Raipur:बिजली हाफ योजना में कटौती के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

chhattisgarh-raipur-electricity-half-plan-cut-congress-protest

Raipur:बिजली हाफ योजना में कटौती के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

raipurबिजली हाफ योजना में कटौती के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में जताएंगे विरोध, जलाएंगे पुतला

छत्तीसगढ़ में 400 यूनिट तक की बिजली माफ योजना को घटाकर 100 यूनिट किए जाने के विरोध में कांग्रेस आज राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में बिजली ऑफिस के सामने प्रदर्शन करेगी। इस दौरान सरकार का पुतला दहन करने की तैयारी है।

कांग्रेस का सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन

दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस ने सभी जिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के इस फैसले को जनता विरोध जताया था। 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना दोबारा शुरू करने की मांग की थी। सोमवार को भी कांग्रेस ने सरकार के इस निर्णय के विरोध में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था।

जनता के ऊपर अत्याचार कर रही सरकार-बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, भाजपा सरकार हाफ बिजली बिल योजना के तहत 400 यूनिट की सीमा को समाप्त कर आम जनता के ऊपर अत्याचार कर रही है। बिजली की दरों में हुई बढ़ोतरी और हाफ बिजली बिल योजना को समाप्त किए जाने से आम जनता को बिजली बिल के नाम पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ेगा।बैज ने कहा कि मात्र 100 यूनिट के भीतर की खपत वाले का ही बिजली बिल हाफ करने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश के ज्यादातर उपभोक्ता बिजली बिल हाफ योजना से वंचित हो गये है। वर्तमान निर्देश के अनुसार 100 यूनिट से अधिक खपत होने पर बिजली बिल पूरा लगेगा। 100 यूनिट का छूट भी नहीं मिलेगा। Read More:- Korba में गजराज की चिहाड़: 46 हाथियों का झुंड हाईवे पार करता दिखा, 85 गांवों में बजा सायरन अलर्ट Watch Now :-मराठी भाषा पर भिड़ीं महिलाएं! लोकल ट्रेन में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

संबंधित सामग्री

झूठे वीडियो पर पंजाब की राजनीति गरमाई: CM मान के समर्थन में सड़कों पर उतरी AAP, तरुण चुग का घर घेरा

राज्य

झूठे वीडियो पर पंजाब की राजनीति गरमाई: CM मान के समर्थन में सड़कों पर उतरी AAP, तरुण चुग का घर घेरा

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े विवादित वीडियो को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है, AAP और BJP के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

मोटा कहने पर दो दोस्तों में हुआ विवाद, छात्र ने कर दी दोस्त की हत्या!

राज्य

मोटा कहने पर दो दोस्तों में हुआ विवाद, छात्र ने कर दी दोस्त की हत्या!

रायपुर के तिल्दा नेवरा क्षेत्र में 10वीं के छात्र ने अपने दोस्त की छोटी सी बात पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू की।

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रिट से इस तरह करेंगे शादी

मनोरंजन

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रिट से इस तरह करेंगे शादी

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने घोषणा की है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रिट से 5 जुलाई को तीसरी शादी करेंगे। यह एक निजी समारोह होगा।

Womens T20 WC 2026: आज खेले जाएंगे  3 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले

खेल

Womens T20 WC 2026: आज खेले जाएंगे 3 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज तीन महत्वपूर्ण मैच होंगे। ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड, पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, और इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

बुर्के और पर्दाप्रथा को लेकर इम्तियाज अली ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

मनोरंजन

बुर्के और पर्दाप्रथा को लेकर इम्तियाज अली ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली का बुर्का और पर्दा प्रथा पर दिया गया बयान विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की जा रही है और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।