CM Vishnu Deo Sai: महासमुंद में शिवभक्ति में लीन हुए सीएम साय, मंत्रिमंडल विस्तार पर चुप्पी साध ली!

cm-vishnu-deo-sai

CM Vishnu Deo Sai: महासमुंद में शिवभक्ति में लीन हुए सीएम साय, मंत्रिमंडल विस्तार पर चुप्पी साध ली!

cm vishnu deo sai महासमुंद में शिवभक्ति में लीन हुए सीएम साय मंत्रिमंडल विस्तार पर चुप्पी साध ली

CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को महासमुंद जिले के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वे क्षेत्रीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के कार्यालय में आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। सावन माह के इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की और दुग्ध व जल से अभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

[caption id="attachment_98704" align="alignnone" width="300"]CM Vishnu Deo Sai CM Vishnu Deo Sai[/caption]

CM Vishnu Deo Sai: भगवान शिव की आराधना से सकारात्मक ऊर्जा मिलती

मुख्यमंत्री के आगमन पर विधायक राजू सिन्हा सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने रुद्राभिषेक में भाग लेकर शिवभक्ति में लीन होकर हवन भी किया। उन्होंने कहा कि सावन का महीना श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है और इस अवसर पर भगवान शिव की आराधना से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

CM Vishnu Deo Sai: परंपरा का हिस्सा कई वर्षों से बनते आ रहे

मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री साय ने महासमुंद और छत्तीसगढ़ की जनता को सावन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि विधायक राजू सिन्हा पिछले दस वर्षों से सावन माह में भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं और वे स्वयं भी इस परंपरा का हिस्सा कई वर्षों से बनते आ रहे हैं।

CM Vishnu Deo Sai: भविष्य में स्थिति स्पष्ट हो सकती

जब पत्रकारों ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सवाल किया, तो मुख्यमंत्री साय ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में हंसते हुए टाल दिया। उन्होंने कहा, “आज इसे रहने दीजिए, आने वाले समय में सब पता चल जाएगा।” इससे यह संकेत मिला कि फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की जाएगी, लेकिन भविष्य में स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

CM Vishnu Deo Sai: जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे

कार्यक्रम में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा समेत कई भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक और सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में भी रहा। हालांकि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उन्होंने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया, लेकिन उनके बयान ने इस विषय पर अटकलों को और बल जरूर दिया है।

संबंधित सामग्री

झूठे वीडियो पर पंजाब की राजनीति गरमाई: CM मान के समर्थन में सड़कों पर उतरी AAP, तरुण चुग का घर घेरा

राज्य

झूठे वीडियो पर पंजाब की राजनीति गरमाई: CM मान के समर्थन में सड़कों पर उतरी AAP, तरुण चुग का घर घेरा

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े विवादित वीडियो को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है, AAP और BJP के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

मोटा कहने पर दो दोस्तों में हुआ विवाद, छात्र ने कर दी दोस्त की हत्या!

राज्य

मोटा कहने पर दो दोस्तों में हुआ विवाद, छात्र ने कर दी दोस्त की हत्या!

रायपुर के तिल्दा नेवरा क्षेत्र में 10वीं के छात्र ने अपने दोस्त की छोटी सी बात पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू की।

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रिट से इस तरह करेंगे शादी

मनोरंजन

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रिट से इस तरह करेंगे शादी

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने घोषणा की है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रिट से 5 जुलाई को तीसरी शादी करेंगे। यह एक निजी समारोह होगा।

Womens T20 WC 2026: आज खेले जाएंगे  3 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले

खेल

Womens T20 WC 2026: आज खेले जाएंगे 3 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज तीन महत्वपूर्ण मैच होंगे। ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड, पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, और इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

बुर्के और पर्दाप्रथा को लेकर इम्तियाज अली ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

मनोरंजन

बुर्के और पर्दाप्रथा को लेकर इम्तियाज अली ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली का बुर्का और पर्दा प्रथा पर दिया गया बयान विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की जा रही है और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।