CM ने UPSC टॉपर अनुज को दी बधाई, रिजल्ट आया तब खेत में सरसों काट रहे थे निशांत

cm-congratulates-upsc-topper-anuj-nishant-mustard-field-success

CM ने UPSC टॉपर अनुज को दी बधाई, रिजल्ट आया तब खेत में सरसों काट रहे थे निशांत

cm ने upsc टॉपर अनुज को दी बधाई रिजल्ट आया तब खेत में सरसों काट रहे थे निशांत

UPSC Topper Anuj: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में AIR 1 हासिल करने वाले अनुज अग्निहोत्री को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुज की यह उपलब्धि राज्य के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी.

CM ने दी बधाई

आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा-2025 के परिणाम घोषित किए जिसमें अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया। अनुज राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं। CM शर्मा ने 'X' पर एक पोस्ट में लिखा,'UPSC सिविल सेवा परीक्षा-2025 में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाने वाले राजस्थान के सपूत अनुज अग्निहोत्री को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं! आपकी यह अभूतपूर्व उपलब्धि राज्य के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी.'

SDM के पद तैनात अनुज

डॉ. अनुज पहले भी UPSC एग्जाम क्लियर कर चुके हैं। अनुज को 2023 में पहले प्रयास में SDM दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश सेवा आवंटित हुई थी। उन्हें दिल्ली में SDM के पद पर नियुक्ति मिली थी। उन्होंने दिसंबर 2024 में जॉइन किया। दूसरी कोशिश में UPSC मेंस परीक्षा पास की, लेकिन इंटरव्यू में चयन नहीं हुआ। यह उनका तीसरा अटेम्प्ट था।

[caption id="attachment_139177" align="alignnone" width="1307"]डॉ. अनुज का था तीसरा अटेम्प्ट डॉ. अनुज का था तीसरा अटेम्प्ट[/caption]

अनुज ने 2023 में जोधपुर एम्स से MBBS की है। उन्होंने साल 2017 में AIMMS की ऑल इंडिया मेडिकल परीक्षा में 215वीं रैंक हासिल की थी। डॉ. अनुज के पिता KB अग्निहोत्री राजस्थान परमाणु बिजलीघर की 1,2 इकाई में कार्यरत हैं। मां मंजू अग्निहोत्री गृहिणी हैं।

UPSC Topper Anuj: गांव का नाम रोशन

कोटपूतली-बहरोड़ के बानसूर के नांगल भाव सिंह गांव निवासी निशांत कुमार ने 899वीं रैंक हासिल की है। यह उनका तीसरा अटेंप्ट था। UPSC का रिजल्ट घोषित होने के समय निशांत खेत में सरसों की कटाई कर रहे थे।

[caption id="attachment_139178" align="alignnone" width="1236"]निशांत कुमार ने 899वीं रैंक निशांत कुमार ने 899वीं रैंक[/caption]

टोंक की साक्षी जैन ने UPSC में 37वीं रैंक हासिल की। 2018 में साक्षी CA बन चुकी थी। UPSC के लिए उन्होंने 2021 से तैयारी करना शुरू किया। ये साक्षी का पांचवां अटेम्प्ट था।

संबंधित सामग्री

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

राज्य

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बच्चों ने फादर्स डे पर उन्हें खुद से बनाई गई पेंटिंग और संदेश भेंट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।