CM Vishnu Deo Sai Meet Amit Shah: शाह से मिले CM साय, बोले- 18 महीने में 33 मुठभेड़, 445 माओवादी ढेर

cm-vishnu-deo-sai-meet-amit-shah

CM Vishnu Deo Sai Meet Amit Shah: शाह से मिले CM साय, बोले- 18 महीने में 33 मुठभेड़, 445 माओवादी ढेर

cm vishnu deo sai meet amit shah शाह से मिले cm साय बोले- 18 महीने में 33 मुठभेड़ 445 माओवादी ढेर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य के समग्र विकास, माओवादी चुनौती से निपटने की रणनीति और अन्य विषयों पर चर्चा की. छत्तीसगढ़ के सीए विष्णुदेव साय ने संसद भवन नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, माओवादी चुनौती से निपटने की रणनीति सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की. मुख्यमंत्री साय ने गृह मंत्री को माओवादी विरोधी अभियानों की उपलब्धि और भविष्य की कार्ययोजना की भी जानकारी दी.

अभियानों को लेकर दी जानकारी

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में पिछले डेढ़ वर्षों में उल्लेखनीय सफलता मिली है. दिसंबर 2023 से अब तक 33 बड़ी मुठभेड़ों में शीर्ष माओवादी नेताओं सहित 445 माओवादियों को मार गिराया है. वहीं, 1554 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं और 1588 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है.

माओवादियों को खत्म करने का टारगेट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमित शाह से कहा कि राज्य सरकार की “समन्वित विकास और सुरक्षा” नीति के तहत माओवादी प्रभाव को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है. इस दिशा में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है. इन प्रयासों से न केवल माओवादी प्रभाव कम हुआ है, बल्कि स्थानीय समुदायों में प्रशासन के प्रति भरोसा भी बढ़ा है.

शाह ने प्रयासों की सराहना की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की माओवाद उन्मूलन हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. उन्होंने माओवादी उन्मूलन के लिए राज्य सरकार के प्रयासों को ऐतिहासिक बताया और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का वादा किया.

अमृत रजत महोत्सव 2025 की तैयारियों पर भी चर्चा

बैठक में छत्तीसगढ़ के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले अमृत रजत महोत्सव 2025 की तैयारियों पर भी चर्चा हुई. मुख्यमंत्री साय ने बताया कि इस आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और आर्थिक उपलब्धियों को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जाएगा.बता दें कि मुख्यमंत्री साय दिल्ली दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद साय ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्योत्सव की तैयारियों की जानकारी दी. Read More:- इंडिगो फ्लाइटः युवक को आया पैनिक अटैक, यात्री ने जड़ दिया थप्पड़ Watch Now :-कुल्लू जिले में लगातार बारिश और अचानक आई बाढ़

संबंधित सामग्री

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मध्य प्रदेश दौरा आज, कूनो नेशनल पार्क में लेंगी चीता प्रोजेक्ट की जानकारी

राज्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मध्य प्रदेश दौरा आज, कूनो नेशनल पार्क में लेंगी चीता प्रोजेक्ट की जानकारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 जून को मध्य प्रदेश पहुंचेंगी, जहाँ वे कूनो नेशनल पार्क का दौरा करेंगी और चीता प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगी।

अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं या मेमोरी बढ़ाना चाहते हैं तो आज से डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक

लाइफ स्टाइल

अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं या मेमोरी बढ़ाना चाहते हैं तो आज से डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक

ब्लैक कॉफी के प्रमुख फायदे में वजन घटाने, मानसिक सतर्कता बढ़ाने, और लिवर स्वास्थ्य में सुधार शामिल हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और बायोएक्टिव कंपाउंड्स भी होते हैं।

राजकोट में सनसनीखेज डकैती:बदमाशों ने बुजुर्ग को बनाया बंधक, लूट ले गए 2.47 करोड़ रुपये नकद और कीमती सामान

जुर्म गाथा

राजकोट में सनसनीखेज डकैती:बदमाशों ने बुजुर्ग को बनाया बंधक, लूट ले गए 2.47 करोड़ रुपये नकद और कीमती सामान

राजकोट के शापर-वेरावल क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने एक बुजुर्ग व्यवसायी के घर में देर रात घुसकर करोड़ों रुपये की लूट की।

PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, CM बोले- कांग्रेस के समय गेहूं का भाव 300-400, हम 2625₹ में खरीद रहे

राज्य

PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, CM बोले- कांग्रेस के समय गेहूं का भाव 300-400, हम 2625₹ में खरीद रहे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में PM-KISAN योजना की 23वीं किस्त जारी की, 9.44 करोड़ किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए।

NEET पेपर लीक पर हिमाचल CM सुक्खू का केंद्र पर निशाना: बोले- &quotकांग्रेस शासन में नहीं होती थीं ऐसी घटनाएं&quot

राज्य

NEET पेपर लीक पर हिमाचल CM सुक्खू का केंद्र पर निशाना: बोले- "कांग्रेस शासन में नहीं होती थीं ऐसी घटनाएं"

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा शासन में पेपर लीक की घटनाएं बढ़ी हैं और विवादों में घिरे भर्ती बोर्ड को भंग करने की कार्रवाई की गई।