Chhattisgarh Scorpio Accident: तालाब में गिरी स्कॉर्पियों, 3 दोस्तों की गई जान!

chhattisgarh-scorpio-accident

Chhattisgarh Scorpio Accident: तालाब में गिरी स्कॉर्पियों, 3 दोस्तों की गई जान!

chhattisgarh scorpio accident तालाब में गिरी स्कॉर्पियों 3 दोस्तों की गई जान

Chhattisgarh Scorpio Accident: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कालीपुर इलाके में शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 3 दोस्तों की जान चली गई। दरअसल 7 लोग एक स्कॉर्पियो पर सवार घर जा रहें थे, तभी अचानक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर तलाब में जा गिरी, जिसमें 3 युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, सभी युवक क्रिकेक खेलकर जगदलपुर लौट रहे थे तब यह हादसा हुआ। पुलिस जवानो ने स्कॉर्पियो के कांच तोड़कर 4 युवको को तो बचा लिया, जबकि 3 युवको को नहीं बचा सके।

मैच के बाद की थी शराब पार्टी

मृतकों की पहचान 38 वर्षीय भावेश नागे, 33 वर्षीय शेखर नागे और 41 वर्षीय मनीष नेवर के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की रफ्तार करीब 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे से चल रही थी। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और स्कॉर्पियो तालाब में जा गिरी। सूत्रो के अनुसार, युवको ने मैच के बाद शराब पार्टी की थी।

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को मिलेंगे शव

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा जगदलपुर के आउटर इलाके में हुआ हादसे के दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था। बता दें कि घायल चारों युवकों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है, उन्हें मामूली चोटें आई है। मृतक जगदलपुर के रहने वाले हैं। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे दिए जाएंगे।

संबंधित सामग्री

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने बेंगलुरु इवेंट में फैन को बचाया, वीडियो हुआ वायरल

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने बेंगलुरु इवेंट में फैन को बचाया, वीडियो हुआ वायरल

वर्ल्ड मोटरसाइकिल डे के इवेंट में जॉन अब्राहम ने सिक्योरिटी गार्ड को रोक कर फैन को बचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कौन थे हड़प्पा काल के लोग? राखीगढ़ी के 5000 साल पुराने कंकाल देंगे जवाब

देश-विदेश

कौन थे हड़प्पा काल के लोग? राखीगढ़ी के 5000 साल पुराने कंकाल देंगे जवाब

हरियाणा के राखीगढ़ी में मिले प्राचीन कंकालों का अध्ययन से हड़प्पा काल की जीवनशैली, स्वास्थ्य और प्रवास संबंधी जानकारियाँ प्राप्त होंगी।

MP UCC: आदिवासियों के विवाह पंजीयन को किया जा सकता है अनिवार्य, ड्राफ्ट कमेटी के सामने आए 4 बड़े सुझाव

राज्य

MP UCC: आदिवासियों के विवाह पंजीयन को किया जा सकता है अनिवार्य, ड्राफ्ट कमेटी के सामने आए 4 बड़े सुझाव

मध्यप्रदेश में यूसीसी के प्रारूप पर चर्चा तेज हुई है, जिसमें आदिवासी समाज के लिए चार प्रमुख सुझाव प्रस्तावित किए गए हैं। समिति इन पर विचार कर रही है।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की एकता के लिए उनका बलिदान अविस्मरणीय

राज्य

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की एकता के लिए उनका बलिदान अविस्मरणीय

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई कार्यक्रमों की घोषणा की गई।

अनूपपुर: आरती की घंटियां सुन मंदिर पहुंच जाते हैं भालू, प्रसाद लेकर लौट जाते हैं जंगल,  लोग मानते हैं जावंत

राज्य

अनूपपुर: आरती की घंटियां सुन मंदिर पहुंच जाते हैं भालू, प्रसाद लेकर लौट जाते हैं जंगल, लोग मानते हैं जावंत

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में भालू मंदिर में प्रसाद ग्रहण करने आते हैं। यह अनोखी घटना 2013 से जारी है, जिसमें भालू बिना किसी उपद्रव के प्रसाद लेकर वापस जंगल जाते हैं।