chhattisgarh-barish: छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर

chhattisgarh-barish-kahar-bilaspur-ambikapur-alert

chhattisgarh-barish: छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर

chhattisgarh-barish छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर

chhattisgarh barish kahar bilaspur ambikapur alert: बिलासपुर-अंबिकापुर में कई इलाके डूबे, 17 जिलों में अलर्ट chhattisgarh barish kahar bilaspur ambikapur alert: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी। अंबिकापुर में करीब 10 घंटे तक हुई तेज बारिश से कुंडला सिटी सहित पॉश कॉलोनियों और निचली बस्तियों में 2-3 फुट तक पानी भर गया। सड़कों पर खड़ी कारें आधी डूब गईं और कई घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। [caption id="attachment_93225" align="alignnone" width="300"]नदी में बहा ट्रक नदी में बहा ट्रक[/caption]

गागर नदी में गिरा ट्रक, चालक-हेल्पर ने बचाई जान

नेशनल हाईवे-343 पर अंबिकापुर-राजपुर मार्ग स्थित गागर नदी के पुल से किराना सामान लदा ट्रक अचानक नदी में गिर गया। गनीमत रही कि ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बचा ली। बारिश के चलते हसदेव नदी भी उफान पर है, जिससे खतरा और बढ़ गया है।

कोरबा में पुल बहा, सड़कें बंद

कोरबा में लगातार बारिश से वार्ड 13, न्यू अमरिया पारा और चिमनीभठा बस्ती में नालियों का गंदा पानी घरों में घुस रहा है। 20 साल पुराना एक पुल और सड़क तेज बहाव में बह गए। कई गांवों का संपर्क टूट गया है। MCB जिले में हसदेव घाट पर सड़क पर पानी आ गया, जिससे नेशनल हाईवे जाम हो गया है और लोग जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं। वहीं, बाढ़ नियंत्रण दल मौके पर नहीं पहुंच पाया है।

[caption id="attachment_93226" align="alignnone" width="300"]अंबिकापुर बारिश में डूबी कार अंबिकापुर बारिश में डूबी कार[/caption]

बिलासपुर में अरपा उफान पर, घरों में घुसा पानी

बिलासपुर में रविवार सुबह से जारी बारिश ने शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया। पुराना बस स्टैंड, मिशन अस्पताल रोड और सरकंडा जैसे इलाके जलमग्न हो गए। अरपा नदी उफान पर है और उससे सटे निचले इलाकों में पानी घरों में घुस रहा है। नगर निगम के दावों के बावजूद शहर जलभराव की समस्या से जूझ रहा है।

[caption id="attachment_93227" align="alignnone" width="300"]लोगों के घरों में भरा पानी लोगों के घरों में भरा पानी[/caption]

मौसम विभाग ने 17 जिलों में जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने कोरबा, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार समेत 17 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। गरियाबंद जिले में राजिम-फिंगेश्वर क्षेत्र में झमाझम बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया है। पिछले 15 दिनों में गरियाबंद में 200 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

गौरेला-पेंड्रा में भारी नुकसान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में भी मूसलाधार बारिश हुई है, जिससे कई एनीकट बह गए हैं। बिलासपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण को भारी नुकसान पहुंचा है। कारिआम और जोगीसार के बीच निर्माणाधीन पुलिया के लिए बना बायपास बहकर टूट गया। प्रशासन ने वाहनों का रूट खोडरी और पेंड्रा के वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट कर दिया है।

बिजली गिरने से लगातार हादसे

बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी लगातार कहर ढा रही है। NDRF की टीम ने 48 घंटे की खोज के बाद शोभराम नामक युवक का शव बरामद किया, जो पानी में बह गया था। कोरबा में भी 40 घंटे बाद युवक की लाश मिली, जो तेज बहाव में बह गया था।मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसून इस बार जल्दी पहुंचा और 15 अक्टूबर तक रहने की संभावना है। इससे छत्तीसगढ़ में और अधिक बारिश की उम्मीद है।

क्यों गिरती है बिजली?

आसमान में विपरीत एनर्जी वाले बादल आपस में टकराते हैं, जिससे घर्षण से बिजली पैदा होती है। ये बिजली धरती पर गिरते समय ऐसे रास्ते तलाशती है जो उसे जमीन तक ले जाए। इस दौरान कोई व्यक्ति या धातु का खंभा कंडक्टर की तरह काम करता है और हादसे हो जाते हैं।

Watch Now :-  जानिए कैसे ChatGPT की मदद से Jennifer Allen ने सिर्फ 30 दिन में आधा कर्ज चुकता कर दिया – वीडियो जरूर देखें और शेयर करें!

Read More :-ICAI ने CA फाउंडेशन, इंटर, और फाइनल रिजल्ट घोषित किया: 50% वाले पास

संबंधित सामग्री

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

राज्य

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बच्चों ने फादर्स डे पर उन्हें खुद से बनाई गई पेंटिंग और संदेश भेंट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

लखनऊ अग्निकांड के चलते CM योगी ने किया दौरा रद्द, छात्रों की मृत्यू पर जताया दुख

राज्य

लखनऊ अग्निकांड के चलते CM योगी ने किया दौरा रद्द, छात्रों की मृत्यू पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुई भीषण अग्निकांड की सूचना पर अपना दौरा रद्द कर तत्काल लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकास और सुधारात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की, विभागीय उपलब्धियों और प्रगति पर चर्चा की और आगामी योजनाओं पर बल दिया।

महाराष्ट्र में शिवसेना विभाजन: 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल, आदित्य बोले - वफादारी बिकाऊ

देश-विदेश

महाराष्ट्र में शिवसेना विभाजन: 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल, आदित्य बोले - वफादारी बिकाऊ

महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़, छह लोकसभा सांसदों ने उद्धव ठाकरे गुट छोड़ एकनाथ शिंदे गुट में प्रवेश किया। उधर, उद्धव गुट में नई टूट की अटकलें बढ़ीं।