शंकराचार्य को लेकर खुलकर बोले CM योगी, विधानसभा में सपा पर बरसे CM योगी

cm-yogi-blasts-sp-in-up-assembly-hindustan-ki-khaenge

शंकराचार्य को लेकर खुलकर बोले CM योगी, विधानसभा में सपा पर बरसे CM योगी

शंकराचार्य को लेकर खुलकर बोले cm योगी विधानसभा में सपा पर बरसे cm योगी

CM Yogi Assembly: उत्तरप्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज के समय में भारत दुनिया को रास्ता दिखा रहा है। CM ने कहा कि अभिभाषण के दौरान विपक्ष का व्यवहार गलत था। समाजवादी पार्टी के आचरण के कारण राज्य का पूरा सदन आहत महसूस कर रहा था

विधानसभा में सपा पर बरसे CM योगी

मुख्यमंत्री का शेर

मुख्यमंत्री ने मिर्जा गालिब का शेर सुनाते हुए सपा पर तंज किया और कहा कि 'धूल चहरे पर थी, आईना साफ करते रहे।' CM ने कहा उसके आचरण की वजह से ही UP की छवि खराब हुई। विपक्ष ने मातृशक्ति का अपमान किया। पहले प्रदेश को शक की निगाह से देखा जाता था। अब UP को कोई बीमारू नहीं कहता। बल्कि राज्य भारत के विकास का अग्रिम इंजन है।

‘हिंदुस्तान की खाएंगे, लेकिन..’

वंदे मातरम का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा - वंदे मातरम का अपमान कोई नहीं कर सकता। ये हिंदुस्तान की खाएंगे, लेकिन राष्ट्रगीत नहीं गाएंगे। ऐसे लोगों को यहां रहने का हक नहीं है। राष्ट्रगीत का कोई विरोध करता है, तो उसका कान पकड़कर बाहर करना चाहिए।

शंकराचार्य पर बोले CM

माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ जो कुछ हुआ, उसे लेकर आज पहली बार सीएम योगी ने खुलकर बात की।  

योगी ने कहा- हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं हो सकता। अगर वह शंकराचार्य थे तो सपा वालों ने वाराणसी में उनके ऊपर लाठी क्यों चलवाई थी।

CM Yogi Assembly: मंत्री निषाद की ली चुटकी

योगी ने कहा- UP में 16 लाख गोवंश को संरक्षित किया जा रहा है। हर गोवंश के लिए महीने का 50 रुपए राज्य सरकार उपलब्ध करवाती है। UP आज खाद्यान के साथ दूध उत्पादन में भी नंबर वन है। मत्स्य उत्पादन में भी प्रदेश सबसे आगे है। CM ने मंत्री संजय निषाद की चुटकी लेते हुए कहा- आप सिर्फ इनका शरीर मत देखिए, इनके विभाग ने भी खूब विकास किया।

[caption id="attachment_134156" align="alignnone" width="1351"]मंत्री संजय निषाद मंत्री संजय निषाद[/caption]

अध्यक्ष ने फेंका हेडफोन

सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही टोका-टोकी शुरू हो गई। अध्यक्ष सतीश महाना BJP विधायक केतकी सिंह पर भड़क गए। उन्होंने कहा- आप बैठिए, सदन चलाना मेरा काम है। गुस्से में उन्होंने हेडफोन भी निकालकर फेंक दिया। फिर 10 मिनट के लिए सदन स्थगित करके कुर्सी से उठकर चले गए। वापस आए तो कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा ने कहा- आप मुस्कुराते हुए अच्छे लगते हैं। फिर वित्त मंत्री से महाना को मनाने के लिए शायरी सुनाने की अपील की तो सपा के विधायक कमाल अख्तर ने शायरी सुनाई- तुम रूठा न करो, सबकी जान चली जाती है। तुम हंसते रहते हो, तो बिजली-सी चमक जाती है। इसके बाद वित्त मंत्री ने कहा- एक बात सुन लो, महबूबा वाली शायरी यहां न सुनाया करो। इसके बाद शायरी सुनाई। आज दुनिया को तरकीब बता दी जाए, दुश्मनी प्यार की लहरों में बहा दी जाए।

https://youtube.com/shorts/nn-xGaTzFNY?si=KF6BW7_X-hisgNhz

संबंधित सामग्री

 समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में पहुंची आलिया-सर्वरी, रोस्ट का वीडियो वायरल

मनोरंजन

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में पहुंची आलिया-सर्वरी, रोस्ट का वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कॉमेडियन समय रैना ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के पहले एपिसोड में एक-दूसरे को रोस्ट किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 International Yoga Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज, जानिए 21 जून को क्यों मनाते हैं योग?

देश-विदेश

International Yoga Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज, जानिए 21 जून को क्यों मनाते हैं योग?

दुनियाभर में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष की थीम 'स्वस्थ आयु के लिए योग' ने शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया।

इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मैच, वैभव ने 11 गेंदो में ठोकी फिफ्टी

खेल

इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मैच, वैभव ने 11 गेंदो में ठोकी फिफ्टी

दांबुला में चल रहे ट्राई सीरीज फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड अर्धशतक लगाया। भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच मैच में तेजी से रन बन रहे हैं।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग

राज्य

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग

मध्यप्रदेश में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत अन्य नेताओं ने भाग लिया। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का सन्देश दिया गया।

IND W vs SA W:  विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगी भिड़ंत

खेल

IND W vs SA W: विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगी भिड़ंत

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच आज इंग्लैंड के मैनचेस्टर में होगा।