CG BJP: छत्तीसगढ़ BJP में बड़े बदलाव की तैयारी,अभिषेक सिंह-नवीन मार्कंडेय महामंत...

chhattisgarh-bjp-reshuffle

CG BJP: छत्तीसगढ़ BJP में बड़े बदलाव की तैयारी,अभिषेक सिंह-नवीन मार्कंडेय महामंत्री की दौड़ में, मीडिया प्रभारी बदलना तय

cg bjp छत्तीसगढ़ bjp में बड़े बदलाव की तैयारीअभिषेक सिंह-नवीन मार्कंडेय महामंत्री की दौड़ में मीडिया प्रभारी बदलना तय

छत्तीसगढ़ में जल्द ही बीजेपी संगठन का विस्तार हो जाएगा। लंबे समय से रुकी नियुक्तियों का आदेश 10 अगस्त को संभावित माना जा रहा है। जानकारी ये भी है कि नए आदेश में BJP कुछ पदों को कम कर सकती है। अभी प्रदेश संगठन महामंत्री के 4 पद हैं, इसमें एक पद कम किया जा सकता है। आने वाले दिनों में ये 3 हो जाएंगे।

महामंत्री पद में बदलाव तय, ये नाम रेस में

इसके अलावा नए महामंत्री, महिला अध्यक्ष, भाजयुमो अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और प्रकोष्ठ अध्यक्ष के पद पर नई नियुक्तियां होगी। संगठन में पद मिले इसलिए प्रदेश के नेताओं से लेकर राष्ट्रीय नेताओं और आरएसएस लॉबी तक एप्रोच लगाई गई है।

महामंत्री की रेस में ये नाम

प्रदेश भाजपा संगठन में दो नए नेताओं को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने की तैयारी है। मौजूदा महामंत्री संजय श्रीवास्तव नान अध्यक्ष और जगदीश रामू रोहरा को धमतरी नगर निगम महापौर बन गए हैं। जिससे अब ये पद खाली हैं। इन पदों पर अब नए चेहरे नियुक्त होंगे। महामंत्री की रेस में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक नवीन मार्कंडेय, पूर्व विधायक रजनीश सिंह और अखिलेश सोनी का नाम चल रहा है। वहीं गुलशन ऋषि और अमरजीत दुआ को प्रदेश कार्य समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया जा सकता है।

नई नियुक्ति पर संगठन कर चुका है विचार

BJP में नई नियुक्ति को लेकर संगठन ने पहले ही विचार कर लिया है। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश कुछ दिन पहले प्रवास पर छत्तीसगढ़ आए थे। तब इस मुद्दे पर सीनियर नेताओं से चर्चा हो चुकी है।वहीं छत्तीसगढ़ से दिल्ली प्रवास पर गए अध्यक्ष किरण सिंहदेव से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भी इस संबंध में निर्देश मिले हैं।

6 प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे नियुक्त

संगठन में 6 प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होंगे। इसमें दो महिला और 4 पुरुष पदाधिकारियों को नियुक्ति मिलेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष के कुछ ही चेहरों में परिवर्तन होगा। उपाध्यक्ष के अलावा मीडिया प्रभारी का भी चेहरा बदलेगा।मीडिया प्रभारी बनने की रेस में हेमंत पाणिग्रही और अनुराग अग्रवाल का नाम सबसे आगे चल रहा है।

प्रदेश प्रवक्ताओं की भी होगी बदली

छत्तीसगढ़ बीजेपी पार्टी के मुद्दों को मीडिया में अपना पक्ष मजबूती से रखने के लिए प्रवक्ताओं की टीम भी बदलेगी। बताया जा रहा है इस बार प्रवक्ताओं की संख्या कम होगी और पार्टी की बातें स्पष्ट रूप से रखने में माहिर होंगे, उन्हीं को जिम्मेदारी दी जाएगी।वर्तमान में बीजेपी प्रवक्ता के रूप में 10 प्रवक्ता है, उनकी संख्या को कम किया जाएगा।

7 मोर्चा और 30 प्रकोष्ठों में नियुक्तियां लंबित

भाजपा में 7 मोर्चों और 30 प्रकोष्ठों में भी मंडल व जिला स्तर पर नए अध्यक्षों की नियुक्ति बाकी है, क्योंकि मौजूदा पदाधिकारियों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इन इकाइयों में भी बदलाव की मांग उठ रही है और कार्यकर्ता नई नियुक्तियों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

महिला मोर्चा अध्यक्ष का भी चेहरा बदलेगा

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी भी चर्चा में है। मौजूदा अध्यक्ष शालिनी राजपूत को सरकार द्वारा हस्तशिल्प विकास बोर्ड का प्रमुख नियुक्त किया गया है।ऐसे में अब इस पद पर किसी सक्रिय और प्रभावशाली महिला नेता को जिम्मेदारी सौंपे जाने की संभावनाएं बन रही हैं। भाजपा नेत्रियां भी इस पद को लेकर अपनी दावेदारी मजबूत कर रही हैं।

बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष का चेहरा भी बदलेगा

भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत का हटना तय है। उनकी बयानबाजी इसका कारण बताई जा रही है। भाजयुमो अध्यक्ष बनने की रेस में जातिगत समीकरण की चर्चा है। ओबीसी या जनरल समुदाय से आने वाले युवा और तेज नेता को ये जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। Read More:-NSA अजीत डोभाल और पुतिन की मुलाकात: पुतिन इस साल भारत आएंगे Watch Now :-रक्षाबंधन पर अपनों से मिलने की कीमत 4 गुना!  

संबंधित सामग्री

झूठे वीडियो पर पंजाब की राजनीति गरमाई: CM मान के समर्थन में सड़कों पर उतरी AAP, तरुण चुग का घर घेरा

राज्य

झूठे वीडियो पर पंजाब की राजनीति गरमाई: CM मान के समर्थन में सड़कों पर उतरी AAP, तरुण चुग का घर घेरा

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े विवादित वीडियो को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है, AAP और BJP के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

मोटा कहने पर दो दोस्तों में हुआ विवाद, छात्र ने कर दी दोस्त की हत्या!

राज्य

मोटा कहने पर दो दोस्तों में हुआ विवाद, छात्र ने कर दी दोस्त की हत्या!

रायपुर के तिल्दा नेवरा क्षेत्र में 10वीं के छात्र ने अपने दोस्त की छोटी सी बात पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू की।

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रिट से इस तरह करेंगे शादी

मनोरंजन

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रिट से इस तरह करेंगे शादी

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने घोषणा की है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रिट से 5 जुलाई को तीसरी शादी करेंगे। यह एक निजी समारोह होगा।

Womens T20 WC 2026: आज खेले जाएंगे  3 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले

खेल

Womens T20 WC 2026: आज खेले जाएंगे 3 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज तीन महत्वपूर्ण मैच होंगे। ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड, पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, और इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

बुर्के और पर्दाप्रथा को लेकर इम्तियाज अली ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

मनोरंजन

बुर्के और पर्दाप्रथा को लेकर इम्तियाज अली ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली का बुर्का और पर्दा प्रथा पर दिया गया बयान विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की जा रही है और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।