हथकरघा विभाग की समीक्षा बैठक, CM योगी ने दिए निर्देश

cm-yogi-up-handloom-department-review-meeting-instructions

हथकरघा विभाग की समीक्षा बैठक, CM योगी ने दिए निर्देश

हथकरघा विभाग की समीक्षा बैठक cm योगी ने दिए निर्देश

UP Handloom Department Meeting: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हथकरघा विभाग की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में CM ने अफसरों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हथकरघा को वैल्यू चेन मॉडल पर विकसित करें। केवल उत्पादन तक सीमित न रहें।

 CM योगी

CM के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुनकर केवल परंपरा के संवाहक नहीं, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था के सशक्त आधार हैं। ऐसे में उनकी आय, सम्मान और आजीविका की स्थिरता सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि बुनकरों के सामने कच्चे माल की बढ़ती लागत, डिजाइन और आधुनिक तकनीक का अभाव तथा सीमित बाजार पहुंच जैसी चुनौतियां हैं। इन समस्याओं का समाधान केवल योजनागत मदद से नहीं, बल्कि सुदृढ़ एवं समन्वित तंत्र विकसित कर ही संभव है। मुख्यमंत्री योगी ने इस दिशा में परिणामोन्मुख, क्लस्टर-आधारित नई कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

1.99 लाख बुनकर

प्रदेश में लगभग 1.99 लाख बुनकर कार्यरत हैं और उत्तर प्रदेश इस क्षेत्र में देश में 6वें स्थान पर है। कालीन, दरी और मैट के उत्पादन में प्रदेश अग्रणी है, जबकि बेडशीट, फर्निशिंग और ब्लैंकेट जैसे उत्पादों में भी राज्य की मजबूत उपस्थिति है। साल 2024-25 में देश का कुल हथकरघा निर्यात ₹1178.93 करोड़ रहा, जिसमें उत्तर प्रदेश का योगदान ₹109.40 करोड़ (लगभग 9.27%) रहा।

UP Handloom Department Meeting: क्लस्टर विकसित करें

मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिए कि बुनकर बहुल क्षेत्रों की पहचान कर वहां क्लस्टर विकसित किए जाएं, ताकि उत्पादन, गुणवत्ता और विपणन को एकीकृत किया जा सके। ये क्लस्टर केवल उत्पादन तक सीमित न रहकर पूर्ण वैल्यू चेन के रूप में विकसित हों, जहां डिजाइन, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और बाजार तक पहुंच एक ही ढांचे में सुनिश्चित हो। बैठक में क्लस्टर चयन, बेसलाइन सर्वे, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने, प्रभावी क्रियान्वयन और सतत अनुश्रवण जैसे पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रत्येक क्लस्टर में सीमित संख्या में बुनकरों को संगठित कर पंजीकृत इकाइयों के रूप में विकसित किया जाए, जिससे सामूहिक उत्पादन और विपणन को बढ़ावा मिले।

संबंधित सामग्री

ऋषिकेश में गंगा किनारे शराब पार्टी,  पानी में की बोतलें ठंड़ी

राज्य

ऋषिकेश में गंगा किनारे शराब पार्टी, पानी में की बोतलें ठंड़ी

ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में युवकों द्वारा गंगा में शराब पार्टी करने का वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया पर विवाद और निगरानी बढ़ाने की मांग उठी।

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे वनडे में टीम में शामिल हुए हर्षित राणा

खेल

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे वनडे में टीम में शामिल हुए हर्षित राणा

तीसरे वनडे मैच के लिए हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया गया। यह मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। भारत ने अब तक ट्राई सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाई है।

दतिया में फर्जी एंटी करप्शन इंस्पेक्टर बनकर सराफा कारोबारी से 29.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

राज्य

दतिया में फर्जी एंटी करप्शन इंस्पेक्टर बनकर सराफा कारोबारी से 29.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

दतिया में एक युवक ने खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का इंस्पेक्टर बताकर सराफा कारोबारी से 29.50 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 राष्ट्रपति मुर्मु ने की राज्य सरकार की सराहना, कहा- समय से पहले पूरा हो गया स्क्रीनिंग का लक्ष्य

राज्य

राष्ट्रपति मुर्मु ने की राज्य सरकार की सराहना, कहा- समय से पहले पूरा हो गया स्क्रीनिंग का लक्ष्य

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की सफलता पर प्रकाश डाला, जिसमें मध्य प्रदेश ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर में, जाना बीमारी के इलाज के लिए किस तरह के हो रहे प्रयास

राज्य

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर में, जाना बीमारी के इलाज के लिए किस तरह के हो रहे प्रयास

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने खंडवा में 'विश्व सिकल सेल दिवस' पर राज्य स्तरीय सिकल सेल उन्मूलन प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रयासों की सराहना की।