CG Private School: प्राइवेट स्कूलों की फीस तय कर सकती है साय सरकार, हाईकोर्ट में...

chhattisgarh-private-school-fees

CG Private School: प्राइवेट स्कूलों की फीस तय कर सकती है साय सरकार, हाईकोर्ट में एसोसिएशन की याचिका खारिज

cg private school प्राइवेट स्कूलों की फीस तय कर सकती है साय सरकार हाईकोर्ट में एसोसिएशन की याचिका खारिज

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक लग सकती है. क्योंकि अब राज्य सरकार इन प्राइवेट स्कूलों के फीस तय कर सकती है.

साय सरकार तय करेगी फीस!

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के फीस राज्य सरकार तय कर सकती है. ऐसे में राज्य में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस पर विराम लग सकता है. साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार के गैर सरकारी विद्यालय शुल्क विनियमन अधिनियम, 2020 और नियम को वैध बताया.

राज्य सरकार को फीस तय करने का अधिकार-HC

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि राज्य सरकार को निजी स्कूलों की फीस तय करने के लिए कानून बनाने का अधिकार है. साथ ही कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की याचिका को खारिज कर दी है. मामले की सुनवाई जस्टिस संजय के अग्रवाल और जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की डिवीजन बेंच में हुई.

कोर्ट ने याचिका को खारिज की

दरअसल, राज्य सरकार ने साल 2020 में छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय शुल्क विनियमन अधिनियम लागू करने का निर्णय लिया था. इसके लागू होने के बाद प्रदेश में संचालित निजी स्कूलों के एसोसिएशन ने साल 2021 में हाईकोर्ट में चुनौती दी. याचिका में कहा कि वो गैर सहायता प्राप्त निजी स्कूलों का प्रतिनिधित्व करते हैं और यह अधिनियम उनकी स्वायत्तता (ऑटोनॉमी) में हस्तक्षेप करता है. फीस तय करने का अधिकार केवल प्रबंधन के पास होना चाहिए. इसमें सरकारी हस्तक्षेप अनुचित है. वहीं बेंच ने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की याचिका को खारिज कर दी है. Read More:- इंडिगो फ्लाइटः युवक को आया पैनिक अटैक, यात्री ने जड़ दिया थप्पड़ Watch Now :-कुल्लू जिले में लगातार बारिश और अचानक आई बाढ़

संबंधित सामग्री

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मध्य प्रदेश दौरा आज, कूनो नेशनल पार्क में लेंगी चीता प्रोजेक्ट की जानकारी

राज्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मध्य प्रदेश दौरा आज, कूनो नेशनल पार्क में लेंगी चीता प्रोजेक्ट की जानकारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 जून को मध्य प्रदेश पहुंचेंगी, जहाँ वे कूनो नेशनल पार्क का दौरा करेंगी और चीता प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगी।

अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं या मेमोरी बढ़ाना चाहते हैं तो आज से डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक

लाइफ स्टाइल

अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं या मेमोरी बढ़ाना चाहते हैं तो आज से डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक

ब्लैक कॉफी के प्रमुख फायदे में वजन घटाने, मानसिक सतर्कता बढ़ाने, और लिवर स्वास्थ्य में सुधार शामिल हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और बायोएक्टिव कंपाउंड्स भी होते हैं।

राजकोट में सनसनीखेज डकैती:बदमाशों ने बुजुर्ग को बनाया बंधक, लूट ले गए 2.47 करोड़ रुपये नकद और कीमती सामान

जुर्म गाथा

राजकोट में सनसनीखेज डकैती:बदमाशों ने बुजुर्ग को बनाया बंधक, लूट ले गए 2.47 करोड़ रुपये नकद और कीमती सामान

राजकोट के शापर-वेरावल क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने एक बुजुर्ग व्यवसायी के घर में देर रात घुसकर करोड़ों रुपये की लूट की।

PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, CM बोले- कांग्रेस के समय गेहूं का भाव 300-400, हम 2625₹ में खरीद रहे

राज्य

PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, CM बोले- कांग्रेस के समय गेहूं का भाव 300-400, हम 2625₹ में खरीद रहे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में PM-KISAN योजना की 23वीं किस्त जारी की, 9.44 करोड़ किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए।

NEET पेपर लीक पर हिमाचल CM सुक्खू का केंद्र पर निशाना: बोले- &quotकांग्रेस शासन में नहीं होती थीं ऐसी घटनाएं&quot

राज्य

NEET पेपर लीक पर हिमाचल CM सुक्खू का केंद्र पर निशाना: बोले- "कांग्रेस शासन में नहीं होती थीं ऐसी घटनाएं"

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा शासन में पेपर लीक की घटनाएं बढ़ी हैं और विवादों में घिरे भर्ती बोर्ड को भंग करने की कार्रवाई की गई।