CM धामी ने किया जुगमन्दर हॉल का लोकार्पण, पार्कों के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास

cm-dhami-inaugurates-jugmandir-hall-park-beautification-projects

CM धामी ने किया जुगमन्दर हॉल का लोकार्पण, पार्कों के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास

cm धामी ने किया जुगमन्दर हॉल का लोकार्पण पार्कों के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास

CM Dhami News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम देहरादून में निगम द्वारा आयोजित ‘सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण’ के अंतर्गत ‘जुगमन्दर हॉल’ लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा हुए। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 2 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की लागत से जुगमन्दर हॉल के जीर्णोद्धार और नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने केदारपुरम स्थित ए.बी.सी. सेंटर में कैनालों के निर्माण एवं नगर निगम क्षेत्रांतर्गत 06 स्थानों पर पार्कों के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

विकास भी और विरासत भी

मुख्यमंत्री धामी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार “विकास भी और विरासत भी” को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। हमारा देहरादून अपनी समृद्ध पहचान और सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए आगे बढ़ रहा है। तेज विकास के साथ-साथ अपनी संस्कृति और पहचान को सहेजने के लिए सरकार पूरी दृढ़ संकल्प से कार्य कर रही है।

CM Dhami News: स्वच्छता की नई संस्कृति

CM ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के शहरी क्षेत्रों को सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से देश के शहरों, कस्बों और नगरों में स्वच्छता की नई संस्कृति विकसित हुई है। अमृत योजना के माध्यम से शहरों में जल आपूर्ति, सीवरेज व्यवस्था और हरित क्षेत्रों के विकास की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के माध्यम से देशभर के शहरों को आधुनिक और भविष्य के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। PM आवास योजना के माध्यम से लाखों गरीब परिवारों का स्वयं का घर होने का सपना साकार हुआ है।

[caption id="attachment_144953" align="alignnone" width="1256"]जुगमन्दर हॉल का लोकार्पण जुगमन्दर हॉल का लोकार्पण[/caption]

1400 करोड़ की परियोजनाएं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा अन्य क्षेत्रों में भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जा रहे हैं। देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरों में ठोस कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है। CM ने कहा कि देहरादून को आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने के लिए 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

रश्मिका, कृति, और शाहिद की 'कॉकटेल 2' फिल्म बॉक्सऑफिस पर रिलीज, जानिए रिव्यू..

मनोरंजन

रश्मिका, कृति, और शाहिद की 'कॉकटेल 2' फिल्म बॉक्सऑफिस पर रिलीज, जानिए रिव्यू..

'कॉकटेल 2', जो कि 2012 की फिल्म का सीक्वल है, में रश्मिका मंदाना, कृति सेनन, और शाहिद कपूर ने अभिनय किया है। फिल्म को मिले मिक्स रिव्यूज दर्शकों की विभिन्न प्रतिक्रियाएँ दिखाते हैं।

ऋषिकेश में गंगा किनारे शराब पार्टी,  पानी में की बोतलें ठंड़ी

राज्य

ऋषिकेश में गंगा किनारे शराब पार्टी, पानी में की बोतलें ठंड़ी

ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में युवकों द्वारा गंगा में शराब पार्टी करने का वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया पर विवाद और निगरानी बढ़ाने की मांग उठी।

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे वनडे में टीम में शामिल हुए हर्षित राणा

खेल

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे वनडे में टीम में शामिल हुए हर्षित राणा

तीसरे वनडे मैच के लिए हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया गया। यह मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। भारत ने अब तक ट्राई सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाई है।

दतिया में फर्जी एंटी करप्शन इंस्पेक्टर बनकर सराफा कारोबारी से 29.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

राज्य

दतिया में फर्जी एंटी करप्शन इंस्पेक्टर बनकर सराफा कारोबारी से 29.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

दतिया में एक युवक ने खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का इंस्पेक्टर बताकर सराफा कारोबारी से 29.50 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 राष्ट्रपति मुर्मु ने की राज्य सरकार की सराहना, कहा- समय से पहले पूरा हो गया स्क्रीनिंग का लक्ष्य

राज्य

राष्ट्रपति मुर्मु ने की राज्य सरकार की सराहना, कहा- समय से पहले पूरा हो गया स्क्रीनिंग का लक्ष्य

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की सफलता पर प्रकाश डाला, जिसमें मध्य प्रदेश ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।