चारधाम यात्रा: यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की व्यवस्था सुचारू, प्रशासन का कड़ा पहरा

चारधाम यात्रा सुचारू रूप से जारी

चारधाम यात्रा: यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की व्यवस्था सुचारू, प्रशासन का कड़ा पहरा

चारधाम यात्रा के लिए यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में स्वास्थ्य, सुरक्षा, पेयजल, और मार्ग व्यवस्था के लिए कड़ी निगरानी और प्रबंधन किया जा रहा है।

चारधाम यात्रा यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की व्यवस्था सुचारू प्रशासन का कड़ा पहरा

चारधाम यात्रा |

चारधाम यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा इस साल जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुव्यवस्थित प्रबंधन के बीच सुचारू रूप से संचालित हो रही है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, स्वच्छता, परिवहन और मार्ग व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। यात्रा के मार्ग पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई कर श्रद्धालुओं की यात्रा निर्बाध रूप से जारी रखी जा सके।

प्रशासन की कोशिश

प्रशासन ने यात्रा सीजन को देखते हुए सभी प्रमुख पड़ावों, विश्राम स्थलों और संवेदनशील रास्तों पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, ट्रैफिक नियंत्रण, चिकित्सा टीमों की उपलब्धता और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया। प्रशासन की कोशिश है कि हर श्रद्धालु को सुरक्षित, सहज और आध्यात्मिक वातावरण में दर्शन का मौका मिले।

अधिकारियों को निर्देश 

कलेक्टर प्रशांत आर्य ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा व्यवस्थाओं को हर स्तर पर मजबूत रखा जाए और किसी भी सेवा में लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों को धामों में दर्शन के दौरान किसी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरी तरह दुरुस्त और सक्रिय रहें। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें, मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन करें। साथ ही किसी भी दिक्कत की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन या निकटतम सहायता केंद्र से संपर्क करें।

संबंधित सामग्री

केदारनाथ के लिए हेली सेवा की बुकिंग दूसरे चरण में शुरू, जानिए कितना होगा किराया

राज्य

केदारनाथ के लिए हेली सेवा की बुकिंग दूसरे चरण में शुरू, जानिए कितना होगा किराया

16 जून से 25 जून के बीच केदारनाथ की यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग IRCTC पोर्टल पर शुरू हो गई है।

CM धामी ने चारधाम यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्था पर दिया जोर, बोले-32 लाख यात्री अब तक चारधाम आए

राज्य

CM धामी ने चारधाम यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्था पर दिया जोर, बोले-32 लाख यात्री अब तक चारधाम आए

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्थित दर्शन के लिए कड़े निर्देश दिए।

उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड, यमुनोत्री राजमार्ग बंद, बारिश का अलर्ट जारी

राज्य

उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड, यमुनोत्री राजमार्ग बंद, बारिश का अलर्ट जारी

उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड के कारण यमुनोत्री राजमार्ग बंद हुआ, जिससे यात्रा में बाधा पैदा हुई। क्षेत्र में भारी बारिश और मौसमी अलर्ट भी जारी है।

रात में वाहनों की आवाजाही बंद, चारधाम यात्रा के मार्गों पर नया नियम लागू

राज्य

रात में वाहनों की आवाजाही बंद, चारधाम यात्रा के मार्गों पर नया नियम लागू

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के मार्गों पर रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। मानसून और बढ़ते जोखिम के चलते यह फैसला किया गया।

चारधाम यात्रा में भक्तों की संख्या ने तोड़े रिकॉर्ड, CM धामी ने की समीक्षा बैठक

राज्य

चारधाम यात्रा में भक्तों की संख्या ने तोड़े रिकॉर्ड, CM धामी ने की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बैठक के बाद, चारधाम यात्रा में भक्तों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। केदारनाथ में अकेले 10 लाख से ज्यादा भक्त पहुंचे।