के गोपाल मंदिर लाया जाएगा।

जैतूसाव और दूधाधारी मठ में उत्सव

जैतूसाव मठ में उत्सव की जबरदस्त तैयारी चल रही है। मठ में मालपुआ बनाया गया है। आज भगवान को 11 क्विंटल मालपुए का भोग लगाया जाएगा। पुरानी बस्ती के श्री जैतुसाव मठ में शनिवार रात 8 बजे से भजन संध्या की शुरुआत होगी। रात 12 बजे जन्म आरती होगी। [caption id="attachment_100112" align="alignnone" width="300"]मालपुआ मालपुआ[/caption]

11 क्विंटल मालपुआ हो रहे तैयार

भगवान को 11 क्विंटल मालपुआ और 51 किलो पंजीरी का भोग चढ़ाया जाएगा। रविवार को दोपहर 1 बजे राजभोग आरती कर शाम 5 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं, दूधाधारी मठ में प्रसाद के लिए धनिया की पंजीरी तैयार की जा रही है। जिसके लिए मठ के महंत डॉ. रामसुंदर दास समेत बाकी पुजारी और सेवादार जुटे हुए हैं।

बिलासपुर में धूम

बिलासपुर समेत छत्तीसगढ़ में शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रहेगी। लोग घरों में बाल गोपाल की विशेष पूजा-आराधना करेंगे। वहीं, यादव समाज की ओर से भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित जीवंत झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी।

गली मोहल्लों में ग्वाला टोली तैयार

दूसरी तरफ शहर के गली-मोहल्लों में ग्वालों की टोलियां मटकी फोड़ने निकलेंगे। साथ ही मलखंभ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक कर भजन-कीर्तन किया जाएगा।जन्माष्टमी पर्व पर सुबह से लेकर रात तक घरों में भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा आराधना की जाएगी। हर घर में भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। घरों में लड्‌डू गोपाल के लिए पालना सजाई गई है। इस दौरान पूर दिन के साथ ही देर रात तक लोग भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहेंगे।

श्याम खाटू मंदिर का सजा दरबार

ज्वाली पुल के पास स्थित श्याम खाटू मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शनिवार को मनाया जाएगा। इसके लिए श्याम खाटू का विशेष दरबार सजाया गया है। सुबह से विशेष पूजा आराधना के बाद दोपहर में भी भजन-कीर्तन और पूजन होगा। शनिवार की शाम 6 बजे से मंदिर परिसर में खाटू श्याम भगवान का भजन-कीर्तन होगा। यहां रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद देर रात भक्तिमय माहौल रहेगा।

वेंकटेश मंदिर में होगी विशेष पूजा-आराधना

वेंकटेश मंदिर के व्यवस्थापक और ज्योतिषाचार्य कौशलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि, वेंकटेश मंदिर में शनिवार को कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह 5 बजे जब भगवान जागेंगे, तब स्थापन आरती कर आराधना की जाएगी। इसके बाद अर्चना की जाएगी। शुक्रवार होने की वजह से भगवान का महाभिषेक किया जाएगा और नूतन वस्त्र धारण कराकर विशेष श्रृंगार होगा।

शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक भजन-कीर्तन

उन्होंने बताया कि शाम छह बजे भगवान को झूले पर बैठाया जाएगा। इसके बाद से रात 12 बजे तक भजन-कीर्तन किया जाएगा। मंदिर परिसर को कृष्ण जन्मोत्सव मनाने के लिए सजाया संवारा जा रहा है। मंदिर में झूला लगाकर विशेष साज-सज्जा की गई है। 12 बजे रात्रि भगवान का प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा। स्त्रोत पाठ, तुलसी अर्चना के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

हरदेवलाल मंदिर में सज रही आकर्षक झांकी

गोंडपारा स्थित हरदेवलाल मंदिर के सामने श्रीकृष्ण भगवान की पूजा अर्चना के लिए दुकानें सज गई है। यहां शनिवार को जन्माष्टमी उत्सव का शुभारंभ सुबह 7 बजे से होगा। पूजन के बाद भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर परिसर में भगवान के लिए फूलों से झूला सजाया जा रहा है। Read More:- हॉलमार्किंगः 1 सितंबर से सिल्वर ज्वेलरी की हॉलमार्किंग लागू होगी Watch Now :-किश्तवाड़ आपदा - 200 लोग लापता….

संबंधित सामग्री

23 जून से मौसम लेगा यू-टर्न! मानसून आगे बढ़ने को तैयार, बिजली-बारिश ने 16 लोगों की ली जान 

देश-विदेश

23 जून से मौसम लेगा यू-टर्न! मानसून आगे बढ़ने को तैयार, बिजली-बारिश ने 16 लोगों की ली जान 

मौसम विभाग के अनुसार, 23 जून को मानसून छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ सकता है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार में बढ़ सकती है बारिश।

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की SIT जांच में बड़े खुलासे, चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्र पर गिरेगी गाज

राज्य

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की SIT जांच में बड़े खुलासे, चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्र पर गिरेगी गाज

SIT ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 150 संदिग्धों की पहचान की, 25 पर कार्रवाई संभव। चंपत राय, अनिल मिश्र और गोपाल राव पर कड़ी कार्रवाई संभव।

उत्तराखंड के चम्पावत में कार 200 मीटर खाई में गिरी, 2 की मौत, 3 घायल

राज्य

उत्तराखंड के चम्पावत में कार 200 मीटर खाई में गिरी, 2 की मौत, 3 घायल

चम्पावत में टाटा पंच कार गहरी खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हुए। SDRF और पुलिस ने घायलों को बचाया।

स्लीवलेस ड्रेस पहनी, बिना हिजाब परफॉर्म किया, ईरानी सिंगर को 74 कोड़े की सजा

देश-विदेश

स्लीवलेस ड्रेस पहनी, बिना हिजाब परफॉर्म किया, ईरानी सिंगर को 74 कोड़े की सजा

ईरान में परस्तू अहमदी को बिना हिजाब के परफॉर्म करने पर 74 कोड़ों की सजा, और कलात्मक गतिविधियों पर दो साल का प्रतिबंध सुनाया गया।

झारखंड में गिरी बिजली, राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में बढ़ा तापमान

देश-विदेश

झारखंड में गिरी बिजली, राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में बढ़ा तापमान

मानसून ने भारत के 19 राज्यों को कवर किया है, पर तेलंगाना में रुका हुआ है। ऊँचे तापमान और बिजली गिरने से मौतें भी हुई हैं।