CM डॉ. मोहन यादव का हेलीकॉप्टर लड़खड़ाया, बड़ा हादसा टला!

cm-mohan-yadav-helicopter-stumbled-during-takeoff

CM डॉ. मोहन यादव का हेलीकॉप्टर लड़खड़ाया, बड़ा हादसा टला!

cm डॉ मोहन यादव का हेलीकॉप्टर लड़खड़ाया बड़ा हादसा टला

CM Dr. Mohan Yadav Helicopter: खंडवा जिले के पंधाना में मध्य प्रदेश सीएम डॉ. मोहन यादव का हेलीकॉप्टर टेकऑफ के दौरान अचानक लड़खड़ा गया। यह घटना 15 फरवरी को हुई। सीएम जब एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। हेलीकॉप्टर उड़ान भरते समय आगे बढ़ने की बजाय पीछे की ओर मुड़ा और हवा में कुछ पलों के लिए रुक गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से स्थिति संभल गई और सीएम सुरक्षित भोपाल पहुंचे। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

[caption id="attachment_132708" align="alignnone" width="1725"] cm dr. mohan yadav[/caption]

टेकऑफ में आई दिक्कत

सीएम डॉ. मोहन यादव खंडवा जिले के पंधाना में राज्य स्तरीय लाडली बहना योजना के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सीएम डॉ. मोहन भोपाल लौटने के लिए हेलीकॉप्टर में बैठे, लेकिन जैसे ही हेलीकॉप्टर ने टेकऑफ किया, वह बाईं ओर झुक गया, फिर सीधा हुआ और पीछे की ओर मुड़ने लगा। करीब 36 सेकंड तक यह स्थिति बनी रही। हेलीकॉप्टर जमीन से ऊपर उठा, लेकिन दिशा बदलने में परेशानी आई।

 

स्पीड कंट्रोल से बची जान

पायलट ने फौरन स्थिति को संभाला। ज्यादा धूल उड़ने से बचाने के लिए उन्होंने हेलीकॉप्टर की स्पीड कम कर दी। कुछ सेकंड में हेलीकॉप्टर स्थिर हो गया और सुरक्षित उड़ान भरी। इस बीच, मौके पर हलचल मच गई, लेकिन कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सीएम की टीम ने तुरंत जांच की , उसके बाद सीएम सुरक्षित रुप में भोपाल पहुंच गए।

खंडवा के SP का बयान

इस घटना को लेकर खंडवा के SPमनोज कुमार राय ने बताया कि 'विमान में कोई टेक्निकल प्रॉब्लम नहीं थी। संबंधित अधिकारियों से तुरंत बात की गई. उन्होंने बताया कि यह नॉर्मल था। टेकऑफ के दौरान, हेलीकॉप्टर उस दिशा में नहीं था जिस दिशा में उसे होना चाहिए था. यह हवा में ऊपर उठा और अपनी तय दिशा में मुड़ने लगा. इसी बीच, बहुत धूल उड़ने लगी। धूल को और बढ़ने से रोकने के लिए पायलट ने हेलीकॉप्टर की स्पीड धीमी कर दी। कुछ ही सेकंड में हेलीकॉप्टर को थोड़ा नीचे लाया गया और वापस रोक दिया गया।'

 

संबंधित सामग्री

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

राज्य

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बच्चों ने फादर्स डे पर उन्हें खुद से बनाई गई पेंटिंग और संदेश भेंट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।