छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता

सीएम साय की बड़ी घोषणा, आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को 20-20 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुलगाम आतंकी हमले में मरनेवाले श्रमिकों के परिवारों को 20 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

सीएम साय की बड़ी घोषणा, आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को 20-20 लाख देगी सरकार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए प्रदेश के दो श्रमिकों के परिजनों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों मृतकों के परिवारों को राज्य सरकार की ओर से 20-20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति और परिवारों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

दिल्ली दौरे के बाद सीएम साय ने दी जानकारी

दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से बातचीत में अपने दौरे की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि बस्तर पंडुम के विजेताओं का राष्ट्रपति द्वारा सम्मान किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान नक्सल प्रभावित बस्तर में चल रहे विकास कार्यों, विद्युतीकरण और अन्य योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने का आश्वासन मिला है।

बस्तर विकास और रेल परियोजनाओं पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर केंद्र सरकार से बातचीत हुई है। कटघोरा से डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना को लेकर रेल मंत्री से चर्चा हुई और इसके निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। इसके अलावा बस्तर के किरंदुल से बीजापुर सहित अन्य क्षेत्रों में रेल नेटवर्क विस्तार को लेकर भी बातचीत की गई है।

बस्तर में मोबाइल टावर और बिजली विस्तार पर जोर

सीएम साय ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचार और बिजली सुविधाओं को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा गया है। उन्होंने पहले मिले 500 से ज्यादा मोबाइल टावरों के लिए केंद्र का धन्यवाद किया। साथ ही बस्तर के 400 से अधिक गांवों में बिजली पहुंचाने और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई है।

कांग्रेस के आरोपों पर सीएम साय का पलटवार

आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस के बयानों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हर मामले में बीजेपी और आरएसएस की साजिश नजर आती है। उन्होंने कांग्रेस को अपना नजरिया बदलने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रोजगार और विकास के लिए लगातार काम हो रहा है और नई औद्योगिक नीति के जरिए युवाओं को नए अवसर मिल रहे हैं।

संबंधित सामग्री

साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

छत्तीसगढ़ शासन ने ओरिएंटल इंश्योरेंस को बीमा दावे में देरी के लिए तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट किया।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

तरक्की के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है मंदसौर जिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तरक्की के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है मंदसौर जिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मंदसौर जिले में नई सड़कें, एयरपोर्ट सुविधा, और किसानों के लिए बेहतर सिंचाई बिजली व्यवस्था के साथ साकार हो रही हैं योजनाएं।


सिंगापुर में CM सैनी ने Surbana Jurong का किया दौरा, हरियाणा के IMT को वर्ल्ड क्लास बनाने पर जोर

सिंगापुर में CM सैनी ने Surbana Jurong का किया दौरा, हरियाणा के IMT को वर्ल्ड क्लास बनाने पर जोर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने Surbana Jurong का दौरा किया ताकि IMT के लिए आधुनिक, एकीकृत विकास की योजना बना सकें।

बिहार सीएम सम्राट चौधरी का आज पहला रोहतास दौरा, बाईपास का लोकार्पण और युवा संवाद में होंगे शामिल

बिहार सीएम सम्राट चौधरी का आज पहला रोहतास दौरा, बाईपास का लोकार्पण और युवा संवाद में होंगे शामिल

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रोहतास जिले का दौरा करेंगे और 9.2 किमी लंबे बाईपास सड़क का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कई विकास कार्यक्रमों में भाग लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर