जागरूकता से थमेंगे सड़क हादसे! सीएम साय ने सड़क सुरक्षा सम्मान समारोह में दिया सुरक्षा का मंत्र

cm-sai-attended-the-road-safety-award-ceremony

जागरूकता से थमेंगे सड़क हादसे! सीएम साय ने सड़क सुरक्षा सम्मान समारोह में दिया सुरक्षा का मंत्र

जागरूकता से थमेंगे सड़क हादसे सीएम साय ने सड़क सुरक्षा सम्मान समारोह में दिया सुरक्षा का मंत्र

CM Sai attended the road safety award ceremony: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा सम्मान समारोह में हिस्सा लिया. [caption id="attachment_130785" align="alignnone" width="300"]CM Sai CM Sai[/caption]

हेलमेट पहनकर बाइक चालकों के दल के साथ स्कूटी चलाई

बता दें की सीएम साय ने कहा कि.. जन जागरूकता से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी. यातायात नियमों के प्रति सजगता ही हमें जनहानि से बचा सकता है. सीएम साय ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए.. स्वयं हेलमेट पहनकर बाइक चालकों के दल के साथ स्कूटी चलाई. साथ ही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने राजधानी रायपुर के पंडरी में आधुनिक लाइसेंस सेंटर कार्यालय भवन पंडरी का भूमिपूजन और प्रदेश भर में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत 12 नवीन मार्गों में 12 नवीन बसों का शुभारंभ किया गया.

CM Sai attended the road safety award ceremony: जिससे वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि.. मानव जीवन अनमोल है. उन्होंने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए यातायात नियमों के पालन की अपील आम नागरिकों से की जिससे वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके. इस कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के लिए कार्य कर रहे राहगीरों, पुलिस मितान, चिकित्सकों, यातायात पुलिस कर्मियों सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया है.

सड़क सुरक्षा बने जनआंदोलन-सीएम साय

छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने कहा कि.. सड़क दुर्घटनाओं में किसी माता की कोख सूनी हो जाती है. कई भाई अपनी बहन से हमेशा के लिए बिछड़ जाते हैं. साय ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए रायपुर पुलिस ने अभिनव पहल करते हुए 4500 पुलिस मितान बनाए हैं.

व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है

CM Sai attended the road safety award ceremony: कार्यक्रम में परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि.. आज का कार्यक्रम मात्र एक औपचारिकता ना रहे बल्कि सड़क सुरक्षा का जनांदोलन बने. सड़क दुर्घटना में तत्काल सहायता करने वाले राहगीरों को 25 हजार की राशि का प्रावधान किया गया है.सड़क दुर्घटना प्रभावितों के इलाज के लिए डेढ़ लाख के निःशुल्क इलाज की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है.

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

मुख्यमंत्री साय ने कहा की राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत आयोजित की गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया. साथ ही उन्होंने प्रदर्शनी में सड़क सुरक्षा पर स्कूल व कॉलेज के बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग और साइंस मॉडल की सराहना की. read more: पचमढ़ी अभ्यारण्य से अलग होगा पचमढ़ी नगर.. कैबिनेट में मिलेगी मंजूरी

संबंधित सामग्री

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

राज्य

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार उठा रही बड़ा कदम, - कई विभागों ने प्रजेंटेशन के जरिये पेश किए अपने सुझाव, हाई लेवल कमेटी ने दर्ज किए मौखिक और लिखित विचार

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।